India Daily
  • देश
  • मनोरंजन
  • विदेश
  • लाइफस्टाइल
  • खेल
  • कारोबार
  • लाइफस्टाइल
  • कारोबार
  • देश
  • वायरल
  • होम
  • ख़बरें
  • धर्म

आज ये 5 राशियां बनेगी मालामाल! भाग्य चमकेगा, प्यार और धन की बरसात? जानें क्या है आपका राशिफल

आज ये 5 राशियां बनेगी मालामाल! भाग्य चमकेगा, प्यार और धन की बरसात? जानें क्या है आपका राशिफल

Published on: 13 Feb 2026 | Author: Kuldeep Sharma

ग्रह-नक्षत्र आज भी अपनी चाल में व्यस्त हैं. गुरु मिथुन में, केतु सिंह में, चंद्रमा धनु राशि में विराजमान है. मंगल मकर में है, जबकि सूर्य, बुध, शुक्र और राहु कुंभ में साथ चल रहे हैं. शनि मीन राशि में गोचर कर रहा है. आइए जानते हैं कि ये ग्रह स्थिति आपकी राशि के लिए क्या संकेत दे रही है.

मेष राशि- आज भाग्य का साथ मिलेगा. परिस्थितियां आपके पक्ष में हैं, प्रेमी साथी और संतान से खूब मदद मिलेगी. व्यापार में भी अच्छी कमाई दिख रही है. काली वस्तु दान करने से और लाभ होगा.

वृषभ राशि- आज आपको सावधान रहना चाहिए, छोटी-मोटी चोट या परेशानी आ सकती है. वाहन चलाते समय धीमे रहें, स्वास्थ्य पर असर पड़ सकता है. फिर भी प्रेम और व्यापार में सुधार रहेगा. हरी चीजें साथ रखें.

मिथुन राशि- आपको जीवनसाथी का पूरा सहयोग मिलेगा. नौकरी में तरक्की के योग हैं, स्वास्थ्य बेहतर होगा. प्रेम और संतान से खुशियां मिलेंगी. पीली वस्तु दान करना फायदेमंद रहेगा.

कर्क राशि- थोड़ी तबीयत खराब रह सकती है. शत्रु सक्रिय होंगे, लेकिन आपकी जीत पक्की है. प्रेम, संतान और व्यापार में अच्छा साथ मिलेगा. लाल वस्तु पास रखें.

सिंह राशि- भावनाओं में बहकर कोई फैसला न लें. प्रेम संबंधों में छोटी-मोटी नोकझोंक हो सकती है. बच्चों की सेहत का खास ध्यान दें. व्यापार ठीक चलेगा, स्वास्थ्य औसत रहेगा. सूर्य को अर्घ्य दें.

कन्या राशि- घरेलू कलह के संकेत हैं, लेकिन भूमि-भवन या वाहन खरीदने का मौका भी बनेगा. सुख-सुविधाएं बढ़ेंगी. प्रेम, संतान और व्यापार में अच्छा प्रदर्शन रहेगा. शनिदेव को नमस्कार करें. 

तुला राशि- पराक्रम दिखाएंगे. नौकरी-व्यापार में उन्नति होगी. स्वास्थ्य अच्छा रहेगा, प्रेम और संतान से खुशी मिलेगी. पीली वस्तु दान से दिन और बेहतर बनेगा.

वृश्चिक राशि- परिवार में वृद्धि के योग हैं. धन का प्रवाह बढ़ेगा. प्रेम, संतान और व्यापार सबमें सकारात्मक बदलाव दिखेगा. लाल वस्तु साथ रखें.

धनु राशि- सकारात्मक ऊर्जा बनी रहेगी. स्वास्थ्य में सुधार होगा. प्रेम और संतान का साथ मिलेगा, व्यापार में अच्छी प्रगति रहेगी. लाल चीजें पास रखना शुभ रहेगा.

मकर राशि- वाले चिंता करेंगे, लेकिन आत्मविश्वास भी बना रहेगा. क्रोध पर नियंत्रण रखें. प्रेम, संतान और व्यापार अच्छा चलेगा. लाल वस्तु दान करें. 

कुंभ राशि- धीरे-धीरे सब अनुकूल हो रहा है. आय के नए रास्ते खुलेंगे, पुराने स्रोतों से भी लाभ होगा. यात्रा संभव है. थोड़ी बेचैनी रहेगी, लेकिन स्वास्थ्य, प्रेम और व्यापार में अच्छा प्रदर्शन होगा. शनिदेव को प्रणाम करें.

मीन राशि- व्यापार में मजबूती पाएंगे. कोर्ट-कचहरी में जीत मिल सकती है. स्वास्थ्य औसत रहेगा, लेकिन प्रेम और संतान की स्थिति पहले से बेहतर होगी. पीली वस्तु पास रखें.

More stories from News

  • भोपाल में ग्यारहवीं क्लास की छात्रा के साथ दरिंदगी, चार अलग-अलग कारों में गैंग रेप; वीडियो बनाकर ब्लैकमेलिंग

    भोपाल में ग्यारहवीं क्लास की छात्रा के साथ दरिंदगी, चार अलग-अलग कारों में गैंग रेप; वीडियो बनाकर ब्लैकमेलिंग

    Madhya Pradesh
  • शहबाज और नेतन्याहू एक ही स्टेज पर! ट्रंप की गाजा मीटिंग में पाक-इजरायल की होगी पहली जुगलबंदी, क्या है पूरा खेल?

    शहबाज और नेतन्याहू एक ही स्टेज पर! ट्रंप की गाजा मीटिंग में पाक-इजरायल की होगी पहली जुगलबंदी, क्या है पूरा खेल?

    International
  • रिकॉर्ड हाई के बाद सोने-चांदी के दामों में आई गिरावट, जानें क्या है लेटेस्ट रेट

    रिकॉर्ड हाई के बाद सोने-चांदी के दामों में आई गिरावट, जानें क्या है लेटेस्ट रेट

    Business

More stories from #News

  • Season-ending injury could have just impacted Arne Slot’s title chances at Liverpool - report

    टी20 वर्ल्ड कप में लगातार 10 जीत हासिल कर भारत ने रचा इतिहास, नामीबिया को 93 रनों से रौंदा

  • Season-ending injury could have just impacted Arne Slot’s title chances at Liverpool - report

    बांग्लादेश चुनाव परिणाम 2026, BNP ने बहुमत का आंकड़ा किया पार; जीत का किया ऐलान

  • Season-ending injury could have just impacted Arne Slot’s title chances at Liverpool - report

    पेट्रोल डीजल कीमतों में कितना बदलाव? यहां चेक करें आज का रेट

  • Season-ending injury could have just impacted Arne Slot’s title chances at Liverpool - report

    आज ये 5 राशियां बनेगी मालामाल! भाग्य चमकेगा, प्यार और धन की बरसात? जानें क्या है आपका राशिफल

  • Season-ending injury could have just impacted Arne Slot’s title chances at Liverpool - report

    तूफान और कोहरे का डबल अटैक! आज 3 राज्यों में भारी बारिश और अंधड़, 25 जिलों में डराएगा कोहरा, IMD का बड़ा अलर्ट

  • Season-ending injury could have just impacted Arne Slot’s title chances at Liverpool - report

    'अरावली को छूने की अनुमति नहीं देंगे...', सुप्रीम कोर्ट ने हरियाणा सरकार के जंगल सफारी प्रोजेक्ट को किया रिजेक्ट

© 2026 India Daily. All rights reserved.