India Daily
  • देश
  • मनोरंजन
  • विदेश
  • लाइफस्टाइल
  • खेल
  • कारोबार
  • लाइफस्टाइल
  • कारोबार
  • देश
  • वायरल
  • होम
  • ख़बरें
  • धर्म

3 या 4 मार्च इस साल कब है होली का त्यौहार? जानिए सही तिथि और परंपरा के बारे में

3 या 4 मार्च इस साल कब है होली का त्यौहार? जानिए सही तिथि और परंपरा के बारे में

Published on: 19 Feb 2026 | Author: Reepu Kumari

नई दिल्ली: रंगों का पर्व होली हर उम्र के लोगों के चेहरे पर मुस्कान ले आता है. जैसे-जैसे मार्च नजदीक आता है, लोगों के मन में एक ही सवाल उठता है कि इस बार होली किस दिन मनाई जाएगी. साल 2026 में भी यही चर्चा है कि त्योहार 3 मार्च को है या 4 मार्च को. अब पंचांग ने इस भ्रम को पूरी तरह स्पष्ट कर दिया है.

हिंदू कैलेंडर के अनुसार फाल्गुन माह की पूर्णिमा तिथि को होलिका दहन किया जाता है और अगले दिन रंगों की होली खेली जाती है. धार्मिक मान्यता के साथ-साथ यह त्योहार सामाजिक सौहार्द और भाईचारे का संदेश भी देता है. आइए जानते हैं होली 2026 की सही तिथि और इससे जुड़ी मान्यताएं.

होलिका दहन और रंगों की होली की तिथि

वैदिक पंचांग के मुताबिक 3 मार्च 2026 को फाल्गुन पूर्णिमा के दिन होलिका दहन किया जाएगा. इसके अगले दिन यानी 4 मार्च 2026 को रंगों वाली होली मनाई जाएगी. परंपरा के अनुसार पहले दिन बुराई के प्रतीक होलिका का दहन होता है और दूसरे दिन लोग एक-दूसरे को रंग लगाकर खुशियां बांटते हैं. यही क्रम हर वर्ष निभाया जाता है.

प्रह्लाद और होलिका की कथा

होली के पीछे भक्त प्रह्लाद, हिरण्यकशिपु और होलिका की प्रसिद्ध कथा जुड़ी है. मान्यता है कि अहंकारी राजा हिरण्यकशिपु ने अपने पुत्र प्रह्लाद को भगवान विष्णु की भक्ति से रोकने का प्रयास किया. अंत में होलिका अग्नि में बैठी, लेकिन वरदान का दुरुपयोग करने पर वह स्वयं जल गई और प्रह्लाद सुरक्षित बच गए. इसी स्मृति में होलिका दहन किया जाता है.

देशभर में अलग-अलग नाम

भारत के विभिन्न क्षेत्रों में होली को अलग-अलग नामों से जाना जाता है. कहीं इसे होरी और डोलयात्रा कहा जाता है तो कहीं कामदहन और शिमगा के रूप में मनाया जाता है. कोंकण और गोवा में शिग्मो तो बंगाल में डोल पूर्णिमा के नाम से यह पर्व प्रसिद्ध है. ब्रज क्षेत्र में फूलों की होली और लट्ठमार होली विशेष आकर्षण का केंद्र होती है.

धार्मिक और सामाजिक महत्व

होली केवल रंग खेलने का त्योहार नहीं है, बल्कि यह सामाजिक एकता का प्रतीक भी है. इस दिन लोग पुराने मतभेद भुलाकर गले मिलते हैं और रिश्तों में नई मिठास घोलते हैं. आध्यात्मिक रूप से यह पर्व अहंकार और द्वेष को त्यागने का संदेश देता है. इसलिए होली को आत्मिक शुद्धि और सकारात्मक ऊर्जा का उत्सव भी कहा जाता है.

More stories from News

  • ब्रिटेन में एपस्टीन फाइल्स मामले में अबतक की सबसे बड़ी कार्रवाई, पूर्व प्रिंस एंड्रयू को पुलिस ने किया गिरफ्तार

    ब्रिटेन में एपस्टीन फाइल्स मामले में अबतक की सबसे बड़ी कार्रवाई, पूर्व प्रिंस एंड्रयू को पुलिस ने किया गिरफ्तार

    International
  • दिल्ली में 5 बजे से बंद रहेंगे ये रास्ते, घर-ऑफिस से निकलने से पहले पढ़े ये खबर नहीं तो सड़क पर कई घंटे होंगे खराब

    दिल्ली में 5 बजे से बंद रहेंगे ये रास्ते, घर-ऑफिस से निकलने से पहले पढ़े ये खबर नहीं तो सड़क पर कई घंटे होंगे खराब

    Delhi
  • करियर के टॉप पर थे गोविंदा, जन्मदिन पर अपनी मां के लिए किया ऐसा काम सबकी आंखे हो गई नम, भतीजे का बड़ा खुलासा

    करियर के टॉप पर थे गोविंदा, जन्मदिन पर अपनी मां के लिए किया ऐसा काम सबकी आंखे हो गई नम, भतीजे का बड़ा खुलासा

    Entertainment

More stories from #News

  • Season-ending injury could have just impacted Arne Slot’s title chances at Liverpool - report

    भारतीय शेयर बाजार में हाहाकार, एक ही दिन में निवेशकों के करोड़ों साफ; सेंसेक्स-निफ्टी में भारी गिरावट 

  • Season-ending injury could have just impacted Arne Slot’s title chances at Liverpool - report

    केरल के सीएम को रास नहीं आई 'द केरल स्टोरी 2'? रिलीज होने से पहले ही फिल्म को बताया 'प्रोपेगेंडा'

  • Season-ending injury could have just impacted Arne Slot’s title chances at Liverpool - report

    दुनिया के इन दो देशों में अभी भी नहीं शुरू हुआ रमजान, जानें क्या है वजह

  • Season-ending injury could have just impacted Arne Slot’s title chances at Liverpool - report

    मुफ्त बिजली के वादे पर सुप्रीम कोर्ट सख्त, चुनावी साल में स्टालिन सरकार को लगाई फटकार, जानें पूरा मामला?

  • Season-ending injury could have just impacted Arne Slot’s title chances at Liverpool - report

    लोकसभा स्पीकर ओम बिरला के AI वीडियो पर घमासान, कांग्रेस मीडिया सेल को नोटिस जारी, 3 दिन तक जवाब न देने पर होगी कार्रवाई!

  • Season-ending injury could have just impacted Arne Slot’s title chances at Liverpool - report

    3 या 4 मार्च इस साल कब है होली का त्यौहार? जानिए सही तिथि और परंपरा के बारे में

© 2026 India Daily. All rights reserved.