भगदड़ जैसी स्थिति में बदला शिवाजी जयंती का जश्न, शिवनेरी किले में कई लोग घायल
Published on: 19 Feb 2026 | Author: Shilpa Srivastava
पुणे: आज छत्रपति शिवाजी महाराज की जयंती है. शिवाजी जयंती के मौके पर पुणे जिले के जुन्नार तालुका में छत्रपति शिवाजी महाराज के जन्मस्थान शिवनेरी किले में एक बड़ा हादसा हो गया. यहां पर भीड़ के बीच भगदड़ जैसी स्थिति बन गई. इस दौरान 6 लोग घायल हो गए. इस दिन को मनाने के लिए युवा और पूरे महाराष्ट्र से अलग-अलग संगठनों के सदस्य देर रात किले में जमा हो गए. इससे किला परिसर खचाखच भर गया था.
पुणे रूरल के SP संदीप सिंह गिल ने कहा, "...अगर आप यहां जुन्नार में शिवनेरी किले के ऊपर शिव जन्मस्थान को देखें, तो कल सुबह से ही बड़ी संख्या में लोग दर्शन के लिए आ रहे हैं और रात भर दर्शन जारी रहे...एक भक्त फिसल गया, और इस वजह से और लोग सीढ़ियों पर गिर गए और उनमें से तीन घायल हो गए। कोई भगदड़ नहीं हुई...."
#WATCH | Pune, Maharashtra | Pune Rural SP Sandeep Singh Gill says, "...If you look at the Shiv Janmasthan here, on top of the Shivneri Fort in Junnar, a large number of people have been coming here for darshan since yesterday morning and darshan continued throughout the… pic.twitter.com/wF93kbuwVT
— ANI (@ANI) February 19, 2026
भीड़ के चलते मची अफरा-तफरी:
पुलिस का कहना है कि एक व्यक्ति के पैर फिसलने से कुछ लोग लगातार गिर गए. अंबरखाना इलाके के नीचे संकरी जगह है, जिसके पास, खासकर हाथी दरवाजा और गणेश दरवाजे के एंट्रेंस के आसपास भारी भीड़ थी. लोग जल्दी-जल्दी आगे बढ़ रहे थे और रास्ता पतला होने के चलते भीड़ के चलते अफरा-तफरी मच गई और भगदड़ जैसी स्थिति पैदा हो गई.
बता दें कि इस अफरा-तफरी में महिलाएं और छोटे बच्चों समेत कई लोग घायल हो गए. सभी घायलों को तुरंत जुन्नार के सरकारी अस्पताल ले जाया गया. यहां उनका इलाज चल रहा है. पुलिस ने हालात पर काबू पा लिया गया.
CM फडणवीस के इवेंट में शामिल होने की उम्मीद:
बता दें कि हर साल, शिवनेरी किले में शिवाजी जयंती का जश्न मनाया जाता है. यहां पर मुख्यमंत्री भी मौजूद होते हैं. इस घटना के बाद, हर साल शिव जयंती पर बड़ी संख्या में लोगों के आने को देखते हुए, भीड़ कंट्रोल के बेहतर तरीकों और भविष्य में ऐसी घटनाओं को रोकने के लिए काफी पुलिस तैनात करने की मांग बढ़ रही है.