रश्मिका मंदाना और विजय देवरकोंडा की शादी का इन्विटेशन हैम्पर, लग्जरी आइटम्स से भरा प्रीमियम गिफ्ट बॉक्स हुआ वायरल!
Published on: 19 Feb 2026 | Author: Antima Pal
मुंबई: साउथ इंडस्ट्री के सबसे पॉपुलर कपल रश्मिका मंदाना और विजय देवरकोंडा की शादी की तैयारियां जोरों पर हैं. रिपोर्ट्स के मुताबिक दोनों 26 फरवरी 2026 को इंटीमेट सेरेमनी में शादी के बंधन में बंधेंगे. इसके बाद 4 मार्च को हैदराबाद में ग्रैंड रिसेप्शन होगा. दोनों ने 'गीता गोविंदम' और 'डियर कमरेड' जैसी हिट फिल्मों में साथ काम किया है और फैंस लंबे समय से उनकी शादी की खबरों का इंतजार कर रहे हैं.
रश्मिका मंदाना और विजय देवरकोंडा की शादी का इन्विटेशन हैम्पर
अब सोशल मीडिया पर उनका वेडिंग इन्विटेशन हैम्पर वायरल हो रहा है. यह कोई साधारण इन्विटेशन कार्ड नहीं, बल्कि एक प्रीमियम लग्जरी गिफ्ट बॉक्स है, जिसमें कई खास और पर्सनलाइज्ड आइटम्स रखे गए हैं. बॉक्स को बहुत खूबसूरती से पैक किया गया है, जो देखते ही लग्जरी और क्लास का एहसास देता है. बॉक्स के अंदर सबसे खास चीज है 'नेशनल क्रश' नाम का परफ्यूम.
रश्मिका को फैंस 'नेशनल क्रश' कहते हैं और यह परफ्यूम उनके हाल ही में लॉन्च किए गए फ्रेग्रेंस ब्रांड का हिस्सा है. यह आइटम पूरी तरह रश्मिका से जुड़ा हुआ है और फैंस को बहुत पसंद आ रहा है. इसके अलावा हैम्पर में हैंड क्रीम और फुट क्रीम भी शामिल हैं. ये ब्यूटी प्रोडक्ट्स रश्मिका की स्किनकेयर और सेल्फ-केयर में रुचि को दिखाते हैं. बॉक्स में विजय देवरकोंडा का पर्सनल टच भी है - उनका फेमस 'रॉडी' ब्रांड का टी-शर्ट.
लग्जरी आइटम्स से भरा प्रीमियम गिफ्ट बॉक्स हुआ वायरल!
'राउडी' विजय का पॉपुलर क्लोदिंग ब्रांड है, जो उनके स्टाइल और स्वैग को रिप्रेजेंट करता है. ट्रेडिशनल टच के लिए बॉक्स में प्रीमियम काजू और मिठाइयों का पैकेट भी रखा गया है. ये ड्राई फ्रूट्स और स्वीट्स शादी के इन्विटेशन को फैशनेबल और ट्रेडिशनल दोनों बनाते हैं. यह हैम्पर सिर्फ एक गिफ्ट नहीं, बल्कि कपल की पर्सनैलिटी और उनके ब्रांड्स का परफेक्ट मिक्स है.
सोशल मीडिया पर वीडियो वायरल होने के बाद फैंस इसे 'क्रिएटिव' और 'लग्जरी' बता रहे हैं, जबकि कुछ इसे 'क्रिंज' भी कह रहे हैं. लेकिन कुल मिलाकर यह शादी की चर्चा को और बढ़ा रहा है. रश्मिका और विजय की यह शादी साउथ सिनेमा के लिए बड़ा इवेंट होगी. फैंस अब ऑफिशियल कन्फर्मेशन और ज्यादा डिटेल्स का इंतजार कर रहे हैं.