India Daily
  • देश
  • मनोरंजन
  • विदेश
  • लाइफस्टाइल
  • खेल
  • कारोबार
  • लाइफस्टाइल
  • कारोबार
  • देश
  • वायरल
  • होम
  • ख़बरें
  • Business

रिकॉर्ड हाई से आधी हुई चांदी की कीमत, सोना भी धड़ाम; ETF निवेशक अब बेचें या फिर मैदान में डटे रहें?

रिकॉर्ड हाई से आधी हुई चांदी की कीमत, सोना भी धड़ाम; ETF निवेशक अब बेचें या फिर मैदान में डटे रहें?

Published on: 02 Feb 2026 | Author: Kanhaiya Kumar Jha

नई दिल्ली: कमोडिटी बाजार में पिछले कुछ दिनों से हलचल मची हुई है. मल्टी कमोडिटी मार्केट (MCX) पर चांदी अपने रिकॉर्ड स्तर से टूटकर 2.25 लाख रुपये पर आ चुकी है. सोने के दाम में भी 51 हजार रुपये से ज्यादा की कमी देखी गई है. निवेशकों द्वारा की जा रही भारी बिकवाली ने बाजार को हिला दिया है. जो निवेशक फोमो के चक्कर में खरीदारी कर रहे थे, वे अब फंस गए हैं. विशेषज्ञों ने इस स्थिति में सावधानी बरतने की सलाह दी है.

सोमवार को MCX पर सोने का भाव 8000 रुपये गिरकर 1,39,599 रुपये प्रति 10 ग्राम तक पहुंच गया. चांदी की स्थिति और भी खराब रही, जो 39,847 रुपये गिरकर 2.25 लाख रुपये के स्तर पर आ गई. चांदी का रिकॉर्ड स्तर 4.20 लाख रुपये था, जिससे यह अब 1.95 लाख रुपये सस्ती हो चुकी है. यह गिरावट पिछले 4 से 5 सत्रों के दौरान निवेशकों द्वारा की गई बिकवाली का नतीजा है.

ईटीएफ निवेशकों की बढ़ी मुसीबत 

कीमतों में आई इस बड़ी गिरावट का असर गोल्ड और सिल्वर ईटीएफ पर साफ दिख रहा है. सिल्वर ईटीएफ में पिछले दो दिनों से लोअर सर्किट लग रहा है. एक हफ्ते के भीतर सिल्वर ईटीएफ में 35 प्रतिशत तक की कमी आई है. गोल्ड ईटीएफ भी अछूता नहीं रहा और सोमवार को इसमें 8 प्रतिशत की गिरावट दर्ज की गई. ऊंचे दामों पर ईटीएफ खरीदने वाले निवेशकों की पूंजी अब काफी कम हो गई है और वे बाजार में फंस गए हैं.

कीमतों के गिरने के प्रमुख कारण 

सोने-चांदी की कीमतों में गिरावट के कई कारण बताए जा रहे हैं. अमेरिकी फेडरल रिजर्व में केविन वॉश की संभावित नियुक्ति ने बाजार की धारणा को प्रभावित किया है. इसके अलावा, औद्योगिक क्षेत्रों से चांदी की मांग में कमी आई है. कमोडिटी मार्केट में शॉर्ट सेलिंग बढ़ने से भी कीमती धातुओं के दाम दबाव में हैं. इन तमाम कारणों ने मिलकर बाजार में बिकवाली के दबाव को बढ़ाया है, जिससे निवेशकों का भरोसा कम हुआ है और बाजार लगातार नीचे गिर रहा है.

बाजार के जानकारों का नजरिया 

आर्थिक विशेषज्ञों का कहना है कि वर्तमान बाजार स्थितियों को देखते हुए निवेशकों को सतर्क रहना चाहिए. फोमो के चलते ऊंचे स्तर पर खरीदारी करने वाले निवेशकों को अब भारी घाटा उठाना पड़ रहा है. हालांकि, बाजार में बड़ी गिरावट के समय छोटी मात्रा में खरीदारी की जा सकती है. जानकारों के मुताबिक, निवेशकों को भावनाओं में बहने के बजाय बाजार के रुझानों का सही आकलन करने के बाद ही कोई बड़ा फैसला लेना चाहिए ताकि नुकसान कम हो सके.

More stories from News

  • फरवरी में मोगरा को फूलों से लादने की आसान ट्रिक, माली की फ्री खाद से गर्मियों में बरसेंगे सफेद फूल

    फरवरी में मोगरा को फूलों से लादने की आसान ट्रिक, माली की फ्री खाद से गर्मियों में बरसेंगे सफेद फूल

    Lifestyle
  • घट गए चांदी के दाम, कितना बढ़ा सोना? यहां करें चेक

    घट गए चांदी के दाम, कितना बढ़ा सोना? यहां करें चेक

    Business
  • उत्तर भारत में बर्फबारी, दक्षिण में बारिश का कहर! पश्चिमी विक्षोभ ने पूरे देश की बढ़ाई मुश्किलें; अगले सात दिनों के लिए अलर्ट जारी

    उत्तर भारत में बर्फबारी, दक्षिण में बारिश का कहर! पश्चिमी विक्षोभ ने पूरे देश की बढ़ाई मुश्किलें; अगले सात दिनों के लिए अलर्ट जारी

    India

More stories from #News

  • Season-ending injury could have just impacted Arne Slot’s title chances at Liverpool - report

    आज कितने बढ़े-घटे पेट्रोल-डीजल के दाम? यहां करें चेक

  • Season-ending injury could have just impacted Arne Slot’s title chances at Liverpool - report

    मेष से मीन तक आज का दिन किस राशि के लिए कैसा रहने वाला है, यहां जानें

  • Season-ending injury could have just impacted Arne Slot’s title chances at Liverpool - report

    मशहूर शायर मुनव्वर राना की बेटी को पति ने दिया तीन तलाक, दहेज उत्पीड़न और प्रताड़ना के आरोप

  • Season-ending injury could have just impacted Arne Slot’s title chances at Liverpool - report

    WPL 2026: दिल्ली कैपिटल्स ने गुजरात को दी मात, चौथी बार फाइनल में बनाई जगह; अब RCB से होगी टक्कर

  • Season-ending injury could have just impacted Arne Slot’s title chances at Liverpool - report

    क्या अमेरिका ने ईरान के विरुद्ध शुरू कर दिया? अरब सागर में US नेवी ने ईरानी ड्रोन को किया ढेर

  • Season-ending injury could have just impacted Arne Slot’s title chances at Liverpool - report

    32 हजार से अधिक पदों के लिए यूपी पुलिस परीक्षा की तिथियां घोषित, देखें पूरा शेड्यूल

© 2026 India Daily. All rights reserved.