युवराज सिंह की बायोपिक में नजर आएंगे सिद्धांत चतुर्वेदी? एक्टर ने रिवील किया अपना 'मैनिफेस्ट'
Published on: 18 Feb 2026 | Author: Antima Pal
मुंबई: सिद्धांत चतुर्वेदी अब युवराज सिंह की बायोपिक में नजर आने का सपना देख रहे हैं और इसे लेकर वो लगातार 'मैनिफेस्ट' कर रहे हैं. हाल ही में एक इंटरव्यू में सिद्धांत ने खुलासा किया कि युवारज सिंह की जर्नी इतनी कमाल की रही है कि दुनिया को उनकी कहानी जाननी चाहिए. सिद्धांत फिलहाल अपनी अपकमिंग फिल्म 'दो दीवाने शहर में' की प्रमोशंस में व्यस्त हैं. यह रोमांटिक ड्रामा मृणाल ठाकुर के साथ है और 20 फरवरी 2026 को थिएटर्स में रिलीज हो रही है.
युवराज सिंह की बायोपिक में नजर आएंगे सिद्धांत चतुर्वेदी?
प्रमोशंस के दौरान जब उनसे पूछा गया कि क्या वो किसी क्रिकेटर की बायोपिक करना चाहेंगे, तो उनका जवाब तुरंत आया - "बिल्कुल! बायोपिक, ऑफ कोर्स!" उन्होंने कहा, "मैं दिन एक से यही कहता आ रहा हूं, 2019 से, और आज भी कहता हूं और मैनिफेस्ट करता हूं कि एक दिन यह हो जाए - युवराज सिंह. क्योंकि उनकी जर्नी कमाल की रही है, रोलरकोस्टर राइड जैसी."
सिद्धांत ने आगे कहा, "मैंने उन्हें हर मैच में देखा, उनकी प्लेइंग स्टाइल, लाइफस्टाइल, मुश्किलें और ट्रेजेडीज सब कुछ. वो एक आइकॉन हैं. दुनिया को उनकी फिल्म देखनी चाहिए और उनकी स्टोरी जाननी चाहिए. उनकी जर्नी बहुत कमाल की रही है." युवराज सिंह की जिंदगी में 2007 वर्ल्ड टी20 में छक्कों की हैट्रिक, 2011 वर्ल्ड कप में फाइनल में योगदान, कैंसर से जंग और वापसी जैसी कई इंस्पायरिंग मोमेंट्स हैं.
सिद्धांत का यह सपना फैंस को काफी एक्साइटेड कर रहा है. खास बात यह है कि सिद्धांत पहले ही क्रिकेटर का रोल कर चुके हैं. वेब सीरीज 'इनसाइड एज' में उन्होंने प्रशांत कनौजिया नाम के क्रिकेटर का किरदार निभाया था. उनकी कर्ली हेयर स्टाइल और एनर्जी युवराज सिंह से काफी मिलती-जुलती है. फैंस कह रहे हैं कि ट्रेनिंग की ज्यादा जरूरत नहीं पड़ेगी, क्योंकि वो पहले से ही क्रिकेट बैकग्राउंड में कम्फर्टेबल हैं. अभी युवराज सिंह की कोई ऑफिशियल बायोपिक अनाउंस नहीं हुई है, लेकिन सिद्धांत की यह बात इंडस्ट्री में चर्चा का विषय बन गई है.
हाल ही में राजकुमार राव ने सौरव गांगुली की बायोपिक में काम किया है, तो क्रिकेट बायोपिक्स का ट्रेंड चल रहा है. अगर सिद्धांत को यह रोल मिला, तो यह बॉलीवुड में बड़ा हिट साबित हो सकता है. सिद्धांत चतुर्वेदी 'गली बॉय' से स्टार बने और अब 'बॉम्बे मेरा है', 'फाइनल्स' जैसी फिल्मों से आगे बढ़ रहे हैं.