India Daily
  • देश
  • मनोरंजन
  • विदेश
  • लाइफस्टाइल
  • खेल
  • कारोबार
  • लाइफस्टाइल
  • कारोबार
  • देश
  • वायरल
  • होम
  • ख़बरें
  • मनोरंजन

फिर कॉमेडी की डोज देने आए भुवन बाम, हंसी, मस्ती और इमोशंस के पैकेज से भरा 'ढिंढोरा सीजन 2'; Video

फिर कॉमेडी की डोज देने आए भुवन बाम, हंसी, मस्ती और इमोशंस के पैकेज से भरा 'ढिंढोरा सीजन 2'; Video

Published on: 03 Feb 2026 | Author: Antima Pal

मुंबई: भुवन बाम की फेमस वेब सीरीज ढिंढोरा का सीजन 2 अब नेटफ्लिक्स पर आने वाला है. 3 फरवरी 2026 को नेटफ्लिक्स इंडिया ने इसकी ऑफिशियल अनाउसमेंट की, जिससे फैंस में जबरदस्त उत्साह है. सीजन 1 ने यूट्यूब पर धमाल मचाया था और 500 मिलियन से ज्यादा व्यूज बटोरे थे. अब यह कॉमेडी-ड्रामा नेटफ्लिक्स पर आकर और बड़े स्केल पर एंटरटेनमेंट की लॉटरी देने वाला है.

फिर कॉमेडी की डोज देने आए भुवन बाम

ढिंढोरा भुवन बाम की क्रिएशन है, जिसमें वे खुद एक से ज्यादा किरदार निभाते हैं. यह सीरीज उनके पॉपुलर BB Ki Vines यूनिवर्स पर आधारित है, जहां भुवन ने 10 से ज्यादा अलग-अलग कैरेक्टर्स बनाए हैं. सीजन 1 में परिवार की मस्ती, इमोशंस और हंसी-मजाक का परफेक्ट मिक्स था, जो लोगों को खूब पसंद आया. अब सीजन 2 में भी वही मजा, ह्यूमर और इमोशनल डेप्थ मिलने की उम्मीद है, लेकिन बड़े प्लेटफॉर्म पर ज्यादा दमदार तरीके से.

अनाउसमेंट का वीडियो बेहद मजेदार है. यह एक हाई-एंड रेस्तरां में सेट है, जहां टीटू मामा (भुवन बाम का सबसे आइकॉनिक कैरेक्टर) अपनी शरारतें कर रहा है. टीटू मामा अचार वाली प्याज मांग रहा है और टबास्को को तंबाकू समझकर सबको हंसा रहा है. भुवन उसे शर्मिंदा होकर रोकने की कोशिश करता है. फिर बात नेटफ्लिक्स मीटिंग की चलती है. भुवन कहता है कि लाल रंग पहनो, नेटफ्लिक्स से मिलना है. टीटू मामा जवाब देता है कि वह लाल चटनी खाकर 'रेड' हो रहा है और पीठ भी लाल हो जाएगी. 

ह्यूमर, मेटा कमेंट्री और हाइप का शानदार ब्लेंड

टीटू मामा बेफिक्र है और कहता है कि नेटफ्लिक्स ही एक ऐसा प्लेटफॉर्म है जो उनके यूनिवर्स को बैक कर सकता है. क्लाइमैक्स में टीटू मामा पूरे रेस्तरां में खड़े होकर चिल्लाता है- 'ढिंढोरा: सीजन 2 नेटफ्लिक्स पर आ रहा है!' यह घोषणा नेटफ्लिक्स के 'चकना किट' और कैची म्यूजिक टैग के साथ खत्म होती है. वीडियो में ह्यूमर, मेटा कमेंट्री और हाइप का शानदार ब्लेंड है.

भुवन बाम ने पहली बार नेटफ्लिक्स के साथ हाथ मिलाया है, जो उनके लिए बड़ा माइलस्टोन है. सीरीज में टीटू मामा की लीड में और भी क्रेजी फैमिली एडवेंचर्स, प्राइड, पैनिक और प्लानिंग की कमी दिखेगी. फैंस को ज्यादा लेयर वाली स्टोरी, हार्ट और कॉमेडी का कॉम्बिनेशन मिलेगा. यह खबर एंटरटेनमेंट जगत में तहलका मचा रही है. सीजन 1 फ्री में यूट्यूब पर था, लेकिन अब नेटफ्लिक्स पर आने से यह ग्लोबल ऑडियंस तक पहुंचेगा. फैंस बेसब्री से रिलीज डेट का इंतजार कर रहे हैं.

More stories from News

  • क्या अमेरिका ने ईरान के विरुद्ध शुरू कर दिया? अरब सागर में US नेवी ने ईरानी ड्रोन को किया ढेर

    क्या अमेरिका ने ईरान के विरुद्ध शुरू कर दिया? अरब सागर में US नेवी ने ईरानी ड्रोन को किया ढेर

    International
  • 32 हजार से अधिक पदों के लिए यूपी पुलिस परीक्षा की तिथियां घोषित, देखें पूरा शेड्यूल

    32 हजार से अधिक पदों के लिए यूपी पुलिस परीक्षा की तिथियां घोषित, देखें पूरा शेड्यूल

    Uttar Pradesh
  • रिंग में ड्रामा, फाइट के बीच लगातार पड़े पंच तो बॉक्सर की उखड़ी विग; मां के शैम्पू को लेकर बोल दी ये बड़ी बात

    रिंग में ड्रामा, फाइट के बीच लगातार पड़े पंच तो बॉक्सर की उखड़ी विग; मां के शैम्पू को लेकर बोल दी ये बड़ी बात

    Sports

More stories from #News

  • Season-ending injury could have just impacted Arne Slot’s title chances at Liverpool - report

    Air India और Indigo के विमानों में टक्कर, मुंबई एयरपोर्ट पर हुआ हादसा

  • Season-ending injury could have just impacted Arne Slot’s title chances at Liverpool - report

    'बस कागजी कार्रवाई बाकी', US प्रतिनिधि ने पीयूष गोयल के दावों पर लगाई मुहर; टैरिफ में भारी कटौती की तैयारी

  • Season-ending injury could have just impacted Arne Slot’s title chances at Liverpool - report

    म्यांमार में 6.0 तीव्रता का भूकंप, कोलकाता में भी महसूस हुए तेज झटके, 15 सेकंड तक हिलती रही जमीन

  • Season-ending injury could have just impacted Arne Slot’s title chances at Liverpool - report

    सूरज का भयंकर रूप! पिछले 24 घंटों में निकली 20 से ज्यादा सौर ज्वालाएं, धरती की ओर बढ़ता प्लाज्मा बादल

  • Season-ending injury could have just impacted Arne Slot’s title chances at Liverpool - report

    'लोकतंत्र पर धब्बा', संसद में हंगामे के बाद राहुल गांधी ने स्पीकर को लिखा पत्र

  • Season-ending injury could have just impacted Arne Slot’s title chances at Liverpool - report

    अब विदेश से सोना लाना हुआ और भी आसान! बैगेज रूल्स 2026 के तहत मिली बड़ी राहत

© 2026 India Daily. All rights reserved.