India Daily
  • देश
  • मनोरंजन
  • विदेश
  • लाइफस्टाइल
  • खेल
  • कारोबार
  • लाइफस्टाइल
  • कारोबार
  • देश
  • वायरल
  • होम
  • ख़बरें
  • मनोरंजन

1000 करोड़ वसूलने के बाद फिर राज करने आए रणवीर सिंह! 'धुरंधर 2' का धांसू टीजर देख थम जाएंगी सांसे; Video

1000 करोड़ वसूलने के बाद फिर राज करने आए रणवीर सिंह! 'धुरंधर 2' का धांसू टीजर देख थम जाएंगी सांसे; Video

Published on: 03 Feb 2026 | Author: Antima Pal

मुंबई: आज यानी 3 फरवरी 2026 को 'धुरंधर: द रिवेंज' का धांसू टीजर रिलीज हो गया है. रणवीर सिंह के इंटेंस और खूंखार लुक ने फैंस की सांसें थाम ली हैं. पहले पार्ट ने 1000 करोड़ से ज्यादा का कारोबार करके इतिहास रच दिया था और अब रिवेंज मोड में लौट आए रणवीर सिंह फिर से बॉक्स ऑफिस पर राज करने को तैयार हैं. 'धुरंधर' का पहला पार्ट 5 दिसंबर 2025 को रिलीज हुआ था, जिसमें रणवीर सिंह ने हमजा अली मजारी का किरदार निभाया था. 

सामने आया 'धुरंधर 2' का धांसू टीजर

'धुरंधर' ने न सिर्फ भारत में 1000 करोड़ का क्लब क्रॉस किया, बल्कि दुनिया भर में धमाल मचाया. अब इसका सीक्वल 'धुरंधर: द रिवेंज' बदले की आग में जल रहा है. टीजर में रणवीर सिंह का बदला लेने वाला अवतार देखकर हर कोई हैरान है. लंबे बाल, ब्लैक कोट, बारिश में भीगते हुए चेहरा और आंखों में खौफनाक गुस्सा यह लुक KGF और पुष्पा जैसे फिल्मों के मास हीरोज को टक्कर दे रहा है.

छोटे बालों वाले लुक में नजर आए रणवीर सिंह 

टीजर की शुरुआत होती है तेज बारिश और लाल रोशनी से, जहां रणवीर सिंह खड़े हैं और बैकग्राउंड में धमाकेदार बीट्स बज रहे हैं. टीजर में एक्शन सीक्वेंस के हाई-वोल्टेज ग्लिम्प्स हैं, जिसमें गनफाइट, चेज और इंटेंस फाइट्स दिखाए गए हैं. यह स्पाई-एक्शन थ्रिलर का अगला लेवल लग रहा है. रणवीर सिंह का यह अवतार एक बार फिर साबित कर रहा है कि वह किसी भी किरदार में पूरी तरह घुल-मिल जाते हैं. फिल्म 19 मार्च 2026 को दुनिया भर में रिलीज होगी.

हमजा का पावर लेवल पहले से कहीं ज्यादा

टीजर में रणवीर सिंह का ट्रांसफॉर्मेशन दिखाया गया है- जस्किरत सिंह रांगी से हमजा अली मजारी बनने का सफर. शुरुआत में छोटे बालों, भूरी आंखों और बंदूक थामे जस्किरत का लुक काफी खौफनाक है. फिर धीरे-धीरे वह लंबे बालों वाले, लाल बैकग्राउंड में बारिश में भीगते हमजा के रूप में बदलते हैं. यह ट्रांसफॉर्मेशन देखकर लगता है कि अब हमजा का पावर लेवल पहले से कहीं ज्यादा है. वह बदले के मूड में है और पाकिस्तान के ल्यारी इलाके में स्पाई बनकर घुसपैठ कर रहा है.

टीजर में अर्जुन रामपाल, संजय दत्त की भी दिखी झलक

टीजर एक्शन, थ्रिल और सस्पेंस से भरपूर है. हाई-वोल्टेज फाइट्स, गन बैटल्स और इंटेंस डायलॉग्स हैं. बैकग्राउंड में तेज बीट्स और बारिश की आवाज कहानी की डार्कनेस को बढ़ा रही है. रणवीर सिंह का किरदार पहले से ज्यादा आक्रामक, वायलेंट और पावरफुल दिख रहा है. टीजर में अर्जुन रामपाल, संजय दत्त और आर. माधवन की भी झलक मिलती है, जो बताती है कि इस बार विलेन और सपोर्टिंग कैरेक्टर्स भी बड़े रोल में होंगे.

More stories from News

  • फरवरी में मोगरा को फूलों से लादने की आसान ट्रिक, माली की फ्री खाद से गर्मियों में बरसेंगे सफेद फूल

    फरवरी में मोगरा को फूलों से लादने की आसान ट्रिक, माली की फ्री खाद से गर्मियों में बरसेंगे सफेद फूल

    Lifestyle
  • घट गए चांदी के दाम, कितना बढ़ा सोना? यहां करें चेक

    घट गए चांदी के दाम, कितना बढ़ा सोना? यहां करें चेक

    Business
  • उत्तर भारत में बर्फबारी, दक्षिण में बारिश का कहर! पश्चिमी विक्षोभ ने पूरे देश की बढ़ाई मुश्किलें; अगले सात दिनों के लिए अलर्ट जारी

    उत्तर भारत में बर्फबारी, दक्षिण में बारिश का कहर! पश्चिमी विक्षोभ ने पूरे देश की बढ़ाई मुश्किलें; अगले सात दिनों के लिए अलर्ट जारी

    India

More stories from #News

  • Season-ending injury could have just impacted Arne Slot’s title chances at Liverpool - report

    आज कितने बढ़े-घटे पेट्रोल-डीजल के दाम? यहां करें चेक

  • Season-ending injury could have just impacted Arne Slot’s title chances at Liverpool - report

    मेष से मीन तक आज का दिन किस राशि के लिए कैसा रहने वाला है, यहां जानें

  • Season-ending injury could have just impacted Arne Slot’s title chances at Liverpool - report

    मशहूर शायर मुनव्वर राना की बेटी को पति ने दिया तीन तलाक, दहेज उत्पीड़न और प्रताड़ना के आरोप

  • Season-ending injury could have just impacted Arne Slot’s title chances at Liverpool - report

    WPL 2026: दिल्ली कैपिटल्स ने गुजरात को दी मात, चौथी बार फाइनल में बनाई जगह; अब RCB से होगी टक्कर

  • Season-ending injury could have just impacted Arne Slot’s title chances at Liverpool - report

    क्या अमेरिका ने ईरान के विरुद्ध शुरू कर दिया? अरब सागर में US नेवी ने ईरानी ड्रोन को किया ढेर

  • Season-ending injury could have just impacted Arne Slot’s title chances at Liverpool - report

    32 हजार से अधिक पदों के लिए यूपी पुलिस परीक्षा की तिथियां घोषित, देखें पूरा शेड्यूल

© 2026 India Daily. All rights reserved.