नशे में धुत महिलाओं ने कैब में टक्कर मारने के बाद किया बवाल, ड्राइवर को हेलमेट से मारा; भीड़ को गालियां देने का वीडियो वायरल
Published on: 08 Feb 2026 | Author: Km Jaya
बेंगलुरु: जहां सड़कों पर नशे में धुत पुरुषों द्वारा परेशानी पैदा करने की खबरें आम हैं, वहीं बेंगलुरु में शनिवार रात दो नशे में धुत महिलाओं ने हंगामा खड़ा कर दिया. महिलाएं अपने दोस्तों से मिलकर लौट रही थीं, जब उन्होंने कथित तौर पर बाइक चलाते समय पीछे से एक कैब में टक्कर मार दी.
कैब ड्राइवर, जिसकी पहचान अहमद के रूप में हुई है, टक्कर के बाद अहमद ने महिलाओं से हादसे को लेकर सवाल किया. जिसके बाद बहस शुरू हो गई, जिसके दौरान महिलाओं ने कथित तौर पर उसे गालियां दीं और हेलमेट से मारा. हालात शांत करने आए स्थानीय लोगों पर भी कथित तौर पर हमला किया गया और गालियां दीं गईं.
देखें वीडियो
Road rage incident #Bengaluru
— Raaghu ರಾಘು (@raghavvk) February 8, 2026
A lady was high on #Drugs or #Alcohol found causing trouble!#ಯಾರಿವರು pic.twitter.com/DRd65z7XDl
वायरल वीडियो में क्या दिखाई दे रहा?
मिली जानकारी के अनुसार महिलाओं ने झगड़े के दौरान कैब ड्राइवर पर हमला करने के लिए अपने हाथों में लिपटी चेन का भी इस्तेमाल किया. घटना के वीडियो में महिलाएं भीड़ में लोगों को गालियां देते और उन्हें अश्लील इशारे करते हुए दिख रही हैं. भीड़ के कुछ लोग भी महिलाओं को गालियां देते हुए दिख रहे हैं.
फुटेज में महिलाओं में से एक कुछ पुरुषों को लात मारते हुए दिख रही है, जब वे उसे पकड़ने की कोशिश करते हैं. पुलिस के मौके पर पहुंचने के बाद भी महिला का गुस्सा शांत नहीं हुआ. पुलिस की गाड़ी में ले जाने के बाद भी वह अश्लील इशारे करती रही और भीड़ को गालियां देती रही.
पुलिस ने क्या लिया एक्शन?
वहां मौजूद लोगों ने इसकी सूचना पुलिस को दी. लिसा और मैथ्यू नाम की दो महिलाओं के खिलाफ मामला दर्ज किया गया है. उन्हें हिरासत में ले लिया गया है और आगे की जांच जारी है. कैब चालक अहमद की शिकायत के आधार पर कानूनी कार्रवाई शुरू की गई है. पुलिस यह भी जांच कर रही है कि महिलाएं किस स्तर तक नशे में थीं. स्थानीय लोगों का कहना है कि नशे में सड़क पर हंगामा करना अब आम होता जा रहा है.