India Daily
  • देश
  • मनोरंजन
  • विदेश
  • लाइफस्टाइल
  • खेल
  • कारोबार
  • लाइफस्टाइल
  • कारोबार
  • देश
  • वायरल
  • होम
  • ख़बरें
  • मनोरंजन

रोहित शेट्टी के घर पर हुई फाइरिंग में इस्तेमाल हुआ हथियार पुलिस ने किया बरामद, जांच के लिए फॉरेंसिक टीम के पास भेजा

रोहित शेट्टी के घर पर हुई फाइरिंग में इस्तेमाल हुआ हथियार पुलिस ने किया बरामद, जांच के लिए फॉरेंसिक टीम के पास भेजा

Published on: 18 Feb 2026 | Author: Sagar Bhardwaj

मुंबई पुलिस ने फिल्म निर्माता रोहिट शेट्टी के घर पर हुई फायरिंग में इस्तेमाल हुए हथियार को बरामद कर लिया है. यह घटना 1 फरवरी की रात करीब 12:45 बजे जुहू इलाके में हुई थी. जानकारी के मुताबिक, उनके नौ मंजिला भवन की पहली मंजिल की ओर कई राउंड गोलियां चलाई गईं. एक गोली बिल्डिंग के अंदर बने जिम के कांच पर भी लगी. घटना के बाद इलाके में सुरक्षा बढ़ा दी गई और पुलिस ने तुरंत जांच शुरू की.

हथियार बरामद, फॉरेंसिक जांच जारी

मुंबई पुलिस की क्राइम ब्रांच ने इस मामले में बड़ी कार्रवाई करते हुए फायरिंग में इस्तेमाल किया गया हथियार बरामद कर लिया है. पुलिस के अनुसार, यह हथियार आरोपी शूटर से मिला है. अब इसे फॉरेंसिक साइंस लैब में बैलिस्टिक टेस्ट के लिए भेजा गया है, ताकि यह साफ हो सके कि इसी हथियार से गोली चलाई गई थी. इस मामले में सख्त कानून महाराष्ट्र कंट्रोल ऑफ ऑर्गनाइज्ड क्राइम एक्ट (एमसीओसीए) लगाया गया है.

कई राज्यों में छापेमारी, 12 आरोपी गिरफ्तार

पुलिस ने इस मामले में अब तक 12 आरोपियों को गिरफ्तार किया है. इनमें मुख्य शूटर दीपक शर्मा भी शामिल है. कुछ आरोपियों को हरियाणा, उत्तर प्रदेश और पुणे से पकड़ा गया. जांच एजेंसियों के मुताबिक, इस घटना को अंजाम देने का मकसद फिल्म निर्माता को नुकसान पहुंचाना और डर का माहौल बनाना था.

पुलिस ने यह भी बताया कि कुछ आरोपियों ने शूटर को स्कूटर और अन्य जरूरी सामान उपलब्ध कराया था. गिरफ्तार आरोपियों को एमसीओसीए अदालत में पेश किया गया. एक आरोपी ने अदालत में दावा किया कि उसका बयान दबाव में लिया गया.

गैंग का नाम आया सामने

जांच के दौरान यह भी सामने आया है कि लॉरेंस बिश्नोई गैंग के सदस्य शुभम लोंकर ने इस फायरिंग की जिम्मेदारी ली है. पुलिस पूरे मामले की गहराई से जांच कर रही है. फिलहाल, रोहित शेट्टी और उनके परिवार की सुरक्षा बढ़ा दी गई है. पुलिस का कहना है कि आरोपियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी.

More stories from News

  • रोहित शेट्टी के घर पर हुई फाइरिंग में इस्तेमाल हुआ हथियार पुलिस ने किया बरामद, जांच के लिए फॉरेंसिक टीम के पास भेजा

    रोहित शेट्टी के घर पर हुई फाइरिंग में इस्तेमाल हुआ हथियार पुलिस ने किया बरामद, जांच के लिए फॉरेंसिक टीम के पास भेजा

    Entertainment
  • डिजिटल क्रांति का नया अध्याय, भारत में ₹1.25 लाख करोड़ का निवेश करेगा गूगल; यहां बनेगा दुनिया का सबसे बड़ा AI हब

    डिजिटल क्रांति का नया अध्याय, भारत में ₹1.25 लाख करोड़ का निवेश करेगा गूगल; यहां बनेगा दुनिया का सबसे बड़ा AI हब

    Technology
  • T20 World Cup 2026: भारत का विजय रथ जारी, नीदरलैंड्स को हराकर लगाया 'जीत का चौका'

    T20 World Cup 2026: भारत का विजय रथ जारी, नीदरलैंड्स को हराकर लगाया 'जीत का चौका'

    Sports

More stories from #News

  • Season-ending injury could have just impacted Arne Slot’s title chances at Liverpool - report

    T20 World Cup 2026: शिवम दुबे ने बड़ा रिकॉर्ड किया अपने नाम, इस मामले में हार्दिक-युवराज को पछाड़ा

  • Season-ending injury could have just impacted Arne Slot’s title chances at Liverpool - report

    भांजे की शादी में जमकर झूम रहे थे मामा, तभी आ गई मौत, देखें खौफनाक वीडियो

  • Season-ending injury could have just impacted Arne Slot’s title chances at Liverpool - report

    'ज्ञानी रघबीर सिंह के खुलासे दिल दहलाने वाले', इंदरबीर सिंह निज्जर ने कहा- रिश्वत के मामले बेहद गंभीर

  • Season-ending injury could have just impacted Arne Slot’s title chances at Liverpool - report

    US के साथ तनाव के बीच तेहरान में तेज धमाका, ईरान में बिल्डिंग से उठता दिखा धुएं का गुबार; देखें वीडियो

  • Season-ending injury could have just impacted Arne Slot’s title chances at Liverpool - report

    पवित्र चांद दिखने के साथ यूएई, सऊदी अरब, ओमान में शुरू हुआ रमजान, भारत में कब से शुरू होंगे रोजे?

  • Season-ending injury could have just impacted Arne Slot’s title chances at Liverpool - report

    खेल-खेल में मासूम के गले में फंसा बर्तन, कई अस्पतालों ने किए हाथ खड़े, वीडियो में देखें फिर कैसे बची जान?

© 2026 India Daily. All rights reserved.