'माय प्रिंसेस', हार्दिक पांड्या ने खुल्लम खुल्ला लुटाया माहिका शर्मा पर प्यार, बर्थडे पोस्ट पर गर्लफ्रेंड ने यूं दिया रिएक्शन
Published on: 19 Feb 2026 | Author: Babli Rautela
मुंबई: भारतीय क्रिकेटर हार्दिक पांड्या मैदान के साथ साथ अपनी निजी जिंदगी को लेकर भी चर्चा में रहते हैं. पिछले एक साल से वह मॉडल माहिका शर्मा के साथ अपने रिश्ते को खुले तौर पर स्वीकार कर चुके हैं. अब माहिका के जन्मदिन पर हार्दिक की एक खास पोस्ट ने सोशल मीडिया पर हलचल मचा दी है. गुरुवार को हार्दिक ने इंस्टाग्राम पर एक अनदेखी फोटो साझा की. तस्वीर में दोनों इनफिनिटी स्विमिंग पूल में एक दूसरे को गले लगाए नजर आ रहे हैं. दोनों की केमिस्ट्री साफ झलक रही है. फोटो के साथ हार्दिक ने लिखा हैप्पी बर्थडे माय प्रिंसेस.
माहिका ने भी इस पोस्ट को अपनी इंस्टाग्राम स्टोरी पर शेयर किया और दिल छू लेने वाला रिएक्शन दिया. उन्होंने अपने जन्मदिन सेलिब्रेशन की झलक भी दिखाई जिसमें वह ब्लैक आउटफिट में हार्ट शेप केक के सामने पोज देती दिखीं.
माहिका ने कैसे बदला हार्दिक का नजरिया
हाल ही में हार्दिक ने एक इंटरव्यू में बताया कि माहिका ने उन्हें क्रिकेट के प्रति अपना जुनून फिर से खोजने में मदद की. उन्होंने कहा कि वह लंबे समय तक ग्राउंड पर अभ्यास करते रहे और अपनी फिटनेस और बैटिंग पर खास ध्यान दिया. उनके अनुसार निजी जीवन की स्थिरता ने उनके खेल पर सकारात्मक असर डाला. वैलेंटाइन डे पर हार्दिक ने अपनी पीठ पर माहिका के नाम का पहला अक्षर टैटू करवाकर अपने रिश्ते को और खास बना दिया था.
कब हुआ हार्दिक और माहिका का रिश्ता सार्वजनिक
अक्टूबर 2025 में हार्दिक ने माहिका के साथ छुट्टियों की तस्वीरें साझा कर अपने रिश्ते की पुष्टि की थी. उन्होंने उन्हें अपनी खास विश बताया था. इसके बाद से दोनों अक्सर साथ नजर आते हैं. कुछ समय पहले माहिका की उंगली में अंगूठी दिखने पर सगाई की चर्चा भी शुरू हो गई थी. हालांकि बाद में दोनों ने सगाई की खबरों से इनकार कर दिया.
हाल ही में दोनों एक बड़े सम्मान समारोह में साथ दिखाई दिए जहां तीन विश्व कप जीतने वाली टीमों को सम्मानित किया गया. ब्लैक आउटफिट में ट्विनिंग करते हुए दोनों ने सबका ध्यान खींचा. इसी कार्यक्रम के दौरान हार्दिक ने माहिका की मुलाकात Amitabh Bachchan से भी करवाई.