India Daily
  • देश
  • मनोरंजन
  • विदेश
  • लाइफस्टाइल
  • खेल
  • कारोबार
  • लाइफस्टाइल
  • कारोबार
  • देश
  • वायरल
  • होम
  • ख़बरें
  • मनोरंजन

'अब बिगड़ने का वक्त आ गया है...', फिर खूंखार अवतार में लौटा 'हमजा', टीजर से पहले 'धुरंधर: द रिवेंज' का पहला पोस्टर आउट

'अब बिगड़ने का वक्त आ गया है...', फिर खूंखार अवतार में लौटा 'हमजा', टीजर से पहले 'धुरंधर: द रिवेंज' का पहला पोस्टर आउट

Published on: 03 Feb 2026 | Author: Antima Pal

मुंबई: रणवीर सिंह की धमाकेदार एक्शन फिल्म 'धुरंधर' के पहले पार्ट ने दर्शकों को खूब लुभाया और अब इसके दूसरे पार्ट को लेकर उत्सुकता चरम पर है. फिल्म के फैंस 'धुरंधर 2' के टीजर का बेसब्री से इंतजार कर रहे थे, लेकिन टीजर आने से पहले ही मेकर्स ने एक जबरदस्त सरप्राइज दिया है.

टीजर से पहले 'धुरंधर: द रिवेंज' का पहला पोस्टर आउट

आज यानी 3 फरवरी 2026 को रणवीर सिंह ने इंस्टाग्राम पर फिल्म का पहला ऑफिशियल पोस्टर शेयर किया, जिसमें फिल्म का पूरा टाइटल भी सामने आया है. फिल्म का नाम अब 'धुरंधर: द रिवेंज' रखा गया है. पोस्टर में रणवीर सिंह अपने किरदार हमजा के खूंखार और इंटेंस अवतार में नजर आ रहे हैं.

 
 
 
 
View this post on Instagram
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 

A post shared by Ranveer Singh (@ranveersingh)

फिर खूंखार अवतार में लौटा 'हमजा'

पोस्टर काफी ड्रामेटिक और आकर्षक है. इसमें लाल रंग का बैकग्राउंड है, जिसमें तेज बारिश हो रही है. ऐसा लगता है जैसे खून की बारिश हो रही हो. बीच में रणवीर सिंह ब्लैक ट्रेंच कोट पहने, लंबे खुले बालों के साथ खड़े हैं. उनका चेहरा बेहद गंभीर, खतरनाक और बदले की आग से भरा हुआ दिख रहा है. यह लुक पहली फिल्म से पूरी तरह अलग और ज्यादा खौफनाक है, जो बताता है कि इस बार कहानी और ज्यादा एक्शन से भरपूर और रिवेंज पर फोकस्ड होगी.

'अब बिगड़ने का वक्त आ गया है...'

पोस्टर शेयर करते हुए रणवीर सिंह ने कैप्शन में लिखा- 'अब बिगड़ने का वक्त आ गया है...' यह लाइन फैंस के बीच तुरंत वायरल हो गई. कई भाषाओं में पोस्टर जारी किए गए हैं, क्योंकि फिल्म पैन-इंडिया रिलीज होगी. यह हिंदी के अलावा तेलुगु, तमिल, कन्नड़ और मलयालम में भी रिलीज होगी.

12:12 बजे रिलीज होगा 'धुरंधर: द रिवेंज' का टीजर

इसके साथ ही फिल्म की रिलीज डेट भी कन्फर्म हो गई है. 'धुरंधर: द रिवेंज' 19 मार्च 2026 को दुनिया भर के सिनेमाघरों में दस्तक देगी. यह तारीख ईद, गुड़ी पड़वा और उगादी जैसे त्योहारों के साथ जुड़ी है, जिससे बॉक्स ऑफिस पर धमाल मचने की पूरी उम्मीद है. टीजर आज दोपहर 12:12 बजे रिलीज होने वाला है, जिससे एक्साइटमेंट और बढ़ गया है. पहले पार्ट ने खूब धूम मचाई थी और अब दूसरा पार्ट थिएटर्स में तहलका मचाने को तैयार दिख रहा है.

More stories from News

  • फरवरी में मोगरा को फूलों से लादने की आसान ट्रिक, माली की फ्री खाद से गर्मियों में बरसेंगे सफेद फूल

    फरवरी में मोगरा को फूलों से लादने की आसान ट्रिक, माली की फ्री खाद से गर्मियों में बरसेंगे सफेद फूल

    Lifestyle
  • घट गए चांदी के दाम, कितना बढ़ा सोना? यहां करें चेक

    घट गए चांदी के दाम, कितना बढ़ा सोना? यहां करें चेक

    Business
  • उत्तर भारत में बर्फबारी, दक्षिण में बारिश का कहर! पश्चिमी विक्षोभ ने पूरे देश की बढ़ाई मुश्किलें; अगले सात दिनों के लिए अलर्ट जारी

    उत्तर भारत में बर्फबारी, दक्षिण में बारिश का कहर! पश्चिमी विक्षोभ ने पूरे देश की बढ़ाई मुश्किलें; अगले सात दिनों के लिए अलर्ट जारी

    India

More stories from #News

  • Season-ending injury could have just impacted Arne Slot’s title chances at Liverpool - report

    आज कितने बढ़े-घटे पेट्रोल-डीजल के दाम? यहां करें चेक

  • Season-ending injury could have just impacted Arne Slot’s title chances at Liverpool - report

    मेष से मीन तक आज का दिन किस राशि के लिए कैसा रहने वाला है, यहां जानें

  • Season-ending injury could have just impacted Arne Slot’s title chances at Liverpool - report

    मशहूर शायर मुनव्वर राना की बेटी को पति ने दिया तीन तलाक, दहेज उत्पीड़न और प्रताड़ना के आरोप

  • Season-ending injury could have just impacted Arne Slot’s title chances at Liverpool - report

    WPL 2026: दिल्ली कैपिटल्स ने गुजरात को दी मात, चौथी बार फाइनल में बनाई जगह; अब RCB से होगी टक्कर

  • Season-ending injury could have just impacted Arne Slot’s title chances at Liverpool - report

    क्या अमेरिका ने ईरान के विरुद्ध शुरू कर दिया? अरब सागर में US नेवी ने ईरानी ड्रोन को किया ढेर

  • Season-ending injury could have just impacted Arne Slot’s title chances at Liverpool - report

    32 हजार से अधिक पदों के लिए यूपी पुलिस परीक्षा की तिथियां घोषित, देखें पूरा शेड्यूल

© 2026 India Daily. All rights reserved.