India Daily
  • देश
  • मनोरंजन
  • विदेश
  • लाइफस्टाइल
  • खेल
  • कारोबार
  • लाइफस्टाइल
  • कारोबार
  • देश
  • वायरल
  • होम
  • ख़बरें
  • मनोरंजन

Dhurandhar 2 में सलमान खान ने 'बड़े साहब' बनकर ली एंट्री? सोशल मीडिया पर लीक हुई तस्वीर से मची हलचल

Dhurandhar 2 में सलमान खान ने 'बड़े साहब' बनकर ली एंट्री? सोशल मीडिया पर लीक हुई तस्वीर से मची हलचल

Published on: 03 Feb 2026 | Author: Antima Pal

मुंबई: 'धुरंधर: द रिवेंज' का टीजर सामने आ गया है और फैंस इसे देखकर काफी एक्साइटेड हो गए है . लेकिन टीजर से ठीक पहले एक खबर ने सोशल मीडिया पर तहलका मचा दिया. दावा किया गया कि फिल्म में पहले पार्ट में जिक्र आए रहस्यमयी किरदार 'बड़े साहब' का रोल सुपरस्टार सलमान खान निभा रहे हैं. इसकी वजह बनी एक वायरल तस्वीर, जिसमें संजय दत्त और अर्जुन रामपाल के साथ सलमान खान 'धुरंधर 2' के सेट पर शूट करते दिख रहे थे.

Dhurandhar 2 में सलमान खान ने 'बड़े साहब' बनकर ली एंट्री?

सोशल मीडिया यूजर @devaimation ने इंस्टाग्राम पर यह फोटो शेयर की. कैप्शन में लिखा था कि हाई-सिक्योरिटी शूट के दौरान लॉन्ग-डिस्टेंस से ली गई ये तस्वीरें हैं. इसमें सलमान खान एक बालकनी सीक्वेंस शूट कर रहे हैं, जबकि अर्जुन रामपाल (मेजर इकबाल) और संजय दत्त (एसपी असलम) उनके साथ हैं. फैंस को लगा कि आखिरकार 'बड़े साहब' का राज खुल गया. पहले पार्ट में 'बड़े साहब' का नाम कई बार आया था – एक शक्तिशाली पात्र जो पाकिस्तान से ऑपरेशन कंट्रोल करता है, लेकिन उसका चेहरा नहीं दिखाया गया था. 

 
 
 
 
View this post on Instagram
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 

A post shared by Dev Pal (@devaimation)

फैंस को उम्मीद थी कि सीक्वल में यह किरदार बड़ा सरप्राइज देगा. लेकिन जल्द ही सच सामने आ गया- यह तस्वीर AI जनरेटेड है, यानी आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस से बनाई गई फेक इमेज. जिस अकाउंट से यह पोस्ट किया गया, वह पहले भी AI इमेजेस बनाकर शेयर करता रहा है. तस्वीर में सलमान खान का लुक असली जैसा लग रहा था, लेकिन छोटी-छोटी गड़बड़ियां जैसे हाथों की पोजीशन, बैकग्राउंड की लाइटिंग और चेहरों की डिटेल्स से साफ हो गया कि यह रियल नहीं है. कई फैक्ट-चेक साइट्स और न्यूज पोर्टल्स ने भी इसे फेक करार दिया.

19 मार्च 2026 को रिलीज होगी 'धुरंधर: द रिवेंज'

फिल्म के मेकर्स या रणवीर सिंह की तरफ से अभी तक 'बड़े साहब' के किरदार पर कोई आधिकारिक जानकारी नहीं आई है. पहले पार्ट ने 1000 करोड़ से ज्यादा कमाए थे और अब सीक्वल में कहानी पाकिस्तान के ल्यारी इलाके में स्पाई हमजा (रणवीर सिंह) के रिवेंज पर फोकस्ड है. टीजर में भी कोई सलमान खान का जिक्र नहीं था. फिल्म 19 मार्च 2026 को रिलीज होगी.

More stories from News

  • फरवरी में मोगरा को फूलों से लादने की आसान ट्रिक, माली की फ्री खाद से गर्मियों में बरसेंगे सफेद फूल

    फरवरी में मोगरा को फूलों से लादने की आसान ट्रिक, माली की फ्री खाद से गर्मियों में बरसेंगे सफेद फूल

    Lifestyle
  • घट गए चांदी के दाम, कितना बढ़ा सोना? यहां करें चेक

    घट गए चांदी के दाम, कितना बढ़ा सोना? यहां करें चेक

    Business
  • उत्तर भारत में बर्फबारी, दक्षिण में बारिश का कहर! पश्चिमी विक्षोभ ने पूरे देश की बढ़ाई मुश्किलें; अगले सात दिनों के लिए अलर्ट जारी

    उत्तर भारत में बर्फबारी, दक्षिण में बारिश का कहर! पश्चिमी विक्षोभ ने पूरे देश की बढ़ाई मुश्किलें; अगले सात दिनों के लिए अलर्ट जारी

    India

More stories from #News

  • Season-ending injury could have just impacted Arne Slot’s title chances at Liverpool - report

    आज कितने बढ़े-घटे पेट्रोल-डीजल के दाम? यहां करें चेक

  • Season-ending injury could have just impacted Arne Slot’s title chances at Liverpool - report

    मेष से मीन तक आज का दिन किस राशि के लिए कैसा रहने वाला है, यहां जानें

  • Season-ending injury could have just impacted Arne Slot’s title chances at Liverpool - report

    मशहूर शायर मुनव्वर राना की बेटी को पति ने दिया तीन तलाक, दहेज उत्पीड़न और प्रताड़ना के आरोप

  • Season-ending injury could have just impacted Arne Slot’s title chances at Liverpool - report

    WPL 2026: दिल्ली कैपिटल्स ने गुजरात को दी मात, चौथी बार फाइनल में बनाई जगह; अब RCB से होगी टक्कर

  • Season-ending injury could have just impacted Arne Slot’s title chances at Liverpool - report

    क्या अमेरिका ने ईरान के विरुद्ध शुरू कर दिया? अरब सागर में US नेवी ने ईरानी ड्रोन को किया ढेर

  • Season-ending injury could have just impacted Arne Slot’s title chances at Liverpool - report

    32 हजार से अधिक पदों के लिए यूपी पुलिस परीक्षा की तिथियां घोषित, देखें पूरा शेड्यूल

© 2026 India Daily. All rights reserved.