India Daily
  • देश
  • मनोरंजन
  • विदेश
  • लाइफस्टाइल
  • खेल
  • कारोबार
  • लाइफस्टाइल
  • कारोबार
  • देश
  • वायरल
  • होम
  • ख़बरें
  • मनोरंजन

इंडस्ट्री में पसरा मातम! संगीतकार एस. पी. वेंकटेश का हुआ निधन, 70 साल की उम्र में दुनिया को कहा अलविदा

इंडस्ट्री में पसरा मातम! संगीतकार एस. पी. वेंकटेश का हुआ निधन, 70 साल की उम्र में दुनिया को कहा अलविदा

Published on: 03 Feb 2026 | Author: Antima Pal

मुंबई: दक्षिण भारतीय फिल्म इंडस्ट्री में गहरा शोक छा गया है. मशहूर संगीतकार एस. पी. वेंकटेश ने 3 फरवरी 2026 को चेन्नई में अपने घर पर 70 वर्ष की उम्र में अंतिम सांस ली. रिपोर्ट्स के मुताबिक उन्होंने हार्ट अटैक के कारण दम तोड़ा. उनका निधन मलयालम, तमिल, कन्नड़ और अन्य भाषाओं के सिनेमा के लिए एक बड़ा नुकसान है.

संगीतकार एस. पी. वेंकटेश का हुआ निधन

एस. पी. वेंकटेश का जन्म 5 मार्च 1955 को हुआ था. उन्होंने अपना करियर 1971 में गिटारिस्ट के रूप में शुरू किया. शुरुआत में उन्होंने मशहूर संगीतकार विजयभास्कर के साथ काम किया. 1975 तक वे कन्नड़ सिनेमा में असिस्टेंट म्यूजिक डायरेक्टर के रूप में प्रसिद्ध हो चुके थे. 1981 में उन्होंने स्वतंत्र संगीतकार के रूप में तेलुगु फिल्म 'प्रेमा युद्धम' से डेब्यू किया.

इन फिल्मों से बनाई पहचान

मलयालम सिनेमा में उनका बड़ा योगदान रहा. उन्होंने राघवन मास्टर, ए. टी. उमर जैसे दिग्गजों के साथ काम किया. 1985 में फिल्म 'जनकीया कोडाथी' से मलयालम में डेब्यू किया, लेकिन असली पहचान 1986 की फिल्म 'राजाविन्टे माकन' से मिली. 90 के दशक में वे मलयालम फिल्म म्यूजिक के चेहरा बने. उनकी कुछ यादगार फिल्में हैं- 'किलुक्कम', 'मिन्नाराम', 'स्पाडिकम', 'देवासुरम', 'ध्रुवम' और 'पैत्रुकम'.

तमिल, कन्नड़, बंगाली और हिंदी फिल्मों में भी दिया संगीत

इन फिल्मों के गाने और बैकग्राउंड स्कोर आज भी लोगों के दिलों में बसे हैं. 1993 में उन्हें केरल स्टेट फिल्म अवॉर्ड बेस्ट म्यूजिक डायरेक्टर के लिए मिला था, 'पैत्रुकम' और 'जनम' के लिए. वे सिर्फ मलयालम तक सीमित नहीं रहे. तमिल, कन्नड़, बंगाली और हिंदी फिल्मों में भी उन्होंने संगीत दिया. उनकी खासियत थी कि वे मास अपील वाले गाने और क्लासिकल बैकग्राउंड स्कोर दोनों में माहिर थे. 

चेन्नई के अलापाक्कम इलाके में होगा अंतिम संस्कार

हाल ही में 2021 में फिल्म 'वेल्लप्पम' में उन्होंने वापसी की थी. उनके निधन की खबर फैलते ही फिल्म इंडस्ट्री, फैंस और सेलेब्स ने सोशल मीडिया पर श्रद्धांजलि दी. कई लोग उनके गानों को शेयर कर रहे हैं और यादें ताजा कर रहे हैं. उनका अंतिम संस्कार 4 फरवरी 2026 को चेन्नई के अलापाक्कम इलाके में होगा.

More stories from News

  • फरवरी में मोगरा को फूलों से लादने की आसान ट्रिक, माली की फ्री खाद से गर्मियों में बरसेंगे सफेद फूल

    फरवरी में मोगरा को फूलों से लादने की आसान ट्रिक, माली की फ्री खाद से गर्मियों में बरसेंगे सफेद फूल

    Lifestyle
  • घट गए चांदी के दाम, कितना बढ़ा सोना? यहां करें चेक

    घट गए चांदी के दाम, कितना बढ़ा सोना? यहां करें चेक

    Business
  • उत्तर भारत में बर्फबारी, दक्षिण में बारिश का कहर! पश्चिमी विक्षोभ ने पूरे देश की बढ़ाई मुश्किलें; अगले सात दिनों के लिए अलर्ट जारी

    उत्तर भारत में बर्फबारी, दक्षिण में बारिश का कहर! पश्चिमी विक्षोभ ने पूरे देश की बढ़ाई मुश्किलें; अगले सात दिनों के लिए अलर्ट जारी

    India

More stories from #News

  • Season-ending injury could have just impacted Arne Slot’s title chances at Liverpool - report

    आज कितने बढ़े-घटे पेट्रोल-डीजल के दाम? यहां करें चेक

  • Season-ending injury could have just impacted Arne Slot’s title chances at Liverpool - report

    मेष से मीन तक आज का दिन किस राशि के लिए कैसा रहने वाला है, यहां जानें

  • Season-ending injury could have just impacted Arne Slot’s title chances at Liverpool - report

    मशहूर शायर मुनव्वर राना की बेटी को पति ने दिया तीन तलाक, दहेज उत्पीड़न और प्रताड़ना के आरोप

  • Season-ending injury could have just impacted Arne Slot’s title chances at Liverpool - report

    WPL 2026: दिल्ली कैपिटल्स ने गुजरात को दी मात, चौथी बार फाइनल में बनाई जगह; अब RCB से होगी टक्कर

  • Season-ending injury could have just impacted Arne Slot’s title chances at Liverpool - report

    क्या अमेरिका ने ईरान के विरुद्ध शुरू कर दिया? अरब सागर में US नेवी ने ईरानी ड्रोन को किया ढेर

  • Season-ending injury could have just impacted Arne Slot’s title chances at Liverpool - report

    32 हजार से अधिक पदों के लिए यूपी पुलिस परीक्षा की तिथियां घोषित, देखें पूरा शेड्यूल

© 2026 India Daily. All rights reserved.