फैंस का इंतजार खत्म, बर्फबारी के बीच शराब का जाम लगाते हुए यश का नया पोस्टर आउट, टीजर की रिलीज डेट से उठा पर्दा
Published on: 19 Feb 2026 | Author: Antima Pal
मुंबई: कन्नड़ सुपरस्टार यश की अपकमिंग फिल्म 'टॉक्सिक: ए फेयरीटेल फॉर ग्रोन-अप्स' अब अपनी पूरी मार्केटिंग कैम्पेन के साथ जोरों पर है. फिल्म का पहला लुक और इंट्रोडक्शन टीजर पहले ही रिलीज़ हो चुका है, जिसने फैंस को काफी एक्साइट कर दिया था. अब मेकर्स ने आखिरकार फिल्म के नए टीजर की रिलीज़ डेट और टाइम ऑफिशियल तौर पर घोषित कर दिया है.
शराब का जाम लगाते हुए यश का नया पोस्टर आउट
फिल्म की टीम ने 19 फरवरी को एक नया इंटेंस पोस्टर शेयर किया, जिसमें यश अपने किरदार 'राया' के रूप में दिख रहे हैं. पोस्टर में बर्फीले तूफान और खून से सने मैदान के बीच यश खड़े हैं, हाथ में शराब की बोतल से सीधे पीते हुए. उनका चेहरा आंशिक रूप से छिपा हुआ है, जो फिल्म के डार्क, हिंसक और स्टाइलिश वाइब को बखूबी दर्शाता है.
पोस्टर के साथ कैप्शन में लिखा है - '9:35 AM | 20.02.2026 #ToxicTeaser' और फिल्म की रिलीज़ डेट '#Toxic In Cinemas Worldwide from 19-03-2026' डायरेक्टर गीतू मोहनदास ने इस पोस्टर को शेयर करते हुए पुष्टि की कि 'टॉक्सिक' का यह नया टीजर 20 फरवरी 2026 को सुबह 9:35 बजे रिलीज होगा.
यश की KGF के बाद बड़ी वापसी
यह टीजर सिंगल लैंग्वेज में आएगा, जो फिल्म की इंटेंस इमेजरी और एटमॉस्फियर को और मजबूत तरीके से पेश करेगा. फैंस इस टीजर का इंतजार कर रहे हैं क्योंकि यह फिल्म की कहानी, एक्शन और टोन की पहली विस्तृत झलक देगा.'टॉक्सिक' एक पीरियड गैंगस्टर ड्रामा है, जो यश की KGF के बाद बड़ी वापसी है.
फिल्म 19 मार्च 2026 को होगी रिलीज
फिल्म में यश के अलावा कियारा आडवाणी (नादिया के रोल में), नयनतारा (गंगा), हुमा कुरैशी (एलिजाबेथ), तारा सुतारिया और रुक्मिणी वसंत जैसे कलाकार शामिल हैं. फिल्म को KVN प्रोडक्शंस और मॉन्स्टर माइंड क्रिएशंस ने बनाया है. फिल्म 19 मार्च 2026 को वर्ल्डवाइड थिएटर्स में रिलीज होगी, जो उगादी, गुड़ी पड़वा और ईद के मौके पर आएगी.
यश का यह प्रोजेक्ट KGF सीरीज की सफलता के बाद सबसे बड़ा
इस तारीख पर यह रणवीर सिंह की 'धुरंधर 2' के साथ बॉक्स ऑफिस पर बड़ा क्लैश करेगी. ओवरसीज डिस्ट्रीब्यूटर फार्स फिल्म्स ने GCC और मिडिल ईस्ट मार्केट के लिए सिंप्सिस अपडेट किया है, जिसमें फिल्म की बैकग्राउंड और थीम्स के बारे में कुछ संकेत मिले हैं. यश का यह प्रोजेक्ट KGF सीरीज की सफलता के बाद सबसे बड़ा है. फैंस इसे 'डैडी इज होम' कहकर सेलिब्रेट कर रहे हैं. नए पोस्टर और टीजर रिलीज़ की खबर से सोशल मीडिया पर जमकर चर्चा हो रही है. कल सुबह 9:35 बजे टीजर आने के बाद देखना होगा कि यह कितना धमाल मचाता है.