India Daily
  • देश
  • मनोरंजन
  • विदेश
  • लाइफस्टाइल
  • खेल
  • कारोबार
  • लाइफस्टाइल
  • कारोबार
  • देश
  • वायरल
  • होम
  • ख़बरें
  • मनोरंजन

'धुरंधर 2' नेटफ्लिक्स पर नहीं बल्कि इस OTT प्लेटफॉर्म होगी स्ट्रीम, जानें कब देख पाएंगे आप रणवीर सिंह की फिल्म?

'धुरंधर 2' नेटफ्लिक्स पर नहीं बल्कि इस OTT प्लेटफॉर्म होगी स्ट्रीम, जानें कब देख पाएंगे आप रणवीर सिंह की फिल्म?

Published on: 03 Feb 2026 | Author: Antima Pal

मुंबई: रणवीर सिंह की सुपरहिट स्पाई थ्रिलर 'धुरंधर' का सीक्वल अब नेटफ्लिक्स पर नहीं आएगा. फिल्म का ऑफिशियल टाइटल 'धुरंधर: द रिवेंज' है और इसका टीजर हाल ही में रिलीज हुआ है. टीजर के एंड क्रेडिट्स और पहले पोस्टर में जियो हॉटस्टार का लोगो साफ दिख रहा है, जिससे कन्फर्म हो गया है कि यह एक्शन-पैक्ड सीक्वल OTT पर जियो हॉटस्टार पर स्ट्रीम होगी, न कि नेटफ्लिक्स पर जहां पहला पार्ट धमाल मचा रहा है.

मेकर्स ने बड़ा ट्विस्ट दिया

पहला पार्ट 'धुरंधर' दिसंबर 2025 में थिएटर्स में रिलीज हुआ था और बॉक्स ऑफिस पर 1300 करोड़ से ज्यादा कमाकर ब्लॉकबस्टर बन गया. 30 जनवरी 2026 से यह नेटफ्लिक्स पर उपलब्ध है, जहां हिंदी, तमिल और तेलुगु में देखा जा रहा है और चार्ट्स में टॉप पर काबिज है. फैंस को उम्मीद थी कि सीक्वल भी उसी प्लेटफॉर्म पर आएगा, लेकिन मेकर्स ने बड़ा ट्विस्ट दिया है. जियो स्टूडियोज खुद प्रोडक्शन में शामिल होने के कारण जियो हॉटस्टार ने डिजिटल राइट्स हासिल कर लिए हैं.

19 मार्च 2026 को थिएटर्स में रिलीज होगी 'धुरंधर: द रिवेंज'

रिपोर्ट्स के अनुसार इस बार डील पहले से ज्यादा बड़ी और महंगी है. 'धुरंधर: द रिवेंज' 19 मार्च 2026 को थिएटर्स में रिलीज होगी. यह पैन-इंडिया फिल्म है, जो हिंदी, तेलुगु, तमिल, कन्नड़ और मलयालम में आएगी. टीजर में रणवीर सिंह अपने कैरेक्टर हमजा/जसकीरत के रूप में बदले की आग में जलते नजर आ रहे हैं. डायलॉग 'ये नया हिंदुस्तान है, ये घर में घुसेगा भी और मारेगा भी' ने फैंस को गूजबंप्स दे दिए हैं.

पहले पार्ट के कुछ एलिमेंट्स रिसाइकल हैं, लेकिन स्टोरी अब और इंटेंस, बड़े स्केल पर रिवेंज और स्पाई एक्शन पर फोकस्ड है. कास्ट में रणवीर सिंह के अलावा अक्षय खन्ना, संजय दत्त, आर माधवन, अर्जुन रामपाल जैसे दिग्गज हैं. आदित्य धर फिर से डायरेक्ट कर रहे हैं. म्यूजिक राइट्स भी बदले हैं - पहले सा रे गा मा के पास थे, अब टी-सीरीज ने ले लिए हैं. OTT रिलीज डेट अभी ऑफिशियल नहीं घोषित हुई है, लेकिन इंडस्ट्री पैटर्न के अनुसार थिएट्रिकल रिलीज के करीब 8 हफ्ते बाद डिजिटल पर आती है ऐसे में धुरंधर: द रिवेंज मई 2026 के मिड तक जियो हॉटस्टार पर स्ट्रीम हो सकती है. फैंस थिएटर्स में 19 मार्च का इंतजार कर रहे हैं, जहां यह यश की 'टॉक्सिक' से क्लैश करेगी.

More stories from News

  • क्या अमेरिका ने ईरान के विरुद्ध शुरू कर दिया? अरब सागर में US नेवी ने ईरानी ड्रोन को किया ढेर

    क्या अमेरिका ने ईरान के विरुद्ध शुरू कर दिया? अरब सागर में US नेवी ने ईरानी ड्रोन को किया ढेर

    International
  • 32 हजार से अधिक पदों के लिए यूपी पुलिस परीक्षा की तिथियां घोषित, देखें पूरा शेड्यूल

    32 हजार से अधिक पदों के लिए यूपी पुलिस परीक्षा की तिथियां घोषित, देखें पूरा शेड्यूल

    Uttar Pradesh
  • रिंग में ड्रामा, फाइट के बीच लगातार पड़े पंच तो बॉक्सर की उखड़ी विग; मां के शैम्पू को लेकर बोल दी ये बड़ी बात

    रिंग में ड्रामा, फाइट के बीच लगातार पड़े पंच तो बॉक्सर की उखड़ी विग; मां के शैम्पू को लेकर बोल दी ये बड़ी बात

    Sports

More stories from #News

  • Season-ending injury could have just impacted Arne Slot’s title chances at Liverpool - report

    Air India और Indigo के विमानों में टक्कर, मुंबई एयरपोर्ट पर हुआ हादसा

  • Season-ending injury could have just impacted Arne Slot’s title chances at Liverpool - report

    'बस कागजी कार्रवाई बाकी', US प्रतिनिधि ने पीयूष गोयल के दावों पर लगाई मुहर; टैरिफ में भारी कटौती की तैयारी

  • Season-ending injury could have just impacted Arne Slot’s title chances at Liverpool - report

    म्यांमार में 6.0 तीव्रता का भूकंप, कोलकाता में भी महसूस हुए तेज झटके, 15 सेकंड तक हिलती रही जमीन

  • Season-ending injury could have just impacted Arne Slot’s title chances at Liverpool - report

    सूरज का भयंकर रूप! पिछले 24 घंटों में निकली 20 से ज्यादा सौर ज्वालाएं, धरती की ओर बढ़ता प्लाज्मा बादल

  • Season-ending injury could have just impacted Arne Slot’s title chances at Liverpool - report

    'लोकतंत्र पर धब्बा', संसद में हंगामे के बाद राहुल गांधी ने स्पीकर को लिखा पत्र

  • Season-ending injury could have just impacted Arne Slot’s title chances at Liverpool - report

    अब विदेश से सोना लाना हुआ और भी आसान! बैगेज रूल्स 2026 के तहत मिली बड़ी राहत

© 2026 India Daily. All rights reserved.