India Daily
  • देश
  • मनोरंजन
  • विदेश
  • लाइफस्टाइल
  • खेल
  • कारोबार
  • लाइफस्टाइल
  • कारोबार
  • देश
  • वायरल
  • होम
  • ख़बरें
  • मनोरंजन

'ओ रोमियो' के सामने घुटने टेकेगी 'मर्दानी 3'? जानें बॉक्स ऑफिस पर अब तक कितना हुआ कलेक्शन?

'ओ रोमियो' के सामने घुटने टेकेगी 'मर्दानी 3'? जानें बॉक्स ऑफिस पर अब तक कितना हुआ कलेक्शन?

Published on: 13 Feb 2026 | Author: Antima Pal

मुंबई: रानी मुखर्जी की एक्शन-पैक्ड फिल्म 'मर्दानी 3' ने बॉक्स ऑफिस पर अपना दम दिखाना जारी रखा है. रिलीज के दो हफ्ते पूरे होने के बाद भी फिल्म ने अच्छी कमाई की है. 14वें दिन यानी दूसरे गुरुवार को फिल्म ने इंडिया में लगभग 1.10 करोड़ रुपये नेट कलेक्शन किया. यह आंकड़ा पिछले दिन से स्थिर रहा, जो फिल्म की अच्छी होल्ड दिखाता है.

'ओ रोमियो' के सामने घुटने टेकेगी 'मर्दानी 3'?

सैकनिल्क और अन्य ट्रेड रिपोर्ट्स के अनुसार फिल्म का कुल इंडिया नेट कलेक्शन अब 40.90 करोड़ से 42.20 करोड़ के बीच पहुंच गया है. पहले हफ्ते में फिल्म ने करीब 26-27 करोड़ कमाए थे. दूसरे हफ्ते में भी यह 14-15 करोड़ के आसपास रही, जिसमें दूसरे गुरुवार का 1.10 करोड़ शामिल है. दुनिया भर में कलेक्शन 61-63 करोड़ ग्रॉस के करीब पहुंच चुका है. ओवरसीज में भी फिल्म ने अच्छा परफॉर्म किया है.

बॉक्स ऑफिस पर अब तक कितना हुआ कलेक्शन?

फिल्म की ऑक्यूपेंसी की बात करें तो 14वें दिन मॉर्निंग शोज में 6-7% रही, दोपहर में 9% के आसपास, इवनिंग में 8% और नाइट शोज में कम रही. कुल मिलाकर ऑक्यूपेंसी औसतन 7-8% रही, जो वीकडे के लिए ठीक है. फिल्म को मिक्स्ड रिव्यूज मिले थे और कॉम्पिटिशन भी था, लेकिन रानी मुखर्जी की शानदार परफॉर्मेंस और शिवानी शिवाजी रॉय के किरदार की ताकत ने दर्शकों को थिएटर्स तक खींचा.

'मर्दानी 3' अब रानी मुखर्जी की टॉप ग्रॉसिंग फिल्मों में शामिल हो गई है. यह उनकी 7वीं सबसे ज्यादा कमाई करने वाली फिल्म बन चुकी है और आगे 'मर्दानी 2' को भी पीछे छोड़ सकती है. फिल्म का बजट करीब 30-35 करोड़ माना जा रहा है, इसलिए यह प्रॉफिटेबल साबित हो रही है. ट्रेड एक्सपर्ट्स का कहना है कि तीसरे हफ्ते में अगर वीकेंड अच्छा रहा तो फिल्म 50 करोड़ नेट इंडिया तक पहुंच सकती है.

'मर्दानी' सीरीज की फैंस बेस मजबूत है और यह फिल्म सोशल मैसेज के साथ एंटरटेनमेंट दे रही है. रानी मुखर्जी की वापसी और एक्शन सीक्वेंस फैंस को पसंद आ रहे हैं. कुल मिलाकर 'मर्दानी 3' ने लगातार अच्छी कमाई की है और हिट होने की राह पर है. 

More stories from News

  • आपसी रंजिश या गैंगवार... बाराबंकी में दिनदहाड़े मुख्तार अंसारी गैंग के शूटर पर अंधाधूंध फायरिंग, मौके पर तोड़ा दम

    आपसी रंजिश या गैंगवार... बाराबंकी में दिनदहाड़े मुख्तार अंसारी गैंग के शूटर पर अंधाधूंध फायरिंग, मौके पर तोड़ा दम

    Uttar Pradesh
  • वृंदावन पहुंचे पूर्व सिटी मजिस्ट्रेट अलंकार अग्निहोत्री, सनातनी संस्कृति पार्टी बनाने की घोषणा

    वृंदावन पहुंचे पूर्व सिटी मजिस्ट्रेट अलंकार अग्निहोत्री, सनातनी संस्कृति पार्टी बनाने की घोषणा

    Uttar Pradesh
  • O Romeo Movie: कैसी है शाहिद कपूर की 'ओ रोमियो'? थिएटर में पैसे खर्च करने से पहले पढ़ ले फिल्म का रिव्यू

    O Romeo Movie: कैसी है शाहिद कपूर की 'ओ रोमियो'? थिएटर में पैसे खर्च करने से पहले पढ़ ले फिल्म का रिव्यू

    Entertainment

More stories from #News

  • Season-ending injury could have just impacted Arne Slot’s title chances at Liverpool - report

    यूपी में महंगी होगी देसी शराब, योगी कैबिनेट ने नई आबकारी नीति को दी मंजूरी; जानें अब कितने बढ़ जाएंगे दाम

  • Season-ending injury could have just impacted Arne Slot’s title chances at Liverpool - report

    अग्निवीर 2026 भर्ती के लिए आवेदन शुरु, 8वीं पास युवाओं के लिए भी सेना में शामिल होने का अवसर; ऐसे करें ऑनलाइन अप्लाई

  • Season-ending injury could have just impacted Arne Slot’s title chances at Liverpool - report

    ICC T20 World Cup 2026: जिम्बाब्वे ने फिर दोहराया '2007' वाला करिश्मा, कंगारूओं का घमंड किया चकनाचूर

  • Season-ending injury could have just impacted Arne Slot’s title chances at Liverpool - report

    तमन्ना भाटिया संग स्क्रीन शेयर करेंगे जुनैद खान, डेट-नाइट हॉरर फिल्म 'रागिनी 3' का हुआ ऐलान

  • Season-ending injury could have just impacted Arne Slot’s title chances at Liverpool - report

    भारत में लॉन्च हुआ Vespa Officina 8, खासियत के आगे कीमत बहुत कम? चेक करें डिटेल

  • Season-ending injury could have just impacted Arne Slot’s title chances at Liverpool - report

    व्यापारी की दिनदहाड़े गोली मारकर हत्या, देहरादून में 11 दिन में तीसरी हमला; हाई अलर्ट पर पुलिस

© 2026 India Daily. All rights reserved.