India Daily
  • देश
  • मनोरंजन
  • विदेश
  • लाइफस्टाइल
  • खेल
  • कारोबार
  • लाइफस्टाइल
  • कारोबार
  • देश
  • वायरल
  • होम
  • ख़बरें
  • खेल

T20 विश्व कप में भारत के लिए सबसे ज्यादा रन बनाने वाले टॉप-5 बल्लेबाज, तीसरे नंबर पर सिक्सर किंग

T20 विश्व कप में भारत के लिए सबसे ज्यादा रन बनाने वाले टॉप-5 बल्लेबाज, तीसरे नंबर पर सिक्सर किंग

Published on: 02 Feb 2026 | Author: Anuj

नई दिल्ली: टी20 वर्ल्ड कप 2026 की शुरुआत 7 फरवरी से होने जा रही है और एक बार फिर दुनिया भर के क्रिकेट प्रशंसकों की नजरें इस बड़े टूर्नामेंट पर टिकी होंगी. खासतौर पर भारतीय फैंस को अपनी टीम से काफी उम्मीदें रहेंगी. मौजूदा समय में टीम इंडिया के कई युवा और अनुभवी खिलाड़ी शानदार फॉर्म में नजर आ रहे हैं. अभिषेक शर्मा, सूर्यकुमार यादव, तिलक वर्मा और ईशान किशन जैसे खिलाड़ी लगातार अच्छे प्रदर्शन से सभी को प्रभावित कर रहे हैं. ऐसे में यह उम्मीद की जा रही है कि आने वाले टी20 वर्ल्ड कप में ये खिलाड़ी भारत के लिए अहम भूमिका निभाएंगे.

टी20 वर्ल्ड कप का इतिहास भारतीय बल्लेबाजों के शानदार प्रदर्शन से भरा हुआ है. इस टूर्नामेंट में भारत के कई दिग्गज खिलाड़ियों ने अपने बल्ले से यादगार पारियां खेली हैं. जब भी टी20 वर्ल्ड कप में सबसे ज्यादा रन बनाने वाले भारतीय खिलाड़ियों की बात होती है, तो सबसे पहला नाम विराट कोहली का आता है.

टॉप पर विराट कोहली

विराट कोहली इस लिस्ट में सबसे ऊपर हैं और उन्होंने कई बार भारत को मुश्किल परिस्थितियों से बाहर निकाला है. विराट ने 35 मैचों की 33 पारियों में बल्लेबाजी करते हुए 1292 रन बनाए हैं. उनका औसत 58.72 का रहा है, जो टी20 क्रिकेट में बेहद शानदार माना जाता है. इस दौरान उन्होंने 15 अर्धशतक लगाए और उनका सर्वश्रेष्ठ स्कोर नाबाद 89 रन रहा है. विराट की निरंतरता और दबाव में प्रदर्शन करने की क्षमता उन्हें सबसे अलग बनाती है.

रोहित शर्मा ने बनाए 1220 रन

इस सूची में दूसरे स्थान पर भारत के पूर्व कप्तान और 'हिटमैन' के नाम से मशहूर रोहित शर्मा हैं. रोहित शर्मा ने टी20 वर्ल्ड कप में भारत के लिए कई यादगार पारियां खेली हैं. उन्होंने 47 मैचों की 44 पारियों में 1220 रन बनाए हैं. रोहित का औसत 34.85 का रहा है और उनके नाम इस टूर्नामेंट में 12 अर्धशतक दर्ज हैं. उनका सर्वाधिक स्कोर 89 रन रहा है. हालांकि, विराट कोहली और रोहित शर्मा दोनों ही अब टी20 अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट से संन्यास ले चुके हैं.

युवराज ने कितने रन बनाए?

तीसरे स्थान पर भारत के बाएं हाथ के विस्फोटक बल्लेबाज युवराज सिंह का नाम आता है. युवराज सिंह ने टी20 वर्ल्ड कप में 31 मैचों की 27 पारियों में 593 रन बनाए हैं. इस दौरान उन्होंने 4 अर्धशतक लगाए और उनका सर्वोच्च स्कोर 70 रन रहा है. युवराज अपनी आक्रामक बल्लेबाजी के लिए जाने जाते थे और उन्होंने कई अहम मौकों पर टीम इंडिया को जीत दिलाई.

