India Daily
  • देश
  • मनोरंजन
  • विदेश
  • लाइफस्टाइल
  • खेल
  • कारोबार
  • लाइफस्टाइल
  • कारोबार
  • देश
  • वायरल
  • होम
  • ख़बरें
  • लाइफस्टाइल

पेट डॉग से जुदाई बर्दाश्त कर सका ये इंडियन कपल, अपने साथ रखने के लिए खर्च दी सारी दौलत, दिल छु लेगी ये स्टोरी

पेट डॉग से जुदाई बर्दाश्त कर सका ये इंडियन कपल, अपने साथ रखने के लिए खर्च दी सारी दौलत, दिल छु लेगी ये स्टोरी

Published on: 29 Jan 2026 | Author: Anuj

नई दिल्ली: यह कहानी सिर्फ एक पालतू कुत्ते को विदेश ले जाने की नहीं है, बल्कि उस रिश्ते की है जिसे अक्सर लोग कम आंकते हैं. हैदराबाद के सॉफ्टवेयर प्रोफेशनल दिव्या और जॉन के लिए उनका गोल्डन रिट्रीवर स्काई (पालतु कुत्ता) परिवार का हिस्सा था.

जब नौकरी के लिए उन्हें ऑस्ट्रेलिया जाना पड़ा, तो दिल वहीं छूट गया. नियम कठिन थे और खर्च भारी था, लेकिन उनका फैसला साफ था. स्काई को छोड़ना उनके लिए विकल्प ही नहीं था.

स्काई के इर्द-गिर्द घूमती जिंदगी

दिव्या और जॉन की रोजमर्रा की जिंदगी स्काई के इर्द-गिर्द घूमती थी. स्काई उनकी हंसी, सुकून और भावनात्मक सहारा था. दोनों साधारण जिंदगी जीते थे और भविष्य के लिए बचत करते थे, लेकिन स्काई उनकी प्राथमिकता बना रहा. उनके लिए वह एक जानवर नहीं, बल्कि बच्चा था.

ऑस्ट्रेलिया जाना और दूरी का दर्द

मेलबर्न शिफ्ट होने के बाद खालीपन और गहरा हो गया. उधर भारत में स्काई की हालत बिगड़ने लगी. डॉक्टरों ने बताया कि उसे सेपरेशन एंग्जायटी हो रही है. दौरे पड़ने लगे और बेचैनी बढ़ गई. यह सुनकर दिव्या और जॉन खुद को दोषी मानने लगे. स्काई की तकलीफ ने उनके फैसले को और पक्का कर दिया. 

 
 
 
 
View this post on Instagram
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 

A post shared by Kahaanioftails (@kahaanioftails)

नियम, खर्च और संघर्ष

ऑस्ट्रेलिया के कड़े पेट नियम सबसे बड़ी बाधा थे. भारत से सीधे कुत्ते को ले जाना मुमकिन नहीं था. 180 दिन किसी रैबीज-फ्री देश में क्वारंटीन जरूरी था. कुल खर्च करीब 15 लाख रुपये बैठता था. लोगों ने समझाया कि नया पालतू ले लो, लेकिन दोनों ने स्काई को लेकर अपना इरादा नहीं बदला.

6 महीने का लंबा इंतजार

उन्होंने क्वारंटीन के लिए दुबई को चुना. वहां स्काई को प्रीमियम सुविधा में रखा गया. वीडियो कॉल ही उनका सहारा बने. हर दिन एक ही सवाल होता था. क्या स्काई ठीक है. क्या उसने खाना खाया. फोन पर उसकी आवाज सुनकर जॉन कई बार टूट जाते थे. छह महीने मुश्किल में कटे. 

मिलन का अनमोल पल

आखिर स्काई मेलबर्न पहुंचा और दस दिन के क्वारंटीन के बाद वह पल आया. जैसे ही स्काई ने दिव्या और जॉन को देखा, उसकी आंखों की चमक सब कुछ कह गई. आज वह ऑस्ट्रेलिया की खुली हरियाली में दौड़ता है. इस कहानी में प्यार ने पैसों और सीमाओं को हराया है. यह याद दिलाती है कि सच्चा लगाव आज भी जिंदा है.
 

More stories from News

  • फरवरी में मोगरा को फूलों से लादने की आसान ट्रिक, माली की फ्री खाद से गर्मियों में बरसेंगे सफेद फूल

    फरवरी में मोगरा को फूलों से लादने की आसान ट्रिक, माली की फ्री खाद से गर्मियों में बरसेंगे सफेद फूल

    Lifestyle
  • घट गए चांदी के दाम, कितना बढ़ा सोना? यहां करें चेक

    घट गए चांदी के दाम, कितना बढ़ा सोना? यहां करें चेक

    Business
  • उत्तर भारत में बर्फबारी, दक्षिण में बारिश का कहर! पश्चिमी विक्षोभ ने पूरे देश की बढ़ाई मुश्किलें; अगले सात दिनों के लिए अलर्ट जारी

    उत्तर भारत में बर्फबारी, दक्षिण में बारिश का कहर! पश्चिमी विक्षोभ ने पूरे देश की बढ़ाई मुश्किलें; अगले सात दिनों के लिए अलर्ट जारी

    India

More stories from #News

  • Season-ending injury could have just impacted Arne Slot’s title chances at Liverpool - report

    आज कितने बढ़े-घटे पेट्रोल-डीजल के दाम? यहां करें चेक

  • Season-ending injury could have just impacted Arne Slot’s title chances at Liverpool - report

    मेष से मीन तक आज का दिन किस राशि के लिए कैसा रहने वाला है, यहां जानें

  • Season-ending injury could have just impacted Arne Slot’s title chances at Liverpool - report

    मशहूर शायर मुनव्वर राना की बेटी को पति ने दिया तीन तलाक, दहेज उत्पीड़न और प्रताड़ना के आरोप

  • Season-ending injury could have just impacted Arne Slot’s title chances at Liverpool - report

    WPL 2026: दिल्ली कैपिटल्स ने गुजरात को दी मात, चौथी बार फाइनल में बनाई जगह; अब RCB से होगी टक्कर

  • Season-ending injury could have just impacted Arne Slot’s title chances at Liverpool - report

    क्या अमेरिका ने ईरान के विरुद्ध शुरू कर दिया? अरब सागर में US नेवी ने ईरानी ड्रोन को किया ढेर

  • Season-ending injury could have just impacted Arne Slot’s title chances at Liverpool - report

    32 हजार से अधिक पदों के लिए यूपी पुलिस परीक्षा की तिथियां घोषित, देखें पूरा शेड्यूल

© 2026 India Daily. All rights reserved.