India Daily
  • देश
  • मनोरंजन
  • विदेश
  • लाइफस्टाइल
  • खेल
  • कारोबार
  • लाइफस्टाइल
  • कारोबार
  • देश
  • वायरल
  • होम
  • ख़बरें
  • खेल

IND vs AFG U19 semi-final: फाइनल की दहलीज पर भारत, जानिए हरारे की पिच पर बल्लेबाज या गेंदबाज किसका चलेगा जादू

IND vs AFG U19 semi-final: फाइनल की दहलीज पर भारत, जानिए हरारे की पिच पर बल्लेबाज या गेंदबाज किसका चलेगा जादू

Published on: 04 Feb 2026 | Author: Meenu Singh

नई दिल्ली: अंडर-19 वर्ल्ड कप का दूसरा सेमीफाइनल आज भारत और अफगानिस्तान के बीच हरारे में खेला जाएगा. ये मैच काफी रोमांचक होने वाला है. अब तक अजेय रही भारतीय टीम अगर इस मैच को जीतने में सफल होती है तो वह फाइनल की टिकट पक्की कर लेगी. बता दें यह मैच हरारे स्पोर्ट्स क्लब स्टेडियम में खेला जाएगा. 

अब तक अपराजेय रही भारतीय टीम को मैदान पर इस टूर्नामेंट में अपने जुझारूपन से सभी को चौंकाने वाली अफगानिस्तान के साथ है. दोनो टीमें इस मुकाबले को अपने नाम करने के लिए अपनी पूरी ताकत झोंक देंगी. ऐसे में मैच पर पिच का काफी अहम रोल होगा.

विजयी रथ पर सवार भारतीय टीम 

अंडर- 19 टीम इंडिया मौजूदा टूर्नामेंट में विजयी रथ पर सवार है. भारत ने इस पूरे टूर्नामेंट में अब एक भी मैच नहीं गंवाया है. भारत आयुष म्हात्रे की कप्तानी वाली टीम विजयी रथ पर सवार सेमीफाइनल के लिए आज मैदान पर उतरेगी. बता दें भारत ने ग्रुप स्टेज में अमेरिका, बांग्लादेश और न्यूजीलैंड को हराकर आत्मविश्वास हासिल किया.

इसके बाद सुपर सिक्स में मेजबान जिम्बाब्वे और चिर-प्रतिद्वंद्वी पाकिस्तान पर जीत दर्ज कर भारत ने सेमीफाइनल का टिकट कटाया. अब सबकी निगाहें सेमीफाइनल के इस मुकाबले पर होंगी. 

अफगानिस्तान की चुनौती

अफगानिस्तान ने ग्रुप डी में दक्षिण अफ्रीका, वेस्ट इंडीज और तंजानिया को पछाड़कर शीर्ष स्थान हासिल किया. सुपर सिक्स में श्रीलंका से हार के बाद आयरलैंड के खिलाफ 191 रनों की बड़ी जीत ने दिखा दिया कि यह टीम दबाव में भी जीत का दम रखती है. तो ऐसे में भारत के लिए अफगानिस्तान को हराना आसान नहीं होगा. 

जानिए कैसा होगा पिच का मिजाज

आपकी जानकारी के लिए बता दें कि भारत बनाम अफगानिस्तान  के बीच सेमीफाइनल का मुकाबला हरारे स्पोर्ट्स क्लब में दोपहर एक बजे खेला जाना है. हरारे की पिच की बात की जाएग तो यहां पर अब तक दूसरी पारी में बल्लेबाजी करने वाली टीमों को अधिक सफलता मिली है. इस मैदान पर पहली पारी का औसत स्कोर करीब 230 रन के आसपास रहा है, ऐसे में टॉस जीतने वाली टीम पहले गेंदबाजी का फैसला कर सकती है. 

IND U- 19 vs AFG U- 19 की संभावित प्लेइंग इलेवन

भारत की संभावित प्लेइंग इलेवन: आरोन जॉर्ज, वैभव सूर्यवंशी, आयुष म्हात्रे (कप्तान), विहान मल्होत्रा, अभिज्ञान कुंडू (विकेटकीपर), वेदांत त्रिवेदी, आरएस अंबरीश, कनिष्क चौहान, खिलान पटेल, हेनिल पटेल, दीपेश देवेंद्रन

अफगानिस्तान की संभावित प्लेइंग इलेवन: खालिद अहमदजई, उस्मान सादात, फैसल शिनोवजादा, उजैरुल्लाह नियाजई, महबूब खान (कप्तान) (विकेटकीपर), अजीजुल्लाह मियाखिल, नूरिस्तानी उमरजई, अब्दुल अजीज, रूहुल्लाह अरब, वहीदुल्लाह जादरान, अकील खान

More stories from News

  • मधुमक्खियों से अकेली भिड़ीं बहादुर आंगनवाड़ी की कुक, 20 बच्चों को बचाया; खुद चढ़ीं हजारों डंक की भेंट

    मधुमक्खियों से अकेली भिड़ीं बहादुर आंगनवाड़ी की कुक, 20 बच्चों को बचाया; खुद चढ़ीं हजारों डंक की भेंट

    Madhya Pradesh
  • 'जी हुजूरी करते रह गए मुनीर, व्यापार कर गया भारत', इंडिया-US ट्रेड डील पर पाकिस्तानियों ने अपने ही नेता को कर दिया ट्रोल

    'जी हुजूरी करते रह गए मुनीर, व्यापार कर गया भारत', इंडिया-US ट्रेड डील पर पाकिस्तानियों ने अपने ही नेता को कर दिया ट्रोल

    International
  • आज जारी होगा UGC NET दिसंबर 2025 का रिजल्ट, कैंडिडेट ऐसे करें चेक; NTA वेबसाइट की पूरी डिटेल यहां

    आज जारी होगा UGC NET दिसंबर 2025 का रिजल्ट, कैंडिडेट ऐसे करें चेक; NTA वेबसाइट की पूरी डिटेल यहां

    Jobs

More stories from #News

  • Season-ending injury could have just impacted Arne Slot’s title chances at Liverpool - report

    टॉफी लेने गई बच्ची को दुकानदार ने थमाया बारूद, खाते ही तीन साल की बच्ची जबड़े के उड़ गए चीथड़े

  • Season-ending injury could have just impacted Arne Slot’s title chances at Liverpool - report

    सरकारी नौकरियों में टैटू क्यों है बैन? जानिए क्या टैटू हटवाने के बाद मिल सकती है नौकरी

  • Season-ending injury could have just impacted Arne Slot’s title chances at Liverpool - report

    जयपुर में तेज रफ्तार कार ने साइकिल से जा रहे तीन मजदूरों को कुचला, एक की मौत दो गंभीर; ड्राइवर की तलाश जारी

  • Season-ending injury could have just impacted Arne Slot’s title chances at Liverpool - report

    चेक बाउंस केस में राजपाल यादव को बड़ा झटका, जानें कब तक पुलिस के सामने करना होगा सरेंडर?

  • Season-ending injury could have just impacted Arne Slot’s title chances at Liverpool - report

    सुप्रीम कोर्ट में बंगाल SIR पर आज होगी सुनवाई, ममता बनर्जी खुद लड़ेंगी अपना केस!

  • Season-ending injury could have just impacted Arne Slot’s title chances at Liverpool - report

    दिल्ली: तीन डिलीवरी एजेंट्स ने बिजनेसमैन को हेलमेट से पीट-पीटकर मार डाला, दो आरोपी गिरफ्तार तीसरे की तलाश जारी

© 2026 India Daily. All rights reserved.