India Daily
  • देश
  • मनोरंजन
  • विदेश
  • लाइफस्टाइल
  • खेल
  • कारोबार
  • लाइफस्टाइल
  • कारोबार
  • देश
  • वायरल
  • होम
  • ख़बरें
  • Business

फेफड़े के साथ जेब भी जला रही सिगरेट, दामों में 99 फीसदी तक की चौंकाने वाली बढ़ोतरी, जानें किस ब्रांड में कितनी उछाल?

फेफड़े के साथ जेब भी जला रही सिगरेट, दामों में 99 फीसदी तक की चौंकाने वाली बढ़ोतरी, जानें किस ब्रांड में कितनी उछाल?

Published on: 09 Feb 2026 | Author: Anuj

नई दिल्ली: केंद्रीय बजट 2026-27 ने देशभर में धूम्रपान करने वाले लोगों की जेब पर सीधा असर डाला है. एक फरवरी से लागू नई कर व्यवस्था के चलते सिगरेट और अन्य तंबाकू उत्पादों की कीमतों में भारी बढ़ोतरी हुई है.

कई लोकप्रिय ब्रांड अचानक महंगे हो गए हैं. सरकार का कहना है कि इस बदलाव का मकसद तंबाकू की खपत कम करना और टैक्स व्यवस्था को सरल बनाना है.

कीमतों में भारी उछाल

बजट के बाद खुदरा दुकानों पर सिगरेट की नई कीमतें चौंकाने वाली हैं. स्टेलर डिफाइन पान की 20 सिगरेट वाली पैकिंग पहले 200 रुपये में मिलती थी, जो अब 380 रुपये तक पहुंच गई है. इसी तरह गोल्ड फ्लेक स्मॉल की 10 सिगरेट की पैकिंग 95 रुपये से बढ़कर 140 रुपये हो गई है. यह बढ़ोतरी सीधे उपभोक्ताओं की जेब पर असर डाल रही है.

टैक्स ढांचे में क्या बदला?

अब तक सिगरेट पर 28 प्रतिशत जीएसटी और सेस लागू था, जो 2017 से चला आ रहा था. नए बजट में इसकी जगह तीन स्तर वाला नया सिस्टम लाया गया है. इसमें नया एक्साइज ड्यूटी, हेल्थ और नेशनल सिक्योरिटी सेस, और 40 प्रतिशत जीएसटी शामिल है. अधिकारियों ने इसे टैक्स ट्रायंगल नाम दिया है.

एक्साइज ड्यूटी का असर

वित्त मंत्रालय के अनुसार, सिगरेट की लंबाई के आधार पर 1,000 सिगरेट पर 2,050 रुपये से 8,500 रुपये तक एक्साइज ड्यूटी तय की गई है. यह व्यवस्था एक फरवरी से लागू हो चुकी है. इसके चलते पहले 10 रुपये में मिलने वाली एक सिगरेट अब करीब 12 से 13 रुपये की पड़ रही है.

उपभोक्ताओं पर बोझ

आईसीआईसीआई सिक्योरिटीज के विश्लेषण के मुताबिक, 75 से 85 मिमी लंबी सिगरेट पर कुल लागत 22 से 28 प्रतिशत तक बढ़ गई है. इसका मतलब है कि नियमित धूम्रपान करने वालों का मासिक खर्च साफ तौर पर बढ़ेगा. कई छोटे दुकानदार भी मान रहे हैं कि बिक्री पर इसका असर दिख सकता है.

केंद्र सरकार ने क्या तर्क दिया?

सरकार का तर्क है कि ऊंची कीमतें खासकर युवाओं और नए उपभोक्ताओं को सिगरेट से दूर रखेंगी. सार्वजनिक स्वास्थ्य विशेषज्ञ भी लंबे समय से अधिक टैक्स को तंबाकू नियंत्रण का प्रभावी तरीका मानते रहे हैं. और साथ ही बढ़ा हुआ टैक्स सरकार के राजस्व को भी मजबूत करेगा. आने वाले महीनों में ही साफ होगा कि खपत घटती है या नहीं.

More stories from News

  • हाईवोल्टेज ड्रामे के बाद झुका पाकिस्तान, T20 विश्व कप में भारत के खिलाफ खेलने को हुआ राजी

    हाईवोल्टेज ड्रामे के बाद झुका पाकिस्तान, T20 विश्व कप में भारत के खिलाफ खेलने को हुआ राजी

    Sports
  • विदेशी महिला से स्पा सेंटर में यौन उत्पीड़न, अर्धनग्न हालत में थेरेपिस्ट ने खोला दरवाजा!

    विदेशी महिला से स्पा सेंटर में यौन उत्पीड़न, अर्धनग्न हालत में थेरेपिस्ट ने खोला दरवाजा!

    Karnataka
  • T20 World Cup 2026: भारत-पाक मैच कंफर्म! बांग्लादेश ने पाकिस्तान को पत्र लिखकर की ये अपील

    T20 World Cup 2026: भारत-पाक मैच कंफर्म! बांग्लादेश ने पाकिस्तान को पत्र लिखकर की ये अपील

    Sports

More stories from #News

  • Season-ending injury could have just impacted Arne Slot’s title chances at Liverpool - report

    BCCI के वार्षिक सेंट्रल कॉन्ट्रैक्ट में इस युवा खिलाड़ी को मिली जगह, 5 खिलाड़ियों की हुई छुट्टी

  • Season-ending injury could have just impacted Arne Slot’s title chances at Liverpool - report

    बिहार में 17 हजार पदों पर होगी SAP जवानों की भर्ती, इतनी मिलेगी सैलरी

  • Season-ending injury could have just impacted Arne Slot’s title chances at Liverpool - report

    'अगर सरकार...', टी20 विश्व कप में भारत-पाक मैच को लेकर सलमान का बड़ा बयान

  • Season-ending injury could have just impacted Arne Slot’s title chances at Liverpool - report

    हेड कांस्टेबल होशियार सिंह के सुसाइड नोट से हिल गया पुलिस विभाग, RI पर लगाए वसूली और प्रताड़ना के आरोप

  • Season-ending injury could have just impacted Arne Slot’s title chances at Liverpool - report

    रोहित-विराट की कमाई पर गिरी गाज, BCCI ने किया 'डिमोशन', गिल-बुमराह समेत इस खिलाड़ी की सैलरी होगी सबसे ज्यादा

  • Season-ending injury could have just impacted Arne Slot’s title chances at Liverpool - report

    एमएम नरवणे की अप्रकाशित किताब 'Four Stars of Destiny' लीक होने पर दिल्ली पुलिस का सख्त एक्शन, FIR दर्ज

© 2026 India Daily. All rights reserved.