भारत को साल 2007 में पहला टी20 वर्ल्ड कप जिताने वाले कप्तान महेंद्र सिंह धोनी इस सूची में चौथे नंबर पर हैं. धोनी ने 33 मैचों की 29 पारियों में 529 रन बनाए हैं. उनका हाईएस्ट स्कोर 45 रन रहा है. धोनी भले ही बड़े स्कोर के लिए न जाने जाते हों, लेकिन मुश्किल समय में उनकी शांत बल्लेबाजी टीम के लिए बेहद फायदेमंद साबित होती थी.

5वें नंबर पर गौतम गंभीर

पांचवें स्थान पर भारत के पूर्व सलामी बल्लेबाज और मौजूदा हेड कोच गौतम गंभीर हैं. गंभीर ने टी20 वर्ल्ड कप में 21 मैचों की 20 पारियों में 524 रन बनाए हैं. उनके नाम 4 अर्धशतक हैं और उनका सर्वश्रेष्ठ स्कोर 75 रन रहा है. गंभीर ने बड़े मैचों में जिम्मेदारी भरी पारियां खेलकर भारत की जीत में अहम योगदान दिया. इन आंकड़ों से साफ है कि टी20 वर्ल्ड कप में भारतीय बल्लेबाजों ने हमेशा अपनी मजबूत मौजूदगी दर्ज कराई है. अब देखना दिलचस्प होगा कि 2026 के वर्ल्ड कप में मौजूदा खिलाड़ी इन दिग्गजों की विरासत को किस तरह आगे बढ़ाते हैं.
 

More stories from News

  • फरवरी में मोगरा को फूलों से लादने की आसान ट्रिक, माली की फ्री खाद से गर्मियों में बरसेंगे सफेद फूल

    फरवरी में मोगरा को फूलों से लादने की आसान ट्रिक, माली की फ्री खाद से गर्मियों में बरसेंगे सफेद फूल

    Lifestyle
  • घट गए चांदी के दाम, कितना बढ़ा सोना? यहां करें चेक

    घट गए चांदी के दाम, कितना बढ़ा सोना? यहां करें चेक

    Business
  • उत्तर भारत में बर्फबारी, दक्षिण में बारिश का कहर! पश्चिमी विक्षोभ ने पूरे देश की बढ़ाई मुश्किलें; अगले सात दिनों के लिए अलर्ट जारी

    उत्तर भारत में बर्फबारी, दक्षिण में बारिश का कहर! पश्चिमी विक्षोभ ने पूरे देश की बढ़ाई मुश्किलें; अगले सात दिनों के लिए अलर्ट जारी

    India

More stories from #News

  • Season-ending injury could have just impacted Arne Slot’s title chances at Liverpool - report

    आज कितने बढ़े-घटे पेट्रोल-डीजल के दाम? यहां करें चेक

  • Season-ending injury could have just impacted Arne Slot’s title chances at Liverpool - report

    मेष से मीन तक आज का दिन किस राशि के लिए कैसा रहने वाला है, यहां जानें

  • Season-ending injury could have just impacted Arne Slot’s title chances at Liverpool - report

    मशहूर शायर मुनव्वर राना की बेटी को पति ने दिया तीन तलाक, दहेज उत्पीड़न और प्रताड़ना के आरोप

  • Season-ending injury could have just impacted Arne Slot’s title chances at Liverpool - report

    WPL 2026: दिल्ली कैपिटल्स ने गुजरात को दी मात, चौथी बार फाइनल में बनाई जगह; अब RCB से होगी टक्कर

  • Season-ending injury could have just impacted Arne Slot’s title chances at Liverpool - report

    क्या अमेरिका ने ईरान के विरुद्ध शुरू कर दिया? अरब सागर में US नेवी ने ईरानी ड्रोन को किया ढेर

  • Season-ending injury could have just impacted Arne Slot’s title chances at Liverpool - report

    32 हजार से अधिक पदों के लिए यूपी पुलिस परीक्षा की तिथियां घोषित, देखें पूरा शेड्यूल

© 2026 India Daily. All rights reserved.