India Daily
  • देश
  • मनोरंजन
  • विदेश
  • लाइफस्टाइल
  • खेल
  • कारोबार
  • लाइफस्टाइल
  • कारोबार
  • देश
  • वायरल
  • होम
  • ख़बरें
  • लाइफस्टाइल

Budget 2026: इस बार किस राज्य की साड़ी पहन कर बजट पेश करने पहुंची 'निर्मला ताई'? दिल जीत लेगा साड़ी सलेक्शन

Budget 2026: इस बार किस राज्य की साड़ी पहन कर बजट पेश करने पहुंची 'निर्मला ताई'? दिल जीत लेगा साड़ी सलेक्शन

Published on: 01 Feb 2026 | Author: Babli Rautela

नई दिल्ली: केंद्रीय बजट का दिन केवल आर्थिक नीतियों और घोषणाओं तक सीमित नहीं रहता है. इस दिन वित्त मंत्री का पहनावा भी लोगों की खास दिलचस्पी का विषय बन जाता है. निर्मला सीतारमण साल 2019 से लगातार बजट पेश कर रही हैं और हर बार उनकी साड़ी का लुक सुर्खियों में रहता है. बजट 2026 उनका नौवां बजट है और इस मौके पर भी उनका अंदाज लोगों का ध्यान अपनी साड़ी की ओर खींचा है.

बजट 2026 पेश करने से पहले निर्मला सीतारमण ने इस बार बैंगनी रंग की हाथ से बुनी कांचीपुरम सिल्क साड़ी पहनी है. यह साड़ी तमिलनाडु की पारंपरिक बुनाई से जुड़ी हुई है. साड़ी पर हल्के भूरे रंग के चेक बने हुए हैं, जो इसे एक सादा लेकिन क्लासिक लुक दे रहे हैं.

निर्मला सीतारमण की साड़ी का बॉर्डर और डिजाइन

निर्मला सीतारमण की इस बैंगनी साड़ी में डार्क ब्राउन रंग का बॉर्डर है, जिसमें गोल्डन रंग का पतला किनारा दिया गया है. साड़ी में बारीक धागे का काम किया गया है, जो इसकी खूबसूरती को और निखारता है. यह साड़ी कट्टम कांजीवरम स्टाइल की है, जिसमें चेक पैटर्न साफ दिखाई दे रहे हैं. यह डिजाइन पारंपरिक होने के साथ साथ बेहद एलिगेंट भी लगती है.

निर्मला सीतारमण खुद तमिलनाडु से ताल्लुक रखती हैं. ऐसे में कांचीपुरम सिल्क साड़ी उनके लिए केवल पहनावा नहीं बल्कि अपनी जड़ों से जुड़ाव का प्रतीक भी है. हर साल बजट के दिन उनका लुक भारतीय हथकरघा और पारंपरिक कला को बढ़ावा देने का संदेश देता है.

साल 2025 में कैसा था निर्मला सीतारमण का बजट लुक

पिछले साल बजट के दिन वित्त मंत्री ने ऑफ व्हाइट रंग की साड़ी पहनी थी. इस साड़ी पर सुनहरे रंग का बॉर्डर था और उस पर मधुबनी पेंटिंग बनी हुई थी. यह साड़ी उन्हें पद्म श्री से सम्मानित मधुबनी कलाकार दुलारी देवी ने तोहफ में दी थी. यह साड़ी बिहार की लोक कला को दर्शाती थी और देश में हर तरफ इसे खूब सराहा भी गया था.

साल 2024 की साड़ी ने भी बटोरी थी सुर्खियां

साल 2024 में निर्मला सीतारमण ने बजट के दिन ऑफ व्हाइट रंग की मंगलगिरी साड़ी पहनी थी. इस साड़ी पर गहरे मैजेंटा रंग का बॉर्डर था. मंगलगिरी साड़ियां अपने सादे और सुरुचिपूर्ण लुक के लिए जानी जाती हैं. यह साड़ी आंध्र प्रदेश के गुंटूर जिले की पारंपरिक पहचान है.

साल 2023 में दिखा था साउथ इंडियन टच

साल 2023 के बजट के दिन वित्त मंत्री ने गहरे लाल रंग की रेशमी साड़ी पहनी थी. इस साड़ी का बॉर्डर काले और सुनहरे रंग का था, जो मंदिर की बनावट जैसा दिखता था. बॉर्डर पर रथ मोर और कमल जैसे पारंपरिक डिजाइन बने हुए थे. यह साड़ी दक्षिण भारतीय परंपरा की झलक दिखा रही थी.

निर्मला सीतारमण का बजट लुक केवल फैशन का हिस्सा नहीं होता. उनके द्वारा चुनी गई साड़ियां हर साल देश के अलग अलग राज्यों की पारंपरिक कला और हथकरघा को सामने लाती हैं. इससे स्थानीय कारीगरों और पारंपरिक बुनकरों को पहचान मिलती है.

More stories from News

  • फरवरी में मोगरा को फूलों से लादने की आसान ट्रिक, माली की फ्री खाद से गर्मियों में बरसेंगे सफेद फूल

    फरवरी में मोगरा को फूलों से लादने की आसान ट्रिक, माली की फ्री खाद से गर्मियों में बरसेंगे सफेद फूल

    Lifestyle
  • घट गए चांदी के दाम, कितना बढ़ा सोना? यहां करें चेक

    घट गए चांदी के दाम, कितना बढ़ा सोना? यहां करें चेक

    Business
  • उत्तर भारत में बर्फबारी, दक्षिण में बारिश का कहर! पश्चिमी विक्षोभ ने पूरे देश की बढ़ाई मुश्किलें; अगले सात दिनों के लिए अलर्ट जारी

    उत्तर भारत में बर्फबारी, दक्षिण में बारिश का कहर! पश्चिमी विक्षोभ ने पूरे देश की बढ़ाई मुश्किलें; अगले सात दिनों के लिए अलर्ट जारी

    India

More stories from #News

  • Season-ending injury could have just impacted Arne Slot’s title chances at Liverpool - report

    आज कितने बढ़े-घटे पेट्रोल-डीजल के दाम? यहां करें चेक

  • Season-ending injury could have just impacted Arne Slot’s title chances at Liverpool - report

    मेष से मीन तक आज का दिन किस राशि के लिए कैसा रहने वाला है, यहां जानें

  • Season-ending injury could have just impacted Arne Slot’s title chances at Liverpool - report

    मशहूर शायर मुनव्वर राना की बेटी को पति ने दिया तीन तलाक, दहेज उत्पीड़न और प्रताड़ना के आरोप

  • Season-ending injury could have just impacted Arne Slot’s title chances at Liverpool - report

    WPL 2026: दिल्ली कैपिटल्स ने गुजरात को दी मात, चौथी बार फाइनल में बनाई जगह; अब RCB से होगी टक्कर

  • Season-ending injury could have just impacted Arne Slot’s title chances at Liverpool - report

    क्या अमेरिका ने ईरान के विरुद्ध शुरू कर दिया? अरब सागर में US नेवी ने ईरानी ड्रोन को किया ढेर

  • Season-ending injury could have just impacted Arne Slot’s title chances at Liverpool - report

    32 हजार से अधिक पदों के लिए यूपी पुलिस परीक्षा की तिथियां घोषित, देखें पूरा शेड्यूल

© 2026 India Daily. All rights reserved.