India Daily
  • देश
  • मनोरंजन
  • विदेश
  • लाइफस्टाइल
  • खेल
  • कारोबार
  • लाइफस्टाइल
  • कारोबार
  • देश
  • वायरल
  • होम
  • ख़बरें
  • Business

8th Pay Commission: 8वें वेतन आयोग को लेकर केंद्र-राज्य के सरकारी कर्मचारियों के लिए जरूरी खबर, जानें बजट में क्या है अपडेट?

8th Pay Commission: 8वें वेतन आयोग को लेकर केंद्र-राज्य के सरकारी कर्मचारियों के लिए जरूरी खबर, जानें बजट में क्या है अपडेट?

Published on: 02 Feb 2026 | Author: Sagar Bhardwaj

वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने 1 फरवरी 2026 को बजट पेश करते हुए एक बड़ा संकेत दिया जिसमें उन्होंने कहा कि केंद्र सरकार ने 16वें वित्त आयोग की सिफारिशें मंजूर कर ली हैं. इस बजट में सबसे ज्यादा निगाहें दो मुद्दों पर टिकी थीं, पहला केंद्रीय कर्मचारियों से जुड़े 8वें वेतन आयोग पर और दूसरा राज्यों की हिस्सेदारी तय करने वाले 16वें वित्त आयोग पर.

जहां एक तरफ केंद्र ने राज्यों को बड़ी राहत दी है, वहीं दूसरी तरफ केंद्रीय कर्मचारियों को अपनी सैलरी में बढ़ोत्तरी के लिए अभी और इंतजार करना होगा.

16वें वित्त आयोग की सिफारिशों को मिली हरी झंडी

वित्त मंत्री ने बजट भाषण के दौरान कहा कि सरकार ने 16वें वित्त आयोग की सिफारिशों को स्वीकार कर लिया है, जिसके तहत राज्यों को केंद्रीय करों में 41 फीसदी हिस्सेदारी देने का फैसला किया गया है. यह व्यवस्था 1 अप्रैल से लागू होगी और अगले 5 सालों तक लागू रहेगी. 16वें वित्त आयोग का गठन 31 दिसंबर 2023 को हुआ था और आयोग ने 17 नवंबर 2025 को अपनी रिपोर्ट राष्ट्रपति को सौंपी थी.

राज्यों को 1.4 लाख करोड़ का अनुदान

बजट 2026-27 में राज्यों को 1.4 लाख करोड़ रुपए का अनुदान देने की घोषणा की गई है. यह पैसा मुख्य रूप से गांव और शहरों की स्थानीय सरकार को मजबूत करने और प्राकृतिक आपदा से निपटने की तैयारी पर खर्च किया जाएगा. इस फैसले से राज्यों के पास सड़क, शिक्षा, स्वास्थ्य जैसे विकास कार्यों पर पैसा खर्च करने की कमी नहीं रहेगी और विकास योजनाओं को गति मिलेगी.

8वें वेतन आयोग की रिपोर्ट पर सस्पेंस बरकार

वहीं केंद्रीय कर्मचारियों और पेंशनर्स के लिए बजट में कोई निश्चित तारीख तय नहीं की गई है. बता कें कि 7वां वेतन आयोग दिसंबर 2025 को खत्म हो चुका है, नियम के मुताबिक, 8वें वेतन आयोग की सिफारिशें 1 जनवरी 2026 से लागू हो जानी चाहिए थीं लेकिन अभी तक उसे लागू करने के बारे में कोई जानकारी सामने नहीं आई है. सरकार आयोग की विस्तृत रिपोर्ट का इंजतार कर रही है इसलिए कर्मचारियों और पेंशनर्स को अभी खुशखबरी के लिए इंतजार करना होगा.


 

More stories from News

  • फरवरी में मोगरा को फूलों से लादने की आसान ट्रिक, माली की फ्री खाद से गर्मियों में बरसेंगे सफेद फूल

    फरवरी में मोगरा को फूलों से लादने की आसान ट्रिक, माली की फ्री खाद से गर्मियों में बरसेंगे सफेद फूल

    Lifestyle
  • घट गए चांदी के दाम, कितना बढ़ा सोना? यहां करें चेक

    घट गए चांदी के दाम, कितना बढ़ा सोना? यहां करें चेक

    Business
  • उत्तर भारत में बर्फबारी, दक्षिण में बारिश का कहर! पश्चिमी विक्षोभ ने पूरे देश की बढ़ाई मुश्किलें; अगले सात दिनों के लिए अलर्ट जारी

    उत्तर भारत में बर्फबारी, दक्षिण में बारिश का कहर! पश्चिमी विक्षोभ ने पूरे देश की बढ़ाई मुश्किलें; अगले सात दिनों के लिए अलर्ट जारी

    India

More stories from #News

  • Season-ending injury could have just impacted Arne Slot’s title chances at Liverpool - report

    आज कितने बढ़े-घटे पेट्रोल-डीजल के दाम? यहां करें चेक

  • Season-ending injury could have just impacted Arne Slot’s title chances at Liverpool - report

    मेष से मीन तक आज का दिन किस राशि के लिए कैसा रहने वाला है, यहां जानें

  • Season-ending injury could have just impacted Arne Slot’s title chances at Liverpool - report

    मशहूर शायर मुनव्वर राना की बेटी को पति ने दिया तीन तलाक, दहेज उत्पीड़न और प्रताड़ना के आरोप

  • Season-ending injury could have just impacted Arne Slot’s title chances at Liverpool - report

    WPL 2026: दिल्ली कैपिटल्स ने गुजरात को दी मात, चौथी बार फाइनल में बनाई जगह; अब RCB से होगी टक्कर

  • Season-ending injury could have just impacted Arne Slot’s title chances at Liverpool - report

    क्या अमेरिका ने ईरान के विरुद्ध शुरू कर दिया? अरब सागर में US नेवी ने ईरानी ड्रोन को किया ढेर

  • Season-ending injury could have just impacted Arne Slot’s title chances at Liverpool - report

    32 हजार से अधिक पदों के लिए यूपी पुलिस परीक्षा की तिथियां घोषित, देखें पूरा शेड्यूल

© 2026 India Daily. All rights reserved.