India Daily
  • देश
  • मनोरंजन
  • विदेश
  • लाइफस्टाइल
  • खेल
  • कारोबार
  • लाइफस्टाइल
  • कारोबार
  • देश
  • वायरल
  • होम
  • ख़बरें
  • खेल

'अगर सरकार...', टी20 विश्व कप में भारत-पाक मैच को लेकर सलमान का बड़ा बयान

'अगर सरकार...', टी20 विश्व कप में भारत-पाक मैच को लेकर सलमान का बड़ा बयान

Published on: 09 Feb 2026 | Author: Anuj

नई दिल्ली: पाकिस्तान के तेज गेंदबाज सलमान मिर्जा ने टी20 वर्ल्ड कप 2026 को लेकर बड़ा बयान दिया है. उन्होंने साफ कहा कि पाकिस्तान की टीम पूरे टूर्नामेंट को खेलने की पूरी तैयारी के साथ मैदान में उतरेगी.

भारत के खिलाफ 15 फरवरी को होने वाले मुकाबले को लेकर उन्होंने कहा कि इस पर अंतिम फैसला पाकिस्तान सरकार का होगा. अगर सरकार अनुमति देती है, तो टीम भारत के खिलाफ भी मैच खेलेगी.

सलमान मिर्जा ने क्या कहा?

अमेरिका के खिलाफ होने वाले मुकाबले से पहले प्रेस कॉन्फ्रेंस में जब सलमान मिर्जा से भारत-पाकिस्तान मैच को लेकर सवाल किया गया, तो उन्होंने कहा कि टीम फिलहाल पूरे टूर्नामेंट पर ध्यान दे रही है. मिर्जा ने कहा कि खिलाड़ी विरोधी टीम के हिसाब से अपनी रणनीति बनाते हैं और उनका काम मैदान पर बेहतर प्रदर्शन करना है. भारत के खिलाफ खेलने या न खेलने का फैसला पूरी तरह सरकार के हाथ में है और टीम वही करेगी जो उसे निर्देश दिए जाएंगे.

'फोकस अगले मैच फोकस है'

उन्होंने आगे कहा कि इस समय पाकिस्तान टीम का फोकस अगले मैच पर है और वे एक-एक मुकाबले को ध्यान में रखकर आगे की योजना बनाएंगे. भारत के खिलाफ मैच को लेकर अभी कोई ठोस फैसला नहीं हुआ है. मिर्जा के मुताबिक, खिलाड़ियों का काम राजनीति या फैसलों पर चर्चा करना नहीं, बल्कि क्रिकेट पर ध्यान देना है.

PM शरीफ से बात कर सकते हैं मोहसिन नकवी

इस बीच पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड से जुड़े एक सूत्र ने जानकारी दी है कि बांग्लादेश क्रिकेट बोर्ड ने पीसीबी से भारत के खिलाफ मैच के बहिष्कार पर दोबारा विचार करने का अनुरोध किया है. इसके बाद पीसीबी अध्यक्ष मोहसिन नकवी इस मुद्दे को लेकर पाकिस्तान के प्रधानमंत्री शाहबाज शरीफ से बात कर सकते हैं. माना जा रहा है कि नकवी प्रधानमंत्री से भारत के खिलाफ मैच खेलने की अनुमति मांगेंगे.

अमेरिका से मिली हार पर प्रतिक्रिया

सलमान मिर्जा ने दो साल पहले टी20 वर्ल्ड कप में अमेरिका के खिलाफ मिली हार पर भी प्रतिक्रिया दी. उन्होंने कहा कि क्रिकेट में हार-जीत होती रहती है और उस मैच को अब पीछे छोड़ दिया गया है. उन्होंने माना कि उस हार से टीम ने काफी कुछ सीखा है और अब आगे बेहतर प्रदर्शन करने की कोशिश की जा रही है. मिर्जा ने कहा कि टी20 क्रिकेट में कोई भी टीम कमजोर नहीं होती और मैच के दिन जो टीम अच्छा खेलती है, वही जीत हासिल करती है.

