India Daily
  • देश
  • मनोरंजन
  • विदेश
  • लाइफस्टाइल
  • खेल
  • कारोबार
  • लाइफस्टाइल
  • कारोबार
  • देश
  • वायरल
  • होम
  • ख़बरें
  • धर्म

इन 6 राशि वालों को आज सावधान रहने की जरूरत, इन लोगों पर बरसेगी ग्रहों की कृपा; जानिए क्या कहते हैं आपके सितारे

इन 6 राशि वालों को आज सावधान रहने की जरूरत, इन लोगों पर बरसेगी ग्रहों की कृपा; जानिए क्या कहते हैं आपके सितारे

Published on: 02 Feb 2026 | Author: Kuldeep Sharma

आज 2 फरवरी 2026 को ग्रहों की स्थिति से कई राशियों के लिए दिन बेहद अनुकूल नजर आ रहा है. गुरु मिथुन में, चंद्रमा कर्क में, केतु सिंह में, जबकि सूर्य, बुध, शुक्र और मंगल मकर में हैं. राहु कुंभ और शनि मीन राशि में गोचर कर रहे हैं. ज्योतिष विशेषज्ञों के अनुसार, कुछ राशि वाले आज खास लाभ, सफलता और सकारात्मक ऊर्जा महसूस करेंगे. 

मेष राशि: आज स्वास्थ्य में सुधार दिखेगा और मां का पूरा सहयोग मिलेगा. जमीन, मकान या गाड़ी खरीदने का अच्छा मौका बन सकता है. प्रेम संबंध मजबूत होंगे, संतान से खुशी मिलेगी और व्यापार में भी तरक्की होगी. लाल रंग की चीज साथ रखना फायदेमंद रहेगा.

वृषभ राशि: पराक्रम बढ़ेगा और भाग्य का साथ मिलेगा. यात्रा के योग बनेंगे. स्वास्थ्य, प्रेम और व्यापार तीनों क्षेत्रों में दिन शानदार रहेगा. पहले से चल रहे काम मजबूत होंगे. शनिदेव की पूजा या प्रणाम करना शुभ फल देगा. 

मिथुन राशि: आज आपको सावधानी बरतने की सलाह दी जाती है. स्वास्थ्य, प्रेम, संतान और सरकारी मामलों में सतर्क रहें. अभी कोई नया निवेश न करें. आने वाला पैसा बचाकर रखें और जुबान पर नियंत्रण रखें. काली माता को प्रणाम करना लाभकारी होगा.

कर्क राशि: स्वास्थ्य पहले से काफी बेहतर होगा, नई ऊर्जा का संचार होगा. प्रेम और संतान से खुशियां मिलेंगी, व्यापार में भी अच्छा प्रदर्शन रहेगा. जीवनसाथी को लेकर थोड़ा संशय या विवाह संबंधी मामलों में हल्का कन्फ्यूजन रह सकता है. लाल वस्तु साथ रखें.

सिंह राशि: मन में चिंताएं रह सकती हैं, खर्च बढ़ सकता है. शत्रु बढ़ेंगे लेकिन अंत में आपकी जीत होगी. प्रेम, संतान और व्यापार अच्छा रहेगा. स्वास्थ्य का विशेष ध्यान रखें. सूर्य देव को जल अर्पित करना शुभ रहेगा. 

कन्या राशि: आय के नए स्रोत खुलेंगे और पुराने रास्तों से भी धन आएगा. दिन शुभ है. यात्रा के योग बन सकते हैं. क्रोध पर काबू रखें और बच्चों की सेहत पर नजर रखें. शनिदेव को नमन करना अच्छा फल देगा. 

तुला राशि: कोर्ट-कचहरी या कानूनी मामलों में जीत मिलेगी, व्यापार में सफलता हाथ लगेगी. लेकिन घर-परिवार में थोड़ी कलह के संकेत हैं, सावधानी बरतें. प्रेम, संतान और व्यापार बाकी अच्छा रहेगा. शनिदेव को प्रणाम करें. 

वृश्चिक राशि: भाग्य मजबूत रहेगा, पराक्रम रंग लाएगा. व्यापार में अच्छी सफलता मिलेगी. यात्रा का मौका बनेगा और धार्मिक-कर्मकांड में रुचि बढ़ेगी. समय बहुत शुभ है. पीली रंग की वस्तु पास रखना फायदेमंद होगा. 

