India Daily
  • देश
  • मनोरंजन
  • विदेश
  • लाइफस्टाइल
  • खेल
  • कारोबार
  • लाइफस्टाइल
  • कारोबार
  • देश
  • वायरल
  • होम
  • ख़बरें
  • विदेश

सूरज का भयंकर रूप! पिछले 24 घंटों में निकली 20 से ज्यादा सौर ज्वालाएं, धरती की ओर बढ़ता प्लाज्मा बादल

सूरज का भयंकर रूप! पिछले 24 घंटों में निकली 20 से ज्यादा सौर ज्वालाएं, धरती की ओर बढ़ता प्लाज्मा बादल

Published on: 03 Feb 2026 | Author: Anuj

नई दिल्ली: सूर्य की सतह पर हाल ही में एक बेहद बड़ा और सक्रिय सनस्पॉट दिखाई दिया है, जिसे वैज्ञानिकों ने रीजन 4366 नाम दिया है. यह सनस्पॉट बहुत कम समय में तेजी से फैल गया और अब यह इतना अस्थिर हो चुका है कि लगातार शक्तिशाली सौर ज्वालाएं छोड़ रहा है.

वैज्ञानिकों के मुताबिक, यह आकार में 1859 के ऐतिहासिक कैरींगटन इवेंट वाले सनस्पॉट के लगभग आधे तक पहुंच गया है, जिसने उस समय भारी तबाही मचाई थी.

लगातार हो रहे सौर विस्फोट

पिछले 24 घंटों में ही इस सनस्पॉट से 20 से ज्यादा सौर ज्वालाएं निकली हैं. इनमें कई एम-क्लास और बेहद ताकतवर एक्स-क्लास ज्वालाएं शामिल हैं. एक्स-क्लास ज्वालाएं सबसे खतरनाक मानी जाती हैं, क्योंकि इनमें ऊर्जा का स्तर बहुत अधिक होता है. हाल ही में निकली X8.1 श्रेणी की ज्वाला को पिछले दो सालों की सबसे बड़ी सौर घटना माना जा रहा है.

धरती की ओर बढ़ता प्लाज्मा बादल

इस बड़े विस्फोट के साथ सूर्य से एक विशाल प्लाज्मा बादल भी निकला, जिसे कोरोनल मास इजेक्शन (CME) कहा जाता है. एक एजेंसी के अनुसार, यह बादल 5 फरवरी को धरती के पास से गुजर सकता है. पूरी टक्कर की संभावना कम है, लेकिन हल्का प्रभाव भी अंतरिक्ष मौसम को बिगाड़ सकता है.

ऑरोरा और तकनीकी असर की संभावना

अगर CME धरती के चुंबकीय क्षेत्र से टकराता है, तो ध्रुवीय इलाकों के अलावा कम अक्षांशों पर भी नॉर्दर्न लाइट्स यानी ऑरोरा दिखाई दे सकते हैं. यह देखने में बेहद सुंदर होता है, लेकिन इसके साथ जोखिम भी जुड़े हैं. रेडियो संचार में बाधा, GPS सिस्टम में गड़बड़ी, और सैटेलाइट्स को नुकसान पहुंचने की आशंका बनी रहती है.

बड़े खतरे से पहले चेतावनी

नासा के मुताबिक, सूर्य इस समय अपने सोलर मैक्सिमम चरण में है, जो हर 11 साल में आता है. 2024 से शुरू हुआ यह दौर 2026 तक सक्रिय रह सकता है. ऐसे में आने वाले समय में और भी तेज सौर गतिविधियां देखने को मिल सकती हैं. वैज्ञानिक लगातार इस सनस्पॉट पर नजर बनाए हुए हैं, ताकि किसी बड़े खतरे से पहले चेतावनी दी जा सके.
 
More stories from News

  • क्या अमेरिका ने ईरान के विरुद्ध शुरू कर दिया? अरब सागर में US नेवी ने ईरानी ड्रोन को किया ढेर

    क्या अमेरिका ने ईरान के विरुद्ध शुरू कर दिया? अरब सागर में US नेवी ने ईरानी ड्रोन को किया ढेर

    International
  • 32 हजार से अधिक पदों के लिए यूपी पुलिस परीक्षा की तिथियां घोषित, देखें पूरा शेड्यूल

    32 हजार से अधिक पदों के लिए यूपी पुलिस परीक्षा की तिथियां घोषित, देखें पूरा शेड्यूल

    Uttar Pradesh
  • रिंग में ड्रामा, फाइट के बीच लगातार पड़े पंच तो बॉक्सर की उखड़ी विग; मां के शैम्पू को लेकर बोल दी ये बड़ी बात

    रिंग में ड्रामा, फाइट के बीच लगातार पड़े पंच तो बॉक्सर की उखड़ी विग; मां के शैम्पू को लेकर बोल दी ये बड़ी बात

    Sports

More stories from #News

  • Season-ending injury could have just impacted Arne Slot’s title chances at Liverpool - report

    Air India और Indigo के विमानों में टक्कर, मुंबई एयरपोर्ट पर हुआ हादसा

  • Season-ending injury could have just impacted Arne Slot’s title chances at Liverpool - report

    'बस कागजी कार्रवाई बाकी', US प्रतिनिधि ने पीयूष गोयल के दावों पर लगाई मुहर; टैरिफ में भारी कटौती की तैयारी

  • Season-ending injury could have just impacted Arne Slot’s title chances at Liverpool - report

    म्यांमार में 6.0 तीव्रता का भूकंप, कोलकाता में भी महसूस हुए तेज झटके, 15 सेकंड तक हिलती रही जमीन

  • Season-ending injury could have just impacted Arne Slot’s title chances at Liverpool - report

    सूरज का भयंकर रूप! पिछले 24 घंटों में निकली 20 से ज्यादा सौर ज्वालाएं, धरती की ओर बढ़ता प्लाज्मा बादल

  • Season-ending injury could have just impacted Arne Slot’s title chances at Liverpool - report

    'लोकतंत्र पर धब्बा', संसद में हंगामे के बाद राहुल गांधी ने स्पीकर को लिखा पत्र

  • Season-ending injury could have just impacted Arne Slot’s title chances at Liverpool - report

    अब विदेश से सोना लाना हुआ और भी आसान! बैगेज रूल्स 2026 के तहत मिली बड़ी राहत

© 2026 India Daily. All rights reserved.