India Daily
  • देश
  • मनोरंजन
  • विदेश
  • लाइफस्टाइल
  • खेल
  • कारोबार
  • लाइफस्टाइल
  • कारोबार
  • देश
  • वायरल
  • होम
  • ख़बरें
  • खेल

IND vs PAK ड्रामा जारी! PCB ने ICC को ऑफिशियल मेल देने से किया इनकार, 15 फरवरी का मैच अब भी 'अनसर्टेन'

IND vs PAK ड्रामा जारी! PCB ने ICC को ऑफिशियल मेल देने से किया इनकार, 15 फरवरी का मैच अब भी 'अनसर्टेन'

Published on: 03 Feb 2026 | Author: Meenu Singh

T20 World Cup 2026: टी20 विश्व कप अभियान की शुरुआत चार दिनों में होने वाली है. लेकिन टूर्नामेंट शुरु होने से पहले भारत पाकिस्तान के बीच विवाद थमने का नाम ही नहीं ले रहा है. टूर्नामेंट के सबसे हाई प्रोफाइल मैच के होने को लेकर अभी तक संशय बना हुआ है. 15 फरवरी को भारत और पाकिस्तान के बीच ग्रुप स्टेज का मुकाबला खेला जाना है.

जिसे लेकर फैंस पहले से ही काफी उत्साहित हैं. लेकिन पाकिस्तान इस मैच का बहिस्कार कर रहा है. हालांकि अंतिम तारीख तक यह विवाद जारी रहने की उम्मीद है, क्योंकि इसे लेकर पीसीबी आईसीसी को कोई औपचारिक मेल नहीं भेजेगा. 

ICC को औपचारिक सूचना नहीं देगा PCB 

टूर्नामेंट शुरु होने से पहले भारत बनाम पाकिस्तान मैच को लेकर कई खबरें आ रही हैं. इसी कड़ी में एक रिपोर्ट आ रही है कि पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड IND vs PAK मैच का बहिष्कार करने को लेकर आईसीसी को कोई ऑफिशियल मेल नहीं भेजेगा. इस कारण दोनो टीमों के बीच होने वाले मैच को लेकर अंत तक संभावित विवाद बना रहेगा. अगर आईसीसी के पास कोई औपचारिक मेल ही नहीं जाएगा तो मैच सक्रिय रहेगा. 

BCCI का रुख साफ

भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (BCCI) ने स्पष्ट किया है कि जब तक ICC की ओर से कोई आधिकारिक सूचना नहीं मिलती, वह इस मुद्दे पर कोई प्रतिक्रिया नहीं देगा. यानी फिलहाल भारत इंतजार की स्थिति में है.

टीम इंडिया की तैयारी जारी

पाकिस्तान के फैसले के बावजूद भारतीय टीम अपने तय कार्यक्रम पर कायम है. इस मैच के लिए टीम की तैयारी पहले से ही जारी है. बता दें टूर्नामेंट में भारत अपने अभियान की शुरुआत 7 फरवरी से अमेरिका के खिलाफ मुकाबले से करेगा. टूर्नामेंट का सबसे अहम भारत-पाक मुकाबला 15 फरवरी को कोलंबो में खेला जाएगा. जिसके लिए भारत कोलंबो पहुंचेगी. प्रेस कॉन्फ्रेंस में हिस्सा लेगी और कप्तान सूर्यकुमार यादव टॉस के लिए मैदान में उतरेंगे. 

वॉकओवर की स्थिति में भारत को फायदा

अगर पाकिस्तानी कप्तान टॉस के लिए मैदान पर नहीं आते हैं, तो आईसीसी के नियमों के तहत भारत को वॉकओवर मिलेगा और उसे सीधे दो अंक दिए जाएंगे. अब सबकी नजरें ICC पर टिकी हैं कि वह इस असहज स्थिति से कैसे निपटता है.
 

More stories from News

  • फरवरी में मोगरा को फूलों से लादने की आसान ट्रिक, माली की फ्री खाद से गर्मियों में बरसेंगे सफेद फूल

    फरवरी में मोगरा को फूलों से लादने की आसान ट्रिक, माली की फ्री खाद से गर्मियों में बरसेंगे सफेद फूल

    Lifestyle
  • घट गए चांदी के दाम, कितना बढ़ा सोना? यहां करें चेक

    घट गए चांदी के दाम, कितना बढ़ा सोना? यहां करें चेक

    Business
  • उत्तर भारत में बर्फबारी, दक्षिण में बारिश का कहर! पश्चिमी विक्षोभ ने पूरे देश की बढ़ाई मुश्किलें; अगले सात दिनों के लिए अलर्ट जारी

    उत्तर भारत में बर्फबारी, दक्षिण में बारिश का कहर! पश्चिमी विक्षोभ ने पूरे देश की बढ़ाई मुश्किलें; अगले सात दिनों के लिए अलर्ट जारी

    India

More stories from #News

  • Season-ending injury could have just impacted Arne Slot’s title chances at Liverpool - report

    आज कितने बढ़े-घटे पेट्रोल-डीजल के दाम? यहां करें चेक

  • Season-ending injury could have just impacted Arne Slot’s title chances at Liverpool - report

    मेष से मीन तक आज का दिन किस राशि के लिए कैसा रहने वाला है, यहां जानें

  • Season-ending injury could have just impacted Arne Slot’s title chances at Liverpool - report

    मशहूर शायर मुनव्वर राना की बेटी को पति ने दिया तीन तलाक, दहेज उत्पीड़न और प्रताड़ना के आरोप

  • Season-ending injury could have just impacted Arne Slot’s title chances at Liverpool - report

    WPL 2026: दिल्ली कैपिटल्स ने गुजरात को दी मात, चौथी बार फाइनल में बनाई जगह; अब RCB से होगी टक्कर

  • Season-ending injury could have just impacted Arne Slot’s title chances at Liverpool - report

    क्या अमेरिका ने ईरान के विरुद्ध शुरू कर दिया? अरब सागर में US नेवी ने ईरानी ड्रोन को किया ढेर

  • Season-ending injury could have just impacted Arne Slot’s title chances at Liverpool - report

    32 हजार से अधिक पदों के लिए यूपी पुलिस परीक्षा की तिथियां घोषित, देखें पूरा शेड्यूल

© 2026 India Daily. All rights reserved.