'भारत पर टैरिफ लगाने का ढूंढ रहे बहाना', अमेरिकी सांसद ने ट्रंप सरकार की दोहरी नीति पर उठाया सवाल !
Published on: 19 Feb 2026 | Author: Shanu Sharma
अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप भारत पर टैरिफ का बोझ डालने चाहते हैं, यह दावा अमेरिकी कांग्रेस के सदस्य ब्रैड शर्मन ने किया है. उन्होंने एक रिपोर्ट में खुलासा करते हुए कहा कि रूसी तेल के बहाने ट्रंप भारत पर आर्थिक बोझ डालने की कोशिश कर रहे हैं.
शर्मन ने कहा कि भारत अपनी जरूरत का केवल 21 प्रतिशत तेल रूस से खरीदता है. इसके बाद भी ट्रंप भारत को लगातार निशाना बना रहे हैं. हालांकि चीन और हंगरी जैसे देश अपने तेल के लिए रूस पर निर्भर है, लेकिन उन्होंने इन देशों पर कोई टैरिफ नहीं लगाया.
सोशल मीडिया पर शेयर किया पोस्ट
ट्रंप सरकार के नीतियों के खिलाफ अपने आवाज को उठाते हुए उन्होंने सोशल मीडिया पर एक पोस्ट शेयर किया. जिसमें उन्होंने लिखा कि ट्रंप किसी भी बहाने भारत पर भारी टैरिफ लगाने की कोशिश कर रहे हैं. वहीं हंगरी जैसे देश जो 90 प्रतिशत तेल रूस से खरीदता है उस पर कोई टैरिफ नहीं लगाया गया है.
रूस से तेल खरीदने के लिए चीन पर भी अमेरिका ने कोई टैरिफ नहीं लगाया है, अन्य कारणों से चीन पर टैरिफ लगाए गए हैं. वहीं भारत जो केवल 21 प्रतिशत तेल रूस से खरीदता है उसपर टैरिफ लगाए गए. अमेरिकी सांसद ने प्रेसिडेंट ट्रप से तुरंत अपने फैसलों पर विचार करने की आग्रह की है. उन्होंने कहा कि राष्ट्रपति को अपनी ये नीति तुरंत वापस लेनी चाहिए.
भारत-अमेरिका के बीच डील तय
आपको बता दें कि अमेरिका और भारत के बीच कुछ दिनों पहले डील फाइनल हुई है. जिसमें भारत पर लगाए गए टैरिफ को 50 प्रतिशत से घटाकर 18 प्रतिशत कर दिया गया है. हालांकि इस डील में कई शर्तें भी है, जिससे दोनों देशों को फायदा मिलने की उम्मीद है. ट्रंप ने इस समझौते के बाद बताया था कि अमेरिका अब रूस के बजाए अमेरिका और वेनेजुएला से तेल खरीदने के लिए तैयार है.
उन्होंने कहा था कि ऐसा करने से रूस और यूक्रेन के बीच यु्द्ध खत्म होंगे हालांकि इस बात में कितनी सच्चाई है इस बात को समझने के लिए पूरे डेटा को चेक करना पड़ेगा. लेकिन अभी एक दिन पहले खुद यूक्रेनी राष्ट्रपति वोलोडिमिर ज़ेलेंस्की ने यह बयान दिया था कि अमेरिका यूक्रेन के लोगो पर दबाव बना रहा है. दुनिया में चल रहे उथल-पुथल के बीच भारत इस समय अपनी मजबूत स्थिति बरकरार रखे हुए है.