धनु राशि: स्वास्थ्य पर ध्यान दें, चोट-चपेट या किसी परेशानी का खतरा रह सकता है. सरकारी कामों में जुड़ाव बढ़ेगा, अपनों का साथ मिलेगा. प्रेम, संतान और व्यापार अच्छा रहेगा. लाल वस्तु साथ रखें.

मकर राशि: जीवनसाथी का पूरा सहयोग मिलेगा. नौकरी-व्यवसाय में स्थिति मजबूत रहेगी. जीवन आनंदमय बीतेगा. क्रोध नियंत्रित रखें और रक्तचाप जैसी समस्याओं पर नजर रखें. प्रेम, संतान, व्यापार अच्छा रहेगा. काली जी को प्रणाम करें. 

कुंभ राशि: समय थोड़ा परेशान करने वाला रहेगा. सिरदर्द, आंखों की तकलीफ या शत्रु भय बना रह सकता है. प्रेम और संतान से दूरी महसूस हो सकती है. व्यापार औसत रहेगा. हरी वस्तु पास रखना शुभ होगा.

मीन राशि: धन कमाने के नए रास्ते बनेंगे. पढ़ाई-लिखाई में अच्छा समय बीतेगा. सकारात्मक समाचार मिलेंगे. समय काफी अच्छा है. बस स्वास्थ्य थोड़ा कमजोर रह सकता है, इस पर ध्यान दें. नीली वस्तु का दान करना शुभ रहेगा.

More stories from News

  • क्या अमेरिका ने ईरान के विरुद्ध शुरू कर दिया? अरब सागर में US नेवी ने ईरानी ड्रोन को किया ढेर

    क्या अमेरिका ने ईरान के विरुद्ध शुरू कर दिया? अरब सागर में US नेवी ने ईरानी ड्रोन को किया ढेर

    International
  • 32 हजार से अधिक पदों के लिए यूपी पुलिस परीक्षा की तिथियां घोषित, देखें पूरा शेड्यूल

    32 हजार से अधिक पदों के लिए यूपी पुलिस परीक्षा की तिथियां घोषित, देखें पूरा शेड्यूल

    Uttar Pradesh
  • रिंग में ड्रामा, फाइट के बीच लगातार पड़े पंच तो बॉक्सर की उखड़ी विग; मां के शैम्पू को लेकर बोल दी ये बड़ी बात

    रिंग में ड्रामा, फाइट के बीच लगातार पड़े पंच तो बॉक्सर की उखड़ी विग; मां के शैम्पू को लेकर बोल दी ये बड़ी बात

    Sports

More stories from #News

  • Season-ending injury could have just impacted Arne Slot’s title chances at Liverpool - report

    Air India और Indigo के विमानों में टक्कर, मुंबई एयरपोर्ट पर हुआ हादसा

  • Season-ending injury could have just impacted Arne Slot’s title chances at Liverpool - report

    'बस कागजी कार्रवाई बाकी', US प्रतिनिधि ने पीयूष गोयल के दावों पर लगाई मुहर; टैरिफ में भारी कटौती की तैयारी

  • Season-ending injury could have just impacted Arne Slot’s title chances at Liverpool - report

    म्यांमार में 6.0 तीव्रता का भूकंप, कोलकाता में भी महसूस हुए तेज झटके, 15 सेकंड तक हिलती रही जमीन

  • Season-ending injury could have just impacted Arne Slot’s title chances at Liverpool - report

    सूरज का भयंकर रूप! पिछले 24 घंटों में निकली 20 से ज्यादा सौर ज्वालाएं, धरती की ओर बढ़ता प्लाज्मा बादल

  • Season-ending injury could have just impacted Arne Slot’s title chances at Liverpool - report

    'लोकतंत्र पर धब्बा', संसद में हंगामे के बाद राहुल गांधी ने स्पीकर को लिखा पत्र

  • Season-ending injury could have just impacted Arne Slot’s title chances at Liverpool - report

    अब विदेश से सोना लाना हुआ और भी आसान! बैगेज रूल्स 2026 के तहत मिली बड़ी राहत

© 2026 India Daily. All rights reserved.