India Daily
  • देश
  • मनोरंजन
  • विदेश
  • लाइफस्टाइल
  • खेल
  • कारोबार
  • लाइफस्टाइल
  • कारोबार
  • देश
  • वायरल
  • होम
  • ख़बरें
  • खेल

T20 World Cup Warm-UP Match: इंडिया 'A' से लड़कर हारा अमेरिका, भारतीय मूल के खिलाड़ी का दमदार प्रदर्शन; जगदीशन-बिश्नोई भी छाए

T20 World Cup Warm-UP Match: इंडिया 'A' से लड़कर हारा अमेरिका, भारतीय मूल के खिलाड़ी का दमदार प्रदर्शन; जगदीशन-बिश्नोई भी छाए

Published on: 02 Feb 2026 | Author: Anuj

नई दिल्ली: टी20 वर्ल्ड कप 2026 शुरू होने में कुछ ही दिनों का समय बचा है. 7 फरवरी को टूर्नामेंट का आगाज हो जाएगा. इसी कड़ी में वार्मअप मुकाबले खेले जा रहे हैं, जहां खिलाड़ी अपनी लय हासिल करने की कोशिश कर रहे हैं.

मुंबई के डीवाई पाटिल स्टेडियम में खेले गए एक वार्मअप मैच में इंडिया ए ने शानदार खेल दिखाते हुए यूएसए को 38 रन से मात दी. इस मुकाबले में बल्लेबाजी से लेकर गेंदबाजी तक भारत ए पूरी तरह हावी नजर आई.

जगदीसन की तूफानी पारी

टॉस हारने के बाद इंडिया ए को पहले बल्लेबाजी करने का मौका मिला. टीम ने इस अवसर का पूरा फायदा उठाया और निर्धारित 20 ओवर में 238 रन का बड़ा स्कोर खड़ा कर दिया. ओपनर एन जगदीशन ने बेहतरीन पारी खेलते हुए 55 गेंदों में 104 रन बनाए. उनकी इस पारी में 11 चौके और 4 छक्के शामिल थे. उन्होंने शुरुआत से ही आक्रामक रुख अपनाया और अमेरिकी गेंदबाजों पर दबाव बनाए रखा.

मध्यक्रम का अहम योगदान

तीसरे नंबर पर बल्लेबाजी करने उतरे तिलक वर्मा ने 24 गेंदों में 38 रन बनाए. वह इंडिया ए के एकमात्र ऐसे खिलाड़ी हैं, जो टी20 वर्ल्ड कप 2026 में भी खेलते नजर आएंगे. कप्तान आयुष बदोनी ने भी शानदार बल्लेबाजी करते हुए 26 गेंदों में 60 रन बनाए. उनकी पारी में 6 चौके और 4 छक्के शामिल रहे. इसके अलावा प्रियांश आर्य ने 13 गेंदों में तेज 28 रन जोड़कर स्कोर को और मजबूत किया.

यूएसए ने दिखाया दम

239 रन के बड़े लक्ष्य का पीछा करने उतरी यूएसए की शुरुआत ठीक रही. ओपनर्स एंड्रीज गॉस और मोनांक पटेल ने पहले विकेट के लिए 32 रन जोड़े. हालांकि इसके बाद टीम नियमित अंतराल पर विकेट गंवाती रही. एंड्रीज गॉस ने सर्वाधिक 44 रन बनाए, जबकि संजय कृष्णामूर्ति ने 18 गेंदों में 41 रन की तेज पारी खेली. शुभम रंजने ने भी 28 रन का योगदान दिया, लेकिन टीम लक्ष्य के करीब नहीं पहुंच सकी.

गेंदबाजों ने दिलाई जीत

भारत ए की गेंदबाजी भी प्रभावशाली रही. रवि बिश्नोई ने शानदार प्रदर्शन करते हुए तीन विकेट झटके. अन्य गेंदबाजों ने भी रन गति पर लगाम लगाकर यूएसए की उम्मीदों को तोड़ दिया. पूरी अमेरिकी टीम 19.4 ओवर में 200 रन बनाकर ऑलआउट हो गई.

आगे की तैयारी

इस मैच में यूएसए की वही टीम खेली, जो टी20 वर्ल्ड कप में नजर आएगी. वहीं भारतीय सीनियर टीम 4 फरवरी को सूर्यकुमार यादव की कप्तानी में साउथ अफ्रीका के खिलाफ वार्मअप मैच खेलेगी. इंडिया ए की इस जीत ने वर्ल्ड कप से पहले भारतीय क्रिकेट की मजबूत तैयारी का संकेत दे दिया है.
 

More stories from News

  • फरवरी में मोगरा को फूलों से लादने की आसान ट्रिक, माली की फ्री खाद से गर्मियों में बरसेंगे सफेद फूल

    फरवरी में मोगरा को फूलों से लादने की आसान ट्रिक, माली की फ्री खाद से गर्मियों में बरसेंगे सफेद फूल

    Lifestyle
  • घट गए चांदी के दाम, कितना बढ़ा सोना? यहां करें चेक

    घट गए चांदी के दाम, कितना बढ़ा सोना? यहां करें चेक

    Business
  • उत्तर भारत में बर्फबारी, दक्षिण में बारिश का कहर! पश्चिमी विक्षोभ ने पूरे देश की बढ़ाई मुश्किलें; अगले सात दिनों के लिए अलर्ट जारी

    उत्तर भारत में बर्फबारी, दक्षिण में बारिश का कहर! पश्चिमी विक्षोभ ने पूरे देश की बढ़ाई मुश्किलें; अगले सात दिनों के लिए अलर्ट जारी

    India

More stories from #News

  • Season-ending injury could have just impacted Arne Slot’s title chances at Liverpool - report

    आज कितने बढ़े-घटे पेट्रोल-डीजल के दाम? यहां करें चेक

  • Season-ending injury could have just impacted Arne Slot’s title chances at Liverpool - report

    मेष से मीन तक आज का दिन किस राशि के लिए कैसा रहने वाला है, यहां जानें

  • Season-ending injury could have just impacted Arne Slot’s title chances at Liverpool - report

    मशहूर शायर मुनव्वर राना की बेटी को पति ने दिया तीन तलाक, दहेज उत्पीड़न और प्रताड़ना के आरोप

  • Season-ending injury could have just impacted Arne Slot’s title chances at Liverpool - report

    WPL 2026: दिल्ली कैपिटल्स ने गुजरात को दी मात, चौथी बार फाइनल में बनाई जगह; अब RCB से होगी टक्कर

  • Season-ending injury could have just impacted Arne Slot’s title chances at Liverpool - report

    क्या अमेरिका ने ईरान के विरुद्ध शुरू कर दिया? अरब सागर में US नेवी ने ईरानी ड्रोन को किया ढेर

  • Season-ending injury could have just impacted Arne Slot’s title chances at Liverpool - report

    32 हजार से अधिक पदों के लिए यूपी पुलिस परीक्षा की तिथियां घोषित, देखें पूरा शेड्यूल

© 2026 India Daily. All rights reserved.