India Daily
  • देश
  • मनोरंजन
  • विदेश
  • लाइफस्टाइल
  • खेल
  • कारोबार
  • लाइफस्टाइल
  • कारोबार
  • देश
  • वायरल
  • होम
  • ख़बरें
  • देश

लोकसभा में राहुल गांधी के भाषण के दौरान हुआ हंगामा, स्पीकर पर फेंके गए कागज

लोकसभा में राहुल गांधी के भाषण के दौरान हुआ हंगामा, स्पीकर पर फेंके गए कागज

Published on: 03 Feb 2026 | Author: Km Jaya

नई दिल्ली: मंगलवार यानी आज लोकसभा में विपक्ष के नेता राहुल गांधी के भाषण के दौरान एक बार फिर हंगामा हुआ. सोमवार की तरह मंगलवार को भी राहुल गांधी ने चीन का मुद्दा उठाया. उन्होंने कहा कि उन्होंने कल एक मैगजीन से कोट किया था और सोर्स को ऑथेंटिकेट किया था. उन्होंने आरोप लगाया कि इसके बावजूद उन्हें बोलने नहीं दिया जा रहा है. 

इससे सत्ता पक्ष और विपक्ष के बीच तीखी बहस हुई. इसी दौरान स्पीकर की कुर्सी की तरफ कागज फेंके गए. सदन में हंगामे वाली स्थिति देखकर स्पीकर ने कार्यवाही दोपहर 3 बजे तक के लिए स्थगित कर दी.

सदन में स्पीकर पर कागज़ फेंके जा रहे हैं,
और यही कांग्रेस वाले संविधान की बात करते हैं! 😡 pic.twitter.com/GX8Eb8P055

— Social Tamasha (@SocialTamasha) February 3, 2026

हंगामे के बाद राहुल गांधी ने क्या कहा?

हंगामे के बाद राहुल गांधी ने संसद के बाहर कहा कि उन्हें बोलने नहीं दिया जा रहा है. उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी घबराए हुए हैं. उन्होंने दावा किया कि चार महीने से अटकी ट्रेड डील में कुछ भी नहीं बदला है.

राहुल गांधी ने आगे कहा, 'मुझे पता है, और नरेंद्र मोदी को भी पता है. मोदी जी ने कल शाम को उस डील पर साइन किए. नरेंद्र मोदी जी दबाव में हैं. बहुत ज्यादा दबाव में.'

राहुल गांधी ने आगे क्या कहा?

राहुल गांधी ने आगे कहा, 'मुद्दा जनरल नरवणे का बयान नहीं है. वह तो बस एक दिखावा है. मुझे पता है और उन्हें भी पता है. मुख्य बात यह है कि हमारे प्रधानमंत्री कॉम्प्रोमाइज्ड हैं. किसके द्वारा? कैसे? भारत के लोगों को इस बारे में सोचने की जरूरत है.'

उन्होंने आगे कहा, 'लेकिन इतिहास में पहली बार, विपक्ष के नेता को राष्ट्रपति के अभिभाषण पर बोलने नहीं दिया जा रहा है. भारत के किसानों की मेहनत, उनका खून-पसीना, नरेंद्र मोदी ने इस ट्रेड डील में बेच दिया है क्योंकि वह कॉम्प्रोमाइज्ड हैं. इसीलिए मुझे सदन में बोलने नहीं दिया जा रहा है.'

कैसी थी वहां की स्थिति?

इस बीच आज सदन में कल की तरह ही काफी हंगामा हुआ. स्पीकर के बार-बार अपील करने के बावजूद, राहुल गांधी चीन के बारे में अपनी बातें दोहराते रहे. क्योंकि वह स्पीकर की बात नहीं सुन रहे थे, इसलिए स्पीकर ने राहुल गांधी के बजाय दूसरे स्पीकर्स को बुलाना शुरू कर दिया.

More stories from News

  • फरवरी में मोगरा को फूलों से लादने की आसान ट्रिक, माली की फ्री खाद से गर्मियों में बरसेंगे सफेद फूल

    फरवरी में मोगरा को फूलों से लादने की आसान ट्रिक, माली की फ्री खाद से गर्मियों में बरसेंगे सफेद फूल

    Lifestyle
  • घट गए चांदी के दाम, कितना बढ़ा सोना? यहां करें चेक

    घट गए चांदी के दाम, कितना बढ़ा सोना? यहां करें चेक

    Business
  • उत्तर भारत में बर्फबारी, दक्षिण में बारिश का कहर! पश्चिमी विक्षोभ ने पूरे देश की बढ़ाई मुश्किलें; अगले सात दिनों के लिए अलर्ट जारी

    उत्तर भारत में बर्फबारी, दक्षिण में बारिश का कहर! पश्चिमी विक्षोभ ने पूरे देश की बढ़ाई मुश्किलें; अगले सात दिनों के लिए अलर्ट जारी

    India

More stories from #News

  • Season-ending injury could have just impacted Arne Slot’s title chances at Liverpool - report

    आज कितने बढ़े-घटे पेट्रोल-डीजल के दाम? यहां करें चेक

  • Season-ending injury could have just impacted Arne Slot’s title chances at Liverpool - report

    मेष से मीन तक आज का दिन किस राशि के लिए कैसा रहने वाला है, यहां जानें

  • Season-ending injury could have just impacted Arne Slot’s title chances at Liverpool - report

    मशहूर शायर मुनव्वर राना की बेटी को पति ने दिया तीन तलाक, दहेज उत्पीड़न और प्रताड़ना के आरोप

  • Season-ending injury could have just impacted Arne Slot’s title chances at Liverpool - report

    WPL 2026: दिल्ली कैपिटल्स ने गुजरात को दी मात, चौथी बार फाइनल में बनाई जगह; अब RCB से होगी टक्कर

  • Season-ending injury could have just impacted Arne Slot’s title chances at Liverpool - report

    क्या अमेरिका ने ईरान के विरुद्ध शुरू कर दिया? अरब सागर में US नेवी ने ईरानी ड्रोन को किया ढेर

  • Season-ending injury could have just impacted Arne Slot’s title chances at Liverpool - report

    32 हजार से अधिक पदों के लिए यूपी पुलिस परीक्षा की तिथियां घोषित, देखें पूरा शेड्यूल

© 2026 India Daily. All rights reserved.