फैसले पर दोबारा सोचने का आग्रह

गौरतलब है कि पाकिस्तान और भारत के बीच टी20 वर्ल्ड कप 2026 का मुकाबला 15 फरवरी को कोलंबो में खेला जाना है.  इस मैच को लेकर क्रिकेट फैंस में काफी उत्साह है. इसके अलावा श्रीलंका और यूएई क्रिकेट बोर्ड ने भी पाकिस्तान से अपने फैसले पर दोबारा सोचने का आग्रह किया है.

एकजुटता की सराहना की

पीसीबी के सूत्रों के मुताबिक, बांग्लादेश क्रिकेट बोर्ड के अधिकारी अमीनुल ने भारत के मुद्दे पर पाकिस्तान द्वारा पहले दिखाई गई एकजुटता की सराहना की है और अब बदले में बहिष्कार खत्म करने की अपील की है. बताया जा रहा है कि पीसीबी अध्यक्ष प्रधानमंत्री को श्रीलंका, यूएई और बांग्लादेश बोर्ड की अपीलों और हालिया बातचीत की पूरी जानकारी देंगे. अब सभी की नजरें सरकार के फैसले पर टिकी हुई हैं.

More stories from News

  • हाईवोल्टेज ड्रामे के बाद झुका पाकिस्तान, T20 विश्व कप में भारत के खिलाफ खेलने को हुआ राजी

    हाईवोल्टेज ड्रामे के बाद झुका पाकिस्तान, T20 विश्व कप में भारत के खिलाफ खेलने को हुआ राजी

    Sports
  • विदेशी महिला से स्पा सेंटर में यौन उत्पीड़न, अर्धनग्न हालत में थेरेपिस्ट ने खोला दरवाजा!

    विदेशी महिला से स्पा सेंटर में यौन उत्पीड़न, अर्धनग्न हालत में थेरेपिस्ट ने खोला दरवाजा!

    Karnataka
  • T20 World Cup 2026: भारत-पाक मैच कंफर्म! बांग्लादेश ने पाकिस्तान को पत्र लिखकर की ये अपील

    T20 World Cup 2026: भारत-पाक मैच कंफर्म! बांग्लादेश ने पाकिस्तान को पत्र लिखकर की ये अपील

    Sports

More stories from #News

  • Season-ending injury could have just impacted Arne Slot’s title chances at Liverpool - report

    BCCI के वार्षिक सेंट्रल कॉन्ट्रैक्ट में इस युवा खिलाड़ी को मिली जगह, 5 खिलाड़ियों की हुई छुट्टी

  • Season-ending injury could have just impacted Arne Slot’s title chances at Liverpool - report

    बिहार में 17 हजार पदों पर होगी SAP जवानों की भर्ती, इतनी मिलेगी सैलरी

  • Season-ending injury could have just impacted Arne Slot’s title chances at Liverpool - report

    'अगर सरकार...', टी20 विश्व कप में भारत-पाक मैच को लेकर सलमान का बड़ा बयान

  • Season-ending injury could have just impacted Arne Slot’s title chances at Liverpool - report

    हेड कांस्टेबल होशियार सिंह के सुसाइड नोट से हिल गया पुलिस विभाग, RI पर लगाए वसूली और प्रताड़ना के आरोप

  • Season-ending injury could have just impacted Arne Slot’s title chances at Liverpool - report

    रोहित-विराट की कमाई पर गिरी गाज, BCCI ने किया 'डिमोशन', गिल-बुमराह समेत इस खिलाड़ी की सैलरी होगी सबसे ज्यादा

  • Season-ending injury could have just impacted Arne Slot’s title chances at Liverpool - report

    एमएम नरवणे की अप्रकाशित किताब 'Four Stars of Destiny' लीक होने पर दिल्ली पुलिस का सख्त एक्शन, FIR दर्ज

© 2026 India Daily. All rights reserved.