India Daily
  • देश
  • मनोरंजन
  • विदेश
  • लाइफस्टाइल
  • खेल
  • कारोबार
  • लाइफस्टाइल
  • कारोबार
  • देश
  • वायरल
  • होम
  • ख़बरें
  • Business

शेयर बाजार पर दिखा India US Trade Deal का असर, बजट के झटके से उबरते ही सेंसेक्स-निफ्टी में तूफानी तेजी; रुपया भी चमका

शेयर बाजार पर दिखा India US Trade Deal का असर, बजट के झटके से उबरते ही सेंसेक्स-निफ्टी में तूफानी तेजी; रुपया भी चमका

Published on: 03 Feb 2026 | Author: Kuldeep Sharma

मुंबई: पिछले 48 घंटों से बजट के झटके से जूझ रहे भारतीय शेयर बाजार ने मंगलवार सुबह जोरदार वापसी की है. अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप द्वारा भारत-अमेरिका व्यापार समझौते की पुष्टि के बाद बाजार में जबरदस्त उत्साह देखा गया. शुरुआती कारोबार में सेंसेक्स और निफ्टी ने लंबी छलांग लगाई, जबकि डॉलर के मुकाबले रुपया भी मजबूत हुआ है. निवेशकों को उम्मीद जगी कि यह डील भारत की अर्थव्यवस्था और निर्यात को नई रफ्तार देगी.

बाजार में जबरदस्त उछाल

मंगलवार को सेंसेक्स 3,600 अंकों से ज्यादा की बढ़त के साथ 85,000 के पार खुला. निफ्टी 50 भी 1,200 अंकों की छलांग लगाकर मजबूत स्थिति में नजर आया. सोमवार की भारी गिरावट के बाद यह तेजी निवेशकों के भरोसे की वापसी मानी जा रही है. इससे पहले बाजार में भारी गिरावट देखी गई थी. बजट आने के बाद भारी विकवाली के चलते बाजार में अस्थिरता देखी गई थी, लेकिन मंगलवार को बाजार ने फिर से छलांग लगा दी है.

सेक्टरों में चौतरफा खरीदारी

कारोबार की शुरुआत में सभी सेक्टोरल इंडेक्स हरे निशान में रहे. रियल्टी, ऑटो, कंज्यूमर ड्यूरेबल्स और आईटी शेयरों में सबसे ज्यादा तेजी दिखी. हालांकि सुबह 10 बजे तक शुरुआती बढ़त कुछ कम हुई, फिर भी बाजार मजबूत बना रहा.

रुपये को भी मिला सहारा

शेयर बाजार के साथ-साथ मुद्रा बाजार में भी सकारात्मक असर दिखा. शुरुआती कारोबार में रुपया डॉलर के मुकाबले 1.2 प्रतिशत मजबूत होकर 90.40 के स्तर पर पहुंच गया, जो निवेशकों के भरोसे का संकेत है.

बजट गिरावट के बाद बदली तस्वीर

गौरतलब है कि इससे पहले बजट के बाद बाजार में करीब 10 लाख करोड़ रुपये की पूंजी साफ हो गई थी. लेन-देन कर बढ़ाने के प्रस्ताव से निवेशक घबरा गए थे. लेकिन अब भारत-अमेरिका डील और घटे अमेरिकी टैरिफ ने माहौल पूरी तरह बदल दिया है.

इंडिया-यूएस ट्रेड डील के बाद बदली तस्वीर

गौरतलब है कि लंबे समय से अटकी अमेरिका और भारत की ट्रेड डील डन हो गई है. जिसमें अमेरिका ने भारत को टैरिफ में भी राहत दी है. 50% टैरिफ को घटाकर 18% कर दिया गया है. इसी डील के डन होने के बाद आज बाजार में उछाल देखा गया है.

More stories from News

  • क्या अमेरिका ने ईरान के विरुद्ध शुरू कर दिया? अरब सागर में US नेवी ने ईरानी ड्रोन को किया ढेर

    क्या अमेरिका ने ईरान के विरुद्ध शुरू कर दिया? अरब सागर में US नेवी ने ईरानी ड्रोन को किया ढेर

    International
  • 32 हजार से अधिक पदों के लिए यूपी पुलिस परीक्षा की तिथियां घोषित, देखें पूरा शेड्यूल

    32 हजार से अधिक पदों के लिए यूपी पुलिस परीक्षा की तिथियां घोषित, देखें पूरा शेड्यूल

    Uttar Pradesh
  • रिंग में ड्रामा, फाइट के बीच लगातार पड़े पंच तो बॉक्सर की उखड़ी विग; मां के शैम्पू को लेकर बोल दी ये बड़ी बात

    रिंग में ड्रामा, फाइट के बीच लगातार पड़े पंच तो बॉक्सर की उखड़ी विग; मां के शैम्पू को लेकर बोल दी ये बड़ी बात

    Sports

More stories from #News

  • Season-ending injury could have just impacted Arne Slot’s title chances at Liverpool - report

    Air India और Indigo के विमानों में टक्कर, मुंबई एयरपोर्ट पर हुआ हादसा

  • Season-ending injury could have just impacted Arne Slot’s title chances at Liverpool - report

    'बस कागजी कार्रवाई बाकी', US प्रतिनिधि ने पीयूष गोयल के दावों पर लगाई मुहर; टैरिफ में भारी कटौती की तैयारी

  • Season-ending injury could have just impacted Arne Slot’s title chances at Liverpool - report

    म्यांमार में 6.0 तीव्रता का भूकंप, कोलकाता में भी महसूस हुए तेज झटके, 15 सेकंड तक हिलती रही जमीन

  • Season-ending injury could have just impacted Arne Slot’s title chances at Liverpool - report

    सूरज का भयंकर रूप! पिछले 24 घंटों में निकली 20 से ज्यादा सौर ज्वालाएं, धरती की ओर बढ़ता प्लाज्मा बादल

  • Season-ending injury could have just impacted Arne Slot’s title chances at Liverpool - report

    'लोकतंत्र पर धब्बा', संसद में हंगामे के बाद राहुल गांधी ने स्पीकर को लिखा पत्र

  • Season-ending injury could have just impacted Arne Slot’s title chances at Liverpool - report

    अब विदेश से सोना लाना हुआ और भी आसान! बैगेज रूल्स 2026 के तहत मिली बड़ी राहत

© 2026 India Daily. All rights reserved.