India Daily
  • देश
  • मनोरंजन
  • विदेश
  • लाइफस्टाइल
  • खेल
  • कारोबार
  • लाइफस्टाइल
  • कारोबार
  • देश
  • वायरल
  • होम
  • ख़बरें
  • लाइफस्टाइल

दिल दे रहा है खतरे का संकेत, ये 5 शुरुआती लक्षण बता रहे हैं कि हार्ट ठीक से पंप नहीं कर रहा खून

दिल दे रहा है खतरे का संकेत, ये 5 शुरुआती लक्षण बता रहे हैं कि हार्ट ठीक से पंप नहीं कर रहा खून

Published on: 30 Jan 2026 | Author: Reepu Kumari

दिल शरीर का सबसे अहम अंग है, जो ऑक्सीजन और पोषक तत्वों से भरपूर खून को हर हिस्से तक पहुंचाता है. लेकिन जब दिल कमजोर पड़ने लगता है, तो शरीर धीरे-धीरे संकेत देने लगता है.

अक्सर लोग इन लक्षणों को थकान या उम्र का असर मानकर टाल देते हैं. मेटाबॉलिक डॉक्टर सुधांशु राय के अनुसार, ये शुरुआती संकेत समय रहते पहचान लिए जाएं तो गंभीर हृदय रोगों से बचा जा सकता है.

हल्का चक्कर आना और सिर घूमना

जब दिल मस्तिष्क तक पर्याप्त ऑक्सीजन युक्त खून नहीं पहुंचा पाता, तो चक्कर आना या बेहोशी जैसा महसूस होना आम है. कभी-कभी इसके साथ धुंधला दिखना भी हो सकता है. अगर यह समस्या बार-बार या हल्की गतिविधि के दौरान भी हो रही है, तो इसे कमजोरी समझकर नजरअंदाज नहीं करना चाहिए.

नींद में बार-बार खलल

रात में बार-बार नींद खुलना, सांस फूलना, खांसी आना या बार-बार पेशाब के लिए उठना दिल की कमजोरी का संकेत हो सकता है. लेटने पर शरीर में तरल पदार्थ ऊपर की ओर शिफ्ट होता है, जिससे दिल पर दबाव बढ़ता है और सांस लेने में परेशानी होती है.

सीने में जकड़न या असहजता

सीने में भारीपन, दबाव या कसाव महसूस होना दिल तक खून की आपूर्ति कम होने का संकेत हो सकता है. यह एंजाइना या हार्ट अटैक की शुरुआती चेतावनी भी हो सकती है. हल्का या रुक-रुक कर होने वाला दर्द भी गंभीर हो सकता है, इसलिए किसी भी तरह के सीने के दर्द को नजरअंदाज नहीं करना चाहिए.

रोजमर्रा के कामों में थकान

अगर सीढ़ियां चढ़ने, थोड़ी दूरी चलने या घरेलू काम करने में पहले से ज्यादा थकान महसूस हो रही है, तो यह दिल की पंपिंग क्षमता कम होने का संकेत हो सकता है. इसे एक्सरसाइज इंटॉलरेंस कहा जाता है और यह हार्ट फंक्शन कमजोर होने का शुरुआती लक्षण माना जाता है.

अचानक वजन बढ़ना और सूजन

कम समय में 2 से 3 किलो वजन बढ़ना फैट नहीं बल्कि शरीर में पानी जमा होने का संकेत हो सकता है. इसके साथ टखनों, पैरों या पैरों के निचले हिस्से में सूजन दिखे तो सतर्क हो जाना चाहिए. यह तब होता है जब दिल कमजोर होकर खून को सही से पंप नहीं कर पाता.

Disclaimer यहां दी गई सभी जानकारी सामान्य मान्यताओं और जानकारियों पर आधारित है.  theindiadaily.com  इन जानकारियों की पुष्टि नहीं करता है. किसी भी जानकारी को अमल में लाने से पहले संबंधित विशेषज्ञ से सलाह ले लें.

More stories from News

  • फरवरी में मोगरा को फूलों से लादने की आसान ट्रिक, माली की फ्री खाद से गर्मियों में बरसेंगे सफेद फूल

    फरवरी में मोगरा को फूलों से लादने की आसान ट्रिक, माली की फ्री खाद से गर्मियों में बरसेंगे सफेद फूल

    Lifestyle
  • घट गए चांदी के दाम, कितना बढ़ा सोना? यहां करें चेक

    घट गए चांदी के दाम, कितना बढ़ा सोना? यहां करें चेक

    Business
  • उत्तर भारत में बर्फबारी, दक्षिण में बारिश का कहर! पश्चिमी विक्षोभ ने पूरे देश की बढ़ाई मुश्किलें; अगले सात दिनों के लिए अलर्ट जारी

    उत्तर भारत में बर्फबारी, दक्षिण में बारिश का कहर! पश्चिमी विक्षोभ ने पूरे देश की बढ़ाई मुश्किलें; अगले सात दिनों के लिए अलर्ट जारी

    India

More stories from #News

  • Season-ending injury could have just impacted Arne Slot’s title chances at Liverpool - report

    आज कितने बढ़े-घटे पेट्रोल-डीजल के दाम? यहां करें चेक

  • Season-ending injury could have just impacted Arne Slot’s title chances at Liverpool - report

    मेष से मीन तक आज का दिन किस राशि के लिए कैसा रहने वाला है, यहां जानें

  • Season-ending injury could have just impacted Arne Slot’s title chances at Liverpool - report

    मशहूर शायर मुनव्वर राना की बेटी को पति ने दिया तीन तलाक, दहेज उत्पीड़न और प्रताड़ना के आरोप

  • Season-ending injury could have just impacted Arne Slot’s title chances at Liverpool - report

    WPL 2026: दिल्ली कैपिटल्स ने गुजरात को दी मात, चौथी बार फाइनल में बनाई जगह; अब RCB से होगी टक्कर

  • Season-ending injury could have just impacted Arne Slot’s title chances at Liverpool - report

    क्या अमेरिका ने ईरान के विरुद्ध शुरू कर दिया? अरब सागर में US नेवी ने ईरानी ड्रोन को किया ढेर

  • Season-ending injury could have just impacted Arne Slot’s title chances at Liverpool - report

    32 हजार से अधिक पदों के लिए यूपी पुलिस परीक्षा की तिथियां घोषित, देखें पूरा शेड्यूल

© 2026 India Daily. All rights reserved.