India Daily
  • देश
  • मनोरंजन
  • विदेश
  • लाइफस्टाइल
  • खेल
  • कारोबार
  • लाइफस्टाइल
  • कारोबार
  • देश
  • वायरल
  • होम
  • ख़बरें
  • हरियाणा

सूरजकुंड मेला कब से हो रहा शुरू, कैसे जाएं? रुट से लेकर टिकट तक, यहां जानिए Atoz पूरी डिटेल

सूरजकुंड मेला कब से हो रहा शुरू, कैसे जाएं? रुट से लेकर टिकट तक,  यहां जानिए Atoz पूरी डिटेल

Published on: 29 Jan 2026 | Author: Reepu Kumari

हर साल संस्कृति, कला और शिल्प के रंगों से सराबोर सूरजकुंड मेला लोगों को अपनी ओर खींचता है. देश ही नहीं, बल्कि विदेशों से भी पर्यटक यहां पहुंचते हैं और अलग-अलग राज्यों की लोक संस्कृति को करीब से देखते हैं. नए साल के साथ इस मेले का इंतजार भी शुरू हो जाता है.

इस बार सूरजकुंड मेला कई मायनों में खास है. नाम बदला गया है, थीम को आत्मनिर्भर भारत से जोड़ा गया है और आयोजन को पहले से ज्यादा सुविधाजनक बनाया गया है, ताकि पर्यटकों को किसी तरह की परेशानी न हो.

कब से कब तक चलेगा मेला

इस साल अंतरराष्ट्रीय सूरजकुंड हस्तशिल्प मेला 31 जनवरी से शुरू होकर 15 फरवरी तक चलेगा. करीब 16 दिनों तक चलने वाले इस मेले में देश-विदेश के कई सैन, कलाकार और लोक कलाकार हिस्सा लेंगे. मिस्र समेत कई देशों से पर्यटकों और कलाकारों के आने की भी पुष्टि की गई है.

बस सुविधा से सफर होगा आसान

पर्यटकों की सुविधा के लिए विशेष बस सेवाएं शुरू की गई हैं. बल्लभगढ़ से पहली बस 31 जनवरी सुबह 7 बजे चलेगी. इसके बाद हर आधे घंटे में बस मिलेगी. शनिवार और रविवार को यह अंतर घटाकर 15 मिनट कर दिया जाएगा. व्यवस्था को सुचारु रखने के लिए छह इंस्पेक्टरों की ड्यूटी भी लगाई जाएगी.

मेट्रो यात्रियों के लिए खास इंतजाम

मेट्रो से आने वाले पर्यटकों के लिए बड़खल मेट्रो स्टेशन से सूरजकुंड मेला स्थल तक मिनी बस सेवा उपलब्ध रहेगी. यह सेवा सुबह 8:30 बजे से शाम 6:30 बजे तक चलेगी. इससे दिल्ली और आसपास के इलाकों से आने वाले लोगों को बड़ी राहत मिलेगी.

किराया कितना देना होगा?

मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार बड़खल मेट्रो स्टेशन से मेला परिसर तक बस का किराया 10 रुपये तय किया गया है. बदरपुर मेट्रो से आने वालों को 20 रुपये और बल्लभगढ़ से आने वाले यात्रियों को 25 रुपये किराया देना होगा. यह किराया आम लोगों की जेब के हिसाब से रखा गया है.

टिकट और पहुंचने के दूसरे विकल्प

मेले की टिकट दरों की आधिकारिक घोषणा अभी नहीं हुई है. पिछले साल हफ्ते के दिनों में टिकट 120 रुपये और वीकेंड पर 180 रुपये थी. एयरपोर्ट से आने वाले पर्यटक कैब के जरिए पहुंच सकते हैं. फरीदाबाद रेलवे स्टेशन से मेला करीब 8 से 10 किलोमीटर दूर है.

More stories from News

  • फरवरी में मोगरा को फूलों से लादने की आसान ट्रिक, माली की फ्री खाद से गर्मियों में बरसेंगे सफेद फूल

    फरवरी में मोगरा को फूलों से लादने की आसान ट्रिक, माली की फ्री खाद से गर्मियों में बरसेंगे सफेद फूल

    Lifestyle
  • घट गए चांदी के दाम, कितना बढ़ा सोना? यहां करें चेक

    घट गए चांदी के दाम, कितना बढ़ा सोना? यहां करें चेक

    Business
  • उत्तर भारत में बर्फबारी, दक्षिण में बारिश का कहर! पश्चिमी विक्षोभ ने पूरे देश की बढ़ाई मुश्किलें; अगले सात दिनों के लिए अलर्ट जारी

    उत्तर भारत में बर्फबारी, दक्षिण में बारिश का कहर! पश्चिमी विक्षोभ ने पूरे देश की बढ़ाई मुश्किलें; अगले सात दिनों के लिए अलर्ट जारी

    India

More stories from #News

  • Season-ending injury could have just impacted Arne Slot’s title chances at Liverpool - report

    आज कितने बढ़े-घटे पेट्रोल-डीजल के दाम? यहां करें चेक

  • Season-ending injury could have just impacted Arne Slot’s title chances at Liverpool - report

    मेष से मीन तक आज का दिन किस राशि के लिए कैसा रहने वाला है, यहां जानें

  • Season-ending injury could have just impacted Arne Slot’s title chances at Liverpool - report

    मशहूर शायर मुनव्वर राना की बेटी को पति ने दिया तीन तलाक, दहेज उत्पीड़न और प्रताड़ना के आरोप

  • Season-ending injury could have just impacted Arne Slot’s title chances at Liverpool - report

    WPL 2026: दिल्ली कैपिटल्स ने गुजरात को दी मात, चौथी बार फाइनल में बनाई जगह; अब RCB से होगी टक्कर

  • Season-ending injury could have just impacted Arne Slot’s title chances at Liverpool - report

    क्या अमेरिका ने ईरान के विरुद्ध शुरू कर दिया? अरब सागर में US नेवी ने ईरानी ड्रोन को किया ढेर

  • Season-ending injury could have just impacted Arne Slot’s title chances at Liverpool - report

    32 हजार से अधिक पदों के लिए यूपी पुलिस परीक्षा की तिथियां घोषित, देखें पूरा शेड्यूल

© 2026 India Daily. All rights reserved.