India Daily
  • देश
  • मनोरंजन
  • विदेश
  • लाइफस्टाइल
  • खेल
  • कारोबार
  • लाइफस्टाइल
  • कारोबार
  • देश
  • वायरल
  • होम
  • ख़बरें
  • मनोरंजन

थलापति विजय की फिल्म 'जन नायकन' के विवाद में आया नया मोड़, जानें प्रोड्यूसर ने क्या फैसला लिया?

थलापति विजय की फिल्म 'जन नायकन' के विवाद में आया नया मोड़, जानें प्रोड्यूसर ने क्या फैसला लिया?

Published on: 09 Feb 2026 | Author: Antima Pal

मुंबई: थलापति विजय की फिल्म 'जन नायकन' के सेंसर प्रमाणन को लेकर चल रहे विवाद में अब एक बड़ा मोड़ आया है. फिल्म के प्रोड्यूसर KVN प्रोडक्शंस ने मद्रास हाई कोर्ट में दायर रिट पिटीशन वापस लेने का फैसला किया है. प्रोड्यूसर ने हाई कोर्ट रजिस्ट्री को एक पत्र सौंपा है, जिसमें उन्होंने CBFC के खिलाफ चल रही कानूनी लड़ाई खत्म करने की इच्छा जताई है.

थलापति विजय की फिल्म 'जन नायकन' के विवाद में आया नया मोड़

फिल्म को अब CBFC की रिवाइजिंग कमिटी के सामने भेजा जाएगा, जैसा कि पहले से तय था. यह कमिटी फिल्म की समीक्षा करेगी और जरूरी कट्स या बदलाव तय कर सर्टिफिकेट जारी करने का फैसला लेगी. प्रोड्यूसर के वकील विजयन सुब्रमण्यम ने यह पत्र जमा किया. मामला 10 फरवरी को जस्टिस पीटी आशा की अदालत में सूचीबद्ध होगा, जहां कोर्ट से औपचारिक अनुमति ली जाएगी.

पोंगल के मौके पर रिलीज होने वाली थी फिल्म

'जन नायकन' को मूल रूप से 9 जनवरी 2026 को पोंगल के मौके पर रिलीज होना था. यह विजय की आखिरी फिल्म है, जिसमें ममिता बाइजू, पूजा हेगड़े और बॉबी देओल जैसे कलाकार भी हैं. निर्देशक एच विनोथ ने इसे बनाया है. दिसंबर 2025 में CBFC की पांच सदस्यीय कमिटी ने फिल्म देखी थी. 22 दिसंबर को प्रोड्यूसर को सूचना मिली कि UA 16+ सर्टिफिकेट के लिए 14 कट्स और बदलाव जरूरी हैं.

CBFC ने फिल्म को रिवाइजिंग कमिटी में भेजने का लिया फैसला

प्रोड्यूसर ने ये बदलाव कर 24 दिसंबर को दोबारा फिल्म जमा की. लेकिन 5 जनवरी तक कोई जवाब नहीं मिला, तो उन्होंने हाई कोर्ट में याचिका दायर की. उसी दिन CBFC ने फिल्म को रिवाइजिंग कमिटी में भेजने का फैसला लिया और 6 जनवरी को ई-सिनेप्रमान पोर्टल पर अपलोड किया.

प्रोड्यूसर ने कोर्ट के बाहर समझौते का रास्ता चुना

इस लंबे कानूनी संघर्ष से फिल्म की रिलीज अनिश्चितकाल के लिए टल गई थी. अब प्रोड्यूसर ने कोर्ट के बाहर समझौते का रास्ता चुना है. इससे सेंसर प्रक्रिया तेज हो सकती है और फिल्म जल्द रिलीज की उम्मीद बनी है. फिल्म इंडस्ट्री में इस खबर से राहत की सांस ली जा रही है, क्योंकि विजय की इस राजनीतिक एक्शन थ्रिलर को लेकर फैंस बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं. अब सबकी नजरें रिवाइजिंग कमिटी के फैसले पर टिकी हैं.

More stories from News

  • हाईवोल्टेज ड्रामे के बाद झुका पाकिस्तान, T20 विश्व कप में भारत के खिलाफ खेलने को हुआ राजी

    हाईवोल्टेज ड्रामे के बाद झुका पाकिस्तान, T20 विश्व कप में भारत के खिलाफ खेलने को हुआ राजी

    Sports
  • विदेशी महिला से स्पा सेंटर में यौन उत्पीड़न, अर्धनग्न हालत में थेरेपिस्ट ने खोला दरवाजा!

    विदेशी महिला से स्पा सेंटर में यौन उत्पीड़न, अर्धनग्न हालत में थेरेपिस्ट ने खोला दरवाजा!

    Karnataka
  • T20 World Cup 2026: भारत-पाक मैच कंफर्म! बांग्लादेश ने पाकिस्तान को पत्र लिखकर की ये अपील

    T20 World Cup 2026: भारत-पाक मैच कंफर्म! बांग्लादेश ने पाकिