India Daily
  • देश
  • मनोरंजन
  • विदेश
  • लाइफस्टाइल
  • खेल
  • कारोबार
  • लाइफस्टाइल
  • कारोबार
  • देश
  • वायरल
  • होम
  • ख़बरें
  • Business

खरीदारों के लिए खुशखबरी! फीकी पड़ी सोने की चमक, बाजार खुलते ही गिरा रेट, क्या करें निवेशक

खरीदारों के लिए खुशखबरी! फीकी पड़ी सोने की चमक, बाजार खुलते ही गिरा रेट, क्या करें निवेशक

Published on: 09 Feb 2026 | Author: Babli Rautela

नई दिल्ली: सोने की कीमतों में लगातार उतार चढ़ाव जारी है. दो दिन की छुट्टी के बाद सोमवार 9 फरवरी 2026 को जैसे ही बाजार खुले, सोने के दामों में नरमी देखने को मिली. बीते कुछ हफ्तों से सोना लगातार नई ऊंचाई बना रहा था, लेकिन अब कीमतों में गिरावट ने खरीदारों और निवेशकों का ध्यान खींचा है.

आज सुबह दिल्ली के सर्राफा बाजार में 24 कैरेट सोना गिरकर 1,57,200 रुपये प्रति 10 ग्राम पर आ गया. इससे पहले इसका बंद भाव 1,60,600 रुपये प्रति 10 ग्राम था. यानी कीमत में एक झटके में बड़ा अंतर देखने को मिला है.

रिकॉर्ड ऊंचाई से फिसला सोना

जनवरी के आखिर में सोने ने ऐसा स्तर छुआ था, जिसकी किसी ने कल्पना भी नहीं की थी. 29 जनवरी 2026 को सोना करीब 1,80,779 रुपये प्रति 10 ग्राम के रिकॉर्ड स्तर पर पहुंच गया था. इस ऊंचाई के बाद बाजार में मुनाफावसूली शुरू हुई और धीरे धीरे दाम नीचे आने लगे. जानकारों का कहना है कि जब भी सोना बहुत तेजी से ऊपर जाता है, तो निवेशक मुनाफा निकालना शुरू कर देते हैं. यही वजह है कि अब कीमतों में ठहराव और गिरावट देखने को मिल रही है.

वायदा बाजार में क्या रहा हाल

घरेलू बाजार के साथ साथ वायदा बाजार में भी हलचल दिखी. मल्टी कमोडिटी एक्सचेंज पर सोने का भाव सुबह कमजोरी के साथ खुला, लेकिन बाद में दिनभर की गिरावट काफी हद तक संभल गई. कारोबार के दौरान सोना करीब 1,53,000 रुपये प्रति 10 ग्राम के आसपास देखा गया. पिछले सत्र में सोना 1,52,071 रुपये प्रति 10 ग्राम पर बंद हुआ था. यानी वायदा बाजार में भी कीमतें फिलहाल स्थिर होने की कोशिश कर रही हैं.

इंडियन बुलियन एंड ज्वैलर्स एसोसिएशन के ताजा आंकड़ों के अनुसार आज सुबह सोने के दाम इस तरह रहे.

  • 24 कैरेट सोना 1,52,078 रुपये प्रति 10 ग्राम पर रहा.
  • 23 कैरेट सोना 1,51,469 रुपये प्रति 10 ग्राम दर्ज किया गया.
  • 22 कैरेट सोना 1,39,303 रुपये प्रति 10 ग्राम रहा.
  • 18 कैरेट सोना 1,14,059 रुपये प्रति 10 ग्राम पर रहा.
  • 14 कैरेट सोना 88,966 रुपये प्रति 10 ग्राम दर्ज हुआ.

ये दाम बिना मेकिंग चार्ज और स्थानीय टैक्स के हैं. गहने खरीदते समय कीमत थोड़ी ज्यादा हो सकती है.

शहरों में आज सोने के रेट

देश के प्रमुख शहरों में आज सोने के दाम लगभग एक जैसे बने हुए हैं. दिल्ली, लखनऊ, जयपुर, नोएडा और गुरुग्राम में 24 कैरेट सोना 1,56,750 रुपये प्रति 10 ग्राम के आसपास चल रहा है.

मुंबई, कोलकाता, पुणे, बैंगलोर और हैदराबाद में 24 कैरेट सोना करीब 1,56,600 रुपये प्रति 10 ग्राम पर है. चेन्नई में कीमत थोड़ी ज्यादा है, जहां सोना 1,57,310 रुपये प्रति 10 ग्राम पर बिक रहा है.

22 कैरेट सोने का भाव ज्यादातर शहरों में 1,43,500 से 1,44,200 रुपये प्रति 10 ग्राम के बीच है. वहीं 18 कैरेट सोना 1,17,400 से 1,23,500 रुपये प्रति 10 ग्राम के दायरे में बना हुआ है.

निवेशकों के लिए सलाह

गहने खरीदने वालों के लिए मौजूदा गिरावट एक अच्छा मौका हो सकती है. शादी विवाह और त्योहारों के लिए सोना खरीदने की योजना बना रहे लोग इस स्तर पर खरीदारी पर विचार कर सकते हैं. वहीं निवेशकों को जल्दबाजी से बचने की सलाह दी जा रही है. विशेषज्ञों के मुताबिक सोने में आगे भी उतार चढ़ाव बना रह सकता है, इसलिए लंबी अवधि की सोच के साथ कदम उठाना बेहतर रहेगा.

More stories from News

  • हाईवोल्टेज ड्रामे के बाद झुका पाकिस्तान, T20 विश्व कप में भारत के खिलाफ खेलने को हुआ राजी

    हाईवोल्टेज ड्रामे के बाद झुका पाकिस्तान, T20 विश्व कप में भारत के खिलाफ खेलने को हुआ राजी

    Sports
  • विदेशी महिला से स्पा सेंटर में यौन उत्पीड़न, अर्धनग्न हालत में थेरेपिस्ट ने खोला दरवाजा!

    विदेशी महिला से स्पा सेंटर में यौन उत्पीड़न, अर्धनग्न हालत में थेरेपिस्ट ने खोला दरवाजा!

    Karnataka
  • T20 World Cup 2026: भारत-पाक मैच कंफर्म! बांग्लादेश ने पाकिस्तान को पत्र लिखकर की ये अपील

    T20 World Cup 2026: भारत-पाक मैच कंफर्म! बांग्लादेश ने पाकिस्तान को पत्र लिखकर की ये अपील

    Sports

More stories from #News

  • Season-ending injury could have just impacted Arne Slot’s title chances at Liverpool - report

    BCCI के वार्षिक सेंट्रल कॉन्ट्रैक्ट में इस युवा खिलाड़ी को मिली जगह, 5 खिलाड़ियों की हुई छुट्टी

  • Season-ending injury could have just impacted Arne Slot’s title chances at Liverpool - report

    बिहार में 17 हजार पदों पर होगी SAP जवानों की भर्ती, इतनी मिलेगी सैलरी

  • Season-ending injury could have just impacted Arne Slot’s title chances at Liverpool - report

    'अगर सरकार...', टी20 विश्व कप में भारत-पाक मैच को लेकर सलमान का बड़ा बयान

  • Season-ending injury could have just impacted Arne Slot’s title chances at Liverpool - report

    हेड कांस्टेबल होशियार सिंह के सुसाइड नोट से हिल गया पुलिस विभाग, RI पर लगाए वसूली और प्रताड़ना के आरोप

  • Season-ending injury could have just impacted Arne Slot’s title chances at Liverpool - report

    रोहित-विराट की कमाई पर गिरी गाज, BCCI ने किया 'डिमोशन', गिल-बुमराह समेत इस खिलाड़ी की सैलरी होगी सबसे ज्यादा

  • Season-ending injury could have just impacted Arne Slot’s title chances at Liverpool - report

    एमएम नरवणे की अप्रकाशित किताब 'Four Stars of Destiny' लीक होने पर दिल्ली पुलिस का सख्त एक्शन, FIR दर्ज

© 2026 India Daily. All rights reserved.