India Daily
  • देश
  • मनोरंजन
  • विदेश
  • लाइफस्टाइल
  • खेल
  • कारोबार
  • लाइफस्टाइल
  • कारोबार
  • देश
  • वायरल
  • होम
  • ख़बरें
  • विदेश

ईरान में 5.5 तीव्रता का भूकंप, जंग के माहौल में कहीं न्यूक्लियर टेस्ट तो नहीं कर रहा तेहरान?

ईरान में 5.5 तीव्रता का भूकंप, जंग के माहौल में कहीं न्यूक्लियर टेस्ट तो नहीं कर रहा तेहरान?

Published on: 19 Feb 2026 | Author: Shanu Sharma

ईरान में तनाव के माहौल के बीच दक्षिण ईरान में आज यानी गुरुवार को 5.5 की तीव्रता से भूकंप के झटके आए हैं. इस झटके से स्थानिय लोगों में डर का माहौल बन गया. जर्मनी की भू-विज्ञान अनुसंधान केंद्र ने आज आए इस भूकंप की गहराई लगभग 10 किलोमीटर मापी है. 

भूकंप की गहराई काफी कम रही, जिसकी वजह से लोगों को सतह पर झटके ज्यादा तेज महसूस हुए हैं. हालांकि इस देश में चल रहे जंग के माहौल के बीच भूकंप आने के पीछे कई आरोप लगाए जा रहे हैं. लोगों के मन में फिर से यह सवाल आना शुरु हो गया कि जंग के माहौल में कहीं ये न्यूक्लियर टेस्ट तो नहीं है? 

दक्षिण ईरान में डर का माहौल

दक्षिण ईरान के जिन इलाकों में भूकंप के झटके महसूस हुए हैं, वहां के लोगों में डर का माहौल है. इमरजेंसी सर्विस को अलर्ट मोड पर रखा गया है. अधिकारियों ने इसकी जानकारी देते हुए कहा कि स्थिति पर लगातार नजर रखी जा रही है. इस भूकंप को प्राकृतिक मानी जा रही है, लेकिन कुछ लोगों ने इसे गंभीर नजरों से भी देखा है.

टेंशन के माहौल के बीच इसे रॉकेट टेस्टिंग और सैन्य गतिविधियों से भी जोड़ा जा रहा है. सोशल मीडिया पर लोगों ने सवाल उठाने शुरु कर दिए हैं. कुछ लोगों का अनुमान जताया है कि कहीं अमेरिका के साथ लड़ाई शुरु करने से पहले कहीं सीक्रेट न्यूक्लियर टेस्ट तो नहीं कर रहा है. हालांकि इसे लेकर कोई भी सबूत या रिपोर्ट अब तक सामने नहीं आया है, ऐसे में ऐसे आरोप लगाना सही नहीं है. 

ईरान में पहले भी कई भूकंप के झटके 

ईरान में  पहले भी कुछ-कुछ समय के अंतराल पर इस तीव्रता के भूकंप झटके महसूस हुए हैं. दक्षिण ईरान में अक्सर भूकंप के झटके महसूस किए गए हैं. इसे भूकंपीय रूप से सक्रिय क्षेत्र कहा जाता है, जहां टेक्टोनिक प्लेटों में हलचल की वजह से झटके महसूस होते रहते हैं. वहां के लोग और सुरक्षा एजेंसियां दोनों ही अलर्ट मोड पर है. एक ओर जंग का माहौल और दूसरी तरफ प्राकृतिक घटना इस समय तेहरान के लिए बड़ी मुसीबत खड़ी सकती है. प्रशासन की ओर से लोगों को सतर्क रहने की सलाह दी गई है. साथ ही किसी भी तरह के अफवाहों पर ध्यान ना देने की सलाह दी गई है. 

More stories from News

  • ब्रिटेन में एपस्टीन फाइल्स मामले में अबतक की सबसे बड़ी कार्रवाई, पूर्व प्रिंस एंड्रयू को पुलिस ने किया गिरफ्तार

    ब्रिटेन में एपस्टीन फाइल्स मामले में अबतक की सबसे बड़ी कार्रवाई, पूर्व प्रिंस एंड्रयू को पुलिस ने किया गिरफ्तार

    International
  • दिल्ली में 5 बजे से बंद रहेंगे ये रास्ते, घर-ऑफिस से निकलने से पहले पढ़े ये खबर नहीं तो सड़क पर कई घंटे होंगे खराब

    दिल्ली में 5 बजे से बंद रहेंगे ये रास्ते, घर-ऑफिस से निकलने से पहले पढ़े ये खबर नहीं तो सड़क पर कई घंटे होंगे खराब

    Delhi
  • करियर के टॉप पर थे गोविंदा, जन्मदिन पर अपनी मां के लिए किया ऐसा काम सबकी आंखे हो गई नम, भतीजे का बड़ा खुलासा

    करियर के टॉप पर थे गोविंदा, जन्मदिन पर अपनी मां के लिए किया ऐसा काम सबकी आंखे हो गई नम, भतीजे का बड़ा खुलासा

    Entertainment

More stories from #News

  • Season-ending injury could have just impacted Arne Slot’s title chances at Liverpool - report

    भारतीय शेयर बाजार में हाहाकार, एक ही दिन में निवेशकों के करोड़ों साफ; सेंसेक्स-निफ्टी में भारी गिरावट 

  • Season-ending injury could have just impacted Arne Slot’s title chances at Liverpool - report

    केरल के सीएम को रास नहीं आई 'द केरल स्टोरी 2'? रिलीज होने से पहले ही फिल्म को बताया 'प्रोपेगेंडा'

  • Season-ending injury could have just impacted Arne Slot’s title chances at Liverpool - report

    दुनिया के इन दो देशों में अभी भी नहीं शुरू हुआ रमजान, जानें क्या है वजह

  • Season-ending injury could have just impacted Arne Slot’s title chances at Liverpool - report

    मुफ्त बिजली के वादे पर सुप्रीम कोर्ट सख्त, चुनावी साल में स्टालिन सरकार को लगाई फटकार, जानें पूरा मामला?

  • Season-ending injury could have just impacted Arne Slot’s title chances at Liverpool - report

    लोकसभा स्पीकर ओम बिरला के AI वीडियो पर घमासान, कांग्रेस मीडिया सेल को नोटिस जारी, 3 दिन तक जवाब न देने पर होगी कार्रवाई!

  • Season-ending injury could have just impacted Arne Slot’s title chances at Liverpool - report

    3 या 4 मार्च इस साल कब है होली का त्यौहार? जानिए सही तिथि और परंपरा के बारे में

© 2026 India Daily. All rights reserved.