गर्लफ्रेंड के साथ पकड़े गए मशहूर डॉक्टर, डेंटिस्ट पत्नी ने बीच सड़क पर किया हाईवोल्टेज ड्रामा, नहीं देखा होगा पति-पत्नी और वो का ऐसा वीडियो
Published on: 19 Feb 2026 | Author: Sagar Bhardwaj
मध्यप्रदेश के रीवा जिले के सबसे प्रतिष्ठित कार्डियोलॉजिस्ट डॉ. के डी सिंह उनकी पत्नी ने एक महिला मित्र के साथ रंगे हाथों पकड़ लिया, उसके बाद डॉक्टर साहब की शामत आ गई. डॉक्टर साहब की पत्नी ने उस महिला के बाल पकड़ लिए और जमकर हंगामा काटा. डॉक्टर के डी सिंह महिला को अपनी पत्नी के शिकंजे से छुड़ाने की भरपूर कोशिश की लेकिन उनकी पत्नी उस महिला के बाल छोड़ ही नहीं रही थी. इस पूरे सीन के दौरान वहां भारी भीड़ जमा हो गई और किसी ने इस घटना का वीडियो बनाकर उसे सोशल मीडिया पर वायरल कर दिया जो अब चर्चा का विषय बना हुआ है.
डेंटिस्ट हैं डॉक्टर साहब की पत्नी
डॉक्टर के डी सिंह जहां रीवा के नंबर-1 कार्डियोलॉजिस्ट हैं वहीं उनकी पत्नी एक डेंटिस्ट हैं. के. डी. सिंह रीवा में एक बड़ा नर्सिंग होम भी चलाते हैं. उनकी पत्नी को पिछले कुछ समय से डॉक्टर साहब की गतिविधियों पर शक हो रहा था जिसके बाद उन्होंने अपने पति की जासूसी शुरू की.
पत्नी ने बीच सड़क पर शुरू किया हाईवोल्टेज ड्रामा
बुधवार को जब डॉक्टर अपनी लग्जरी कार से महिला मित्र के साथ शहर के एक इलाके से गुजर रहे थे तभी उनकी पत्नी ने उनकी कार को बीच सड़क पर रुकवा लिया. जैसे ही उनकी पत्नी ने कार का दरवाजा खोला तो पति के साथ उनकी महिला मित्र को देखकर आग बबूला हो गयी. इसके बाद उन्होंने बीच सड़क पर हाईवोल्टेज ड्रामा शुरू कर दिया. उन्होंने अपनी महिला मित्र को कार से खींचा और उसके बाल पकड़ घसीटने लगी.
मध्यप्रदेश के रीवा में जाने माने कार्डियोलॉजिस्ट डॉ के डी सिंह को पत्नी ने महिला मित्र के साथ पकड़ लिया।
— Arvind Chotia (@arvindchotia) February 19, 2026
उसके बाद जो हो रहा है, उसे आपके यहां क्या कहते हैं? pic.twitter.com/G3Q9ZPx6ud
इस दौरान डॉक्टर साहब अपनी पत्नी को शांत कराने का भरसक प्रयास करते लगे लेकिन उनकी एक न चली. इस हाईवोल्टेज ड्रामा को देखने के लिए बीच सड़क पर भारी भीड़ जमा हो गई. डॉ. साहब लोगों के कैमरों से अपने चेहरे को बचाने का भरसक प्रयास कर रहे थे लेकिन तब तक देर हो चुकी थी और अब उनका यह वीडियो सोशल मीडिया पर आग की तरह फैल रहा है.