India Daily
  • देश
  • मनोरंजन
  • विदेश
  • लाइफस्टाइल
  • खेल
  • कारोबार
  • लाइफस्टाइल
  • कारोबार
  • देश
  • वायरल
  • होम
  • ख़बरें
  • पंजाब

‘गैंगस्टरां ते वार’: ऑपरेशन प्रहार-2 बड़े पैमाने पर सफल, 72 घंटों में 3260 व्यक्तियों की गिरफ्तारी, जिसमें 135 पीओ शामिल

‘गैंगस्टरां ते वार’: ऑपरेशन प्रहार-2 बड़े पैमाने पर सफल, 72 घंटों में 3260 व्यक्तियों की गिरफ्तारी, जिसमें 135 पीओ शामिल

Published on: 12 Feb 2026 | Author: Sagar Bhardwaj

मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान के निर्देशानुसार पंजाब को गैंगस्टर मुक्त राज्य बनाने के लिए शुरू की गई ‘गैंगस्टरां ते वार’ मुहिम के हिस्से के रूप में शुरू किए गए ‘ऑपरेशन प्रहार-2’ के दौरान बड़ी सफलता हासिल करते हुए पंजाब पुलिस ने पिछले 72 घंटों में वांछित अपराधियों से संबंधित 8278 ठिकानों पर छापेमारी की.

 उल्लेखनीय है कि चल रही ‘गैंगस्टरां ते वार’ मुहिम में और तेजी लाते हुए पुलिस महानिदेशक (डीजीपी) पंजाब गौरव यादव ने रविवार को वांछित अपराधियों को पकड़ने पर केंद्रित 72 घंटे का ‘ऑपरेशन प्रहार-2’ शुरू किया था. पंजाब पुलिस मुख्यालय के वरिष्ठ अधिकारियों ने इस कार्रवाई की अगुवाई के लिए व्यक्तिगत रूप से विभिन्न पुलिस जिलों का दौरा किया, जिसमें 12,000 कर्मचारियों वाली 2,000 से अधिक पुलिस टीमें शामिल थीं.

डीजीपी गौरव यादव ने कहा कि ‘गैंगस्टरां ते वार’ मुहिम तब तक जारी रहेगी, जब तक पंजाब पूरी तरह से गैंगस्टर मुक्त नहीं हो जाता. तीन दिनों तक चले इस ऑपरेशन के परिणामों के बारे में जानकारी देते हुए, स्पेशल डायरेक्टर जनरल ऑफ पुलिस (स्पेशल डीजीपी) कानून एवं व्यवस्था अर्पित शुक्ला ने बताया कि पूरे राज्य में कुल 7,498 व्यक्तियों को हिरासत में लिया गया है, जिनमें से 3260 को गिरफ्तार किया गया है. गिरफ्तार किए गए व्यक्तियों में 135 फरार अपराधी (पीओ) शामिल हैं.

उन्होंने कहा कि पुलिस टीमों ने उनके कब्जे से 47 हथियार, 4.8 किलोग्राम हेरोइन, 3.6 किलोग्राम अफीम, 42,797 नशीली गोलियां, 68 किलोग्राम भुक्की और 30 लाख रुपये की ड्रग मनी भी बरामद की है. उन्होंने कहा कि इसके अलावा, पुलिस टीमों ने 1,450 व्यक्तियों को एहतियातन हिरासत में लिया, जबकि 2,788 व्यक्तियों को जांच के बाद रिहा कर दिया गया. डीजीपी गौरव यादव ने कहा कि 72 घंटे चले इस ऑपरेशन ने उम्मीदों से अधिक उद्देश्य हासिल किए हैं और ‘गैंगस्टरां ते वार’ मुहिम तब तक जारी रहेगी, जब तक पंजाब पूरी तरह से गैंगस्टरों से मुक्त नहीं हो जाता.

लोग गुप्त रूप से एंटी-गैंगस्टर हेल्पलाइन नंबर- 93946-93946 के माध्यम से वांछित अपराधियों/गैंगस्टरों की रिपोर्ट कर सकते हैं और किसी भी प्रकार के अपराध एवं आपराधिक गतिविधियों के बारे में सूचना/जानकारी भी साझा कर सकते हैं.

इस दौरान, पुलिस टीमों ने नशों के खिलाफ अपनी मुहिम ‘युद्ध नशेयां विरुद्ध को 347वें दिन भी जारी रखते हुए आज 164 नशा तस्करों को गिरफ्तार करके उनके कब्जे से 11.9 किलोग्राम हेरोइन, 344 नशीली गोलियां/कैप्सूल और 4700 रुपये की ड्रग मनी बरामद की है. इसके साथ ही, केवल 347 दिनों में गिरफ्तार किए गए कुल नशा तस्करों की संख्या 49,129 हो गई है. ‘डी-एडिक्शन’ के हिस्से के रूप में पंजाब पुलिस ने आज 14 व्यक्तियों को नशा छुड़ाने और पुनर्वास के लिए राजी किया है.

More stories from News

  • शहबाज और नेतन्याहू एक ही स्टेज पर! ट्रंप की गाजा मीटिंग में पाक-इजरायल की होगी पहली जुगलबंदी, क्या है पूरा खेल?

    शहबाज और नेतन्याहू एक ही स्टेज पर! ट्रंप की गाजा मीटिंग में पाक-इजरायल की होगी पहली जुगलबंदी, क्या है पूरा खेल?

    International
  • रिकॉर्ड हाई के बाद सोने-चांदी के दामों में आई गिरावट, जानें क्या है लेटेस्ट रेट

    रिकॉर्ड हाई के बाद सोने-चांदी के दामों में आई गिरावट, जानें क्या है लेटेस्ट रेट

    Business
  • टी20 वर्ल्ड कप में लगातार 10 जीत हासिल कर भारत ने रचा इतिहास, नामीबिया को 93 रनों से रौंदा

    टी20 वर्ल्ड कप में लगातार 10 जीत हासिल कर भारत ने रचा इतिहास, नामीबिया को 93 रनों से रौंदा

    Sports

More stories from #News

  • Season-ending injury could have just impacted Arne Slot’s title chances at Liverpool - report

    बांग्लादेश चुनाव परिणाम 2026, BNP ने बहुमत का आंकड़ा किया पार; जीत का किया ऐलान

  • Season-ending injury could have just impacted Arne Slot’s title chances at Liverpool - report

    पेट्रोल डीजल कीमतों में कितना बदलाव? यहां चेक करें आज का रेट

  • Season-ending injury could have just impacted Arne Slot’s title chances at Liverpool - report

    आज ये 5 राशियां बनेगी मालामाल! भाग्य चमकेगा, प्यार और धन की बरसात? जानें क्या है आपका राशिफल

  • Season-ending injury could have just impacted Arne Slot’s title chances at Liverpool - report

    तूफान और कोहरे का डबल अटैक! आज 3 राज्यों में भारी बारिश और अंधड़, 25 जिलों में डराएगा कोहरा, IMD का बड़ा अलर्ट

  • Season-ending injury could have just impacted Arne Slot’s title chances at Liverpool - report

    'अरावली को छूने की अनुमति नहीं देंगे...', सुप्रीम कोर्ट ने हरियाणा सरकार के जंगल सफारी प्रोजेक्ट को किया रिजेक्ट

  • Season-ending injury could have just impacted Arne Slot’s title chances at Liverpool - report

    रामपुर जिला पंचायत कार्यालय में वकील की दिनदहाड़े हत्या, घटना सीसीटीवी में हुई कैद

© 2026 India Daily. All rights reserved.