India Daily
  • देश
  • मनोरंजन
  • विदेश
  • लाइफस्टाइल
  • खेल
  • कारोबार
  • लाइफस्टाइल
  • कारोबार
  • देश
  • वायरल
  • होम
  • ख़बरें
  • छत्तीसगढ़

लिव-इन में रह रहे थे कपल, शादी की थी पूरी तैयारी; कम उम्र के कारण नहीं मिली इजाजत तो लगा ली फांसी

लिव-इन में रह रहे थे कपल, शादी की थी पूरी तैयारी; कम उम्र के कारण नहीं मिली इजाजत तो लगा ली फांसी

Published on: 13 Feb 2026 | Author: Shanu Sharma

वैलेंटाइन वीक में प्यार करने वाले लोग एक दूसरे के साथ पूरी जिंदगी रहने की कसमें-वादे कर रहे हैं. वहीं छत्तीसगढ़ के गौरेला-पेंड्रा-मरवाही जिले में दो प्यार करने वालों ने इसी हफ्ते अपनी जिंदगी को खत्म करने का फैसला ले लिया. मिल रही जानकारी के मुताबिक शादी में हो रही देरी के कारण उन्होंने यह कदम उठाया. 

इस मामले में लड़का-लड़की दोनों शादी करना चाहते थे. दोनों के परिवार वाले भी लगभग तैयार थे, लेकिन लड़का 18 साल का था और लड़की 20 की थी. लड़के की उम्र 21 से कम होने के कारण शादी में देरी हो रही थी, वहीं लड़की का कहना था कि उसकी बदनामी हो रही  है.

क्या है पूरा मामला?

पनकोटा गांव में दोनों एक अलग घर लेकर रह रहे थे. इसी क्रम में 11 फरवरी को लड़की ने अपने ही घर में फांसी लगा ली. वहीं लड़का अपनी गर्लफ्रेंड को इस हाल में देख जिंदगी खत्म करने का फैसला लिया. वे घर के पास एक पेड़ में फंदा बनाकर उसी फंदे से लटक गया. इस मामले की जानकारी देते हुए पुलिस ने बताया कि दोनों की मुलाकात दो साल पहले हुई थी. दोनों सादी कर के घर बसाना चाहते थे. इसके लिए उनके परिवार भी तैयार थे. जिसके बाद उन्होंने शादी करने के लिए सामुहिक विवाह में शादी के लिए आवेदन किया, लेकिन लड़के की उम्र 21 से कम होने की वजह से उनका फॉर्म रिजेक्ट हो गया. इस वजह से दोनों मानसिक रूप से परेशान थे, लड़की जल्द से जल्द शादी चाहती थी, क्योंकि उसे लगता था कि समाज में उसकी बदनामी हो रही है. 

पुलिस ने दी जानकारी 

पुलिस ने बताया कि दोनों पिछले तीन महीने से एक कमरे में रह रहे थे. इसी कमरे में लड़की साड़ी से फांसी लगा ली. इस खबर को सुनते ही युवक उसे बचाने की कोशिश में फंदे से उतारा लेकिन जब उसकी जान नहीं बची तो उसने भी पेड़ से लटकर अपनी जान दी. यह पूरी घटना रात में घटी, जिसकी वजह से लोगों को ज्यादा पता नहीं चल पाया. वहीं परिवार वालों ने दोनों को दो साल इंतजार करने के लिए कहा था, लेकिन लड़की बदनामी के डर से जल्द से जल्द शादी चाहती थी. फिलहाल दोनों के शवों को पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया गया है. मामले की जांच की जा रही है.

More stories from News

  • 'ओ रोमियो' के सामने घुटने टेकेगी 'मर्दानी 3'? जानें बॉक्स ऑफिस पर अब तक कितना हुआ कलेक्शन?

    'ओ रोमियो' के सामने घुटने टेकेगी 'मर्दानी 3'? जानें बॉक्स ऑफिस पर अब तक कितना हुआ कलेक्शन?

    Entertainment
  • नोट कर लें PMO का नया पता, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने 'सेवा तीर्थ' का किया उद्घाटन

    नोट कर लें PMO का नया पता, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने 'सेवा तीर्थ' का किया उद्घाटन

    India
  • वैलेंटाइन डे से पहले हार्दिक पांड्या को मिला रोमांटिक सरप्राइज, गर्लफ्रेंड माहिका ने लुटाया प्यार, बोलीं- 'मैन ऑफ माय लाइफ'

    वैलेंटाइन डे से पहले हार्दिक पांड्या को मिला रोमांटिक सरप्राइज, गर्लफ्रेंड माहिका ने लुटाया प्यार, बोलीं- 'मैन ऑफ माय लाइफ'

    Entertainment

More stories from #News

  • Season-ending injury could have just impacted Arne Slot’s title chances at Liverpool - report

    ड्रिंक एंड ड्राइव में कटा 15000 का चालान तो लोक अदालत कितने की दे सकती है राहत? जानें क्या है नियम

  • Season-ending injury could have just impacted Arne Slot’s title chances at Liverpool - report

    एपी इंटर हॉल टिकट 2026 जारी, एडमिट कार्ड डाउनलोड करने के लिए डायरेक्ट लिंक यहां देखें

  • Season-ending injury could have just impacted Arne Slot’s title chances at Liverpool - report

    लॉरेंस बिश्नोई गैंग अब बनाएगा सेलेब्स के कर्मचारियों को निशाना? नया ऑडियो मैसेज मिलने से मचा हड़कंप

  • Season-ending injury could have just impacted Arne Slot’s title chances at Liverpool - report

    हिमाचल में पंचायत चुनाव पर खत्म हुआ सस्पेंस, सुप्रीम कोर्ट ने दिया 31 मई से पहले वोटिंग कराने का निर्देश

  • Season-ending injury could have just impacted Arne Slot’s title chances at Liverpool - report

    तेज प्रताप- ऐश्वर्या राय होंगे अलग? 24 फरवरी को फैमली कोर्ट में सुनवाई, अनुष्का यादव से रिश्ते पर भी मचा बवाल

  • Season-ending injury could have just impacted Arne Slot’s title chances at Liverpool - report

    सूर्य ग्रहण 2026: 'रिंग ऑफ फायर' कब और कहां देखें? तिथि, समय और अन्य डिटेल

© 2026 India Daily. All rights reserved.