India Daily
  • देश
  • मनोरंजन
  • विदेश
  • लाइफस्टाइल
  • खेल
  • कारोबार
  • लाइफस्टाइल
  • कारोबार
  • देश
  • वायरल
  • होम
  • ख़बरें
  • विदेश

अमेरिका-ईरान की लड़ाई में तुर्की की ट्रंप चाल, दुनिया के सामने बन रहा 'पीस मेकर'! क्या पूरा माजरा?

अमेरिका-ईरान की लड़ाई में तुर्की की ट्रंप चाल, दुनिया के सामने बन रहा 'पीस मेकर'! क्या पूरा माजरा?

Published on: 03 Feb 2026 | Author: Shanu Sharma

नई दिल्ली: अमेरिका-ईरान के बढ़ते तनाव के बीच तुर्की अपने आप को एक मुख्य भूमिका में लाने की कोशिश कर रहा है. अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ईरान पर मिलीट्री कार्रवाई की धमकी दे रहे हैं, वहीं ईरान के चीफ लीडर भी इसका जवाब देने के लिए खुद को तैयार बता रहे हैं. ऐसे में तुर्की दोनों देशों को एक मेज पर लाने की कोशिश कर रहा है. 

अमेरिका मीडिल ईस्ट में अपने युद्धपोतों को खड़ा कर दिया है. जिससे दोनों देशों के बीच जल्द ही जंग का अनुमान लगाया जा रहा है. इसी बीच तुर्की दुनिया के सामने खुद को मेन रोल में लाने की कोशिश कर रहा है. हालांकि अभी तक इस बात की पुष्टि नहीं हो पाई है कि अमेरिका और ईरान बातचीत का हिस्सा बनने के लिए तैयार हैं भी या नहीं. 

क्या है तुर्की का प्लान?

रिपोर्ट में दो तुर्की के अधिकारियों ने नाम ना बताने की शर्त पर बताया कि तुर्की अमेरिकी विशेष दूत और ईरानी नेताओं के बीच एक बैठक कराने की कोशिश में है. कहा यह भी जा रहा है कि यह बैठक इसी हफ्ते हो सकती है, लेकिन दोनों देशों की ओर से इसे लेकर कोई सुगबुगाहट नहीं नजर आ रहा है. डोनाल्ड ट्रंप ने इससे पहले भी कई बार ईरान पर हमला करने की धमकी दी है, लेकिन ऐसा संभव तबतक नहीं बताया जाता है जबतक मीडिल ईस्ट ट्रंप का साथ ना दे. अभी भी यूएई और कतर जैसे देशों ने ईरान के खिलाफ एक्शन लेने से अपने कदम पीछे खिंचे हैं. हालांकि डोनाल्ड ट्रंप द्वारा लगातार ईरान पर डील करने का दबाव बनाया जा रहा है. ट्रंप ईरान के परमाणु कार्यक्रम को कंट्रोल करने के लिए डील करना चाहते हैं.

ईरान पर बढ़ रहा तनाव

ट्रंप ने खुद मीडिया से बात करते हुए कहा था कि हम ईरान के साथ बातचीत करने की कोशिश में हैं. अगर यह सफल होता है तो शायद कुछ अच्छा और अगर नहीं होता है तो बुरी चीजें होगी. ईरान इस समय बहुत ही ज्यादा आर्थिक दबाव में भी है, हालांकि इसके बाद भी वहां के चीफ लीडर अयातुल्ला खामेनेई ने यह साफ किया है कि ईरान पहले कभी भी हमला नहीं करेगा लेकिन अगर उसपर हमले हुए तो फिर जवाबी कार्रवाई करने से पीछे भी नहीं हटेगा. ईरान में बाहरी तनाव के साथ-साथ देश के अंदर भी बढ़ती महंगाई को लेकर बुहत ज्यादा तनाव बना हुआ है. मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक ईरान में चल रहे प्रदर्शन में 6 हजार से भी ज्यादा लोगों की मौत हो चुकी है. 

More stories from News

  • क्या अमेरिका ने ईरान के विरुद्ध शुरू कर दिया? अरब सागर में US नेवी ने ईरानी ड्रोन को किया ढेर

    क्या अमेरिका ने ईरान के विरुद्ध शुरू कर दिया? अरब सागर में US नेवी ने ईरानी ड्रोन को किया ढेर

    International
  • 32 हजार से अधिक पदों के लिए यूपी पुलिस परीक्षा की तिथियां घोषित, देखें पूरा शेड्यूल

    32 हजार से अधिक पदों के लिए यूपी पुलिस परीक्षा की तिथियां घोषित, देखें पूरा शेड्यूल

    Uttar Pradesh
  • रिंग में ड्रामा, फाइट के बीच लगातार पड़े पंच तो बॉक्सर की उखड़ी विग; मां के शैम्पू को लेकर बोल दी ये बड़ी बात

    रिंग में ड्रामा, फाइट के बीच लगातार पड़े पंच तो बॉक्सर की उखड़ी विग; मां के शैम्पू को लेकर बोल दी ये बड़ी बात

    Sports

More stories from #News

  • Season-ending injury could have just impacted Arne Slot’s title chances at Liverpool - report

    Air India और Indigo के विमानों में टक्कर, मुंबई एयरपोर्ट पर हुआ हादसा

  • Season-ending injury could have just impacted Arne Slot’s title chances at Liverpool - report

    'बस कागजी कार्रवाई बाकी', US प्रतिनिधि ने पीयूष गोयल के दावों पर लगाई मुहर; टैरिफ में भारी कटौती की तैयारी

  • Season-ending injury could have just impacted Arne Slot’s title chances at Liverpool - report

    म्यांमार में 6.0 तीव्रता का भूकंप, कोलकाता में भी महसूस हुए तेज झटके, 15 सेकंड तक हिलती रही जमीन

  • Season-ending injury could have just impacted Arne Slot’s title chances at Liverpool - report

    सूरज का भयंकर रूप! पिछले 24 घंटों में निकली 20 से ज्यादा सौर ज्वालाएं, धरती की ओर बढ़ता प्लाज्मा बादल

  • Season-ending injury could have just impacted Arne Slot’s title chances at Liverpool - report

    'लोकतंत्र पर धब्बा', संसद में हंगामे के बाद राहुल गांधी ने स्पीकर को लिखा पत्र

  • Season-ending injury could have just impacted Arne Slot’s title chances at Liverpool - report

    अब विदेश से सोना लाना हुआ और भी आसान! बैगेज रूल्स 2026 के तहत मिली बड़ी राहत

© 2026 India Daily. All rights reserved.