महाशिवरात्रि के दिन इन राशियों पर बरसेगी महादेव की कृपा, यहां पढ़ें आज का राशिफल
Published on: 15 Feb 2026 | Author: Shanu Sharma
आज महाशिवरात्रि पर शिव मंदिरों में भक्तों की भारी भीड़ है. लोग भगवान शिव को जल चढ़ाने के लिए लंबी कतारें लगाकर शिवालय के बाहर खरे हैं. हालांकि आज के दिन कुछ राशियों के लिए बेहद ही खास रहने वाला है. भगवान शिव की महाकृपा इन पर बरसेगी.
भगवान शिव सब पर अपनी कृपा बरसाएं इसके लिए कुछ उपाय भी आज हम आपको बताएंगे. उससे पहले आज यहां पढ़ें की आपका आज का दिन कैसा रहेगा. भगवान शिव को श्रीराम कथा अत्यधिक प्रिय है, इसलिए आज शिव मंदिरों में अखंड रामचरितमानस पाठ का आयोजन किया जा रहा है. ऐसे में हर कोई महामृत्युंजय मंत्र और 'ॐ नमः शिवाय' महामंत्र का निरंतर जाप आज के दिन को और भी फलदायी बना सकता है.
मेष राशि
कार्यक्षेत्र में ऊर्जा का संचार रहेगा. दशम भाव में चंद्र-मंगल से प्रोफेशनल लाइफ बेहतर होंगे. गुरु का आशीर्वाद जॉब में स्थिरता लाएगा. भविष्य की प्लानिंग के लिए दिन उत्तम है. व्यापार में कर्क राशि के साथियों से लाभ. प्रेम जीवन सुखद रहेगा. दिन को बेहतर बनाने के लिए शिवलिंग पर रुद्राभिषेक करें, झूठ से दूर रहें.
वृषभ राशि
भाग्य भाव मजबूत होने से किस्मत का साथ मिलेगा. नौकरी में बदलाव की पूरी संभावना नजर आ रही है. परिवार संग तीर्थ यात्रा का योग के भी संयोग बन रहे हैं. संपत्ति विवाद से बचें, गुस्सा नियंत्रित रखें. स्वास्थ्य ठीक रहेगा. आज आप शिव पूजा करें और गाय को गुड़ खिलाएं.
मिथुन राशि
बुध-शनि का अनुकूल प्रभाव से नौकरी बदलना फायदेमंद साबित हो सकता है. नए बिजनेस आइडिया आएंगे, हालांकि शेयर बाजार में सतर्क से निवेश करें. रुका धन वापस मिल सकता है. अपने साथी से विवाद ना करें. उपाय के लिए गंगाजल से शिवलिंग अभिषेक करें.
कर्क राशि
सप्तम भाव में चंद्र से करियर में सफलता मिलेगी. व्यवसाय उन्नति के संकेत दिख रहे हैं. आर्थिक स्थिति में सुधार होगा और प्रेम संबंध मधुर. दोपहर के बाद छोटी यात्रा संभव है. दिन को अच्छा बनाने के लिए शिवपुराण का पाठ करें.
सिंह राशि
संबंध भाव पर सूर्य-शुक्र का प्रभाव रहेगा. छठे भाव में चंद्र-मंगल से मेहनत बढ़ेगी, लेकिन प्रमोशन के प्रयास रंग लाएंगे. नया व्यापार मित्रों की मदद से सफल. खान-पान पर ध्यान देने की जरूरत है. आज के दिन घर पर पार्थिव शिवलिंग बनाकर अभिषेक करना लाभकारी होगा.
कन्या राशि
पंचम भाव में चंद्र से महत्वपूर्ण काम पूरे होंगे. गुरु दशम भाव से जॉब में लंबित कार्य निपटेंगे. छात्रों को मेहनत का फल मिलेगा और स्वास्थ्य अच्छा रहेगा. दिन को बेहतर बनाने के लिए शंकर को गंगाजल चढ़ाएं.
तुला राशि
पंचम भाव में सूर्य-शुक्र से जॉब में तरक्की की उम्मीद है. छात्र पढ़ाई में चमकेंगे. प्रेम में रोमांटिक प्लानिंग संभव है. स्वास्थ्य की उपेक्षा न करें. दिन को अच्छा बनाने के लिए कनकधारा स्तोत्र का पाठ करें.
वृश्चिक राशि
तृतीय भाव में मंगल-चंद्र से साहस बढ़ेगा. धन लाभ होगा. नौकरी की अनिश्चितता दूर होगी और स्वास्थ्य बेहतर होगा. दिन को बेहतर बनाने के लिए रुद्राभिषेक करें.
धनु राशि
द्वितीय भाव में चंद्र-मंगल से आर्थिक उन्नति होगी.जॉब में तरक्की से खुशी का माहौल रहेगा. धार्मिक कार्यों में रुचि बढ़ेगी. प्रेम में उत्साह रहेगा. श्रीसूक्त पाठ करना और धार्मिक किताबें दान करना आपके लिए शुभ है.
मकर राशि
अपनी राशि में चंद्र-मंगल से आत्मविश्वास चरम पर है. आय के नए रास्ते खुलेंगे और व्यापार सुधरेगा. ब्लड प्रेशर वाले सावधान रहें. आज के दिन शंकर पूजा और फल दान करें.
कुंभ राशि
अपनी राशि में सूर्य-शुक्र से आत्मसम्मान बढ़ेगा. द्वादश भाव में चंद्र-मंगल से निर्णय सोच-समझकर लें. रुका धन वापस मिल सकता है. छात्र समय प्रबंधन करें. शिव उपासना से मन शांत होगा.
मीन राशि
एकादश भाव में चंद्र-मंगल से करियर में नई दिशा. जॉब में सफलता और साथियों का साथ मिलेगा. काम ज्यादा, लेकिन फल अच्छा रहेगा. दिन को लाभदायक बनाने के लिए घर पर पार्थिव शिवलिंग से अभिषेक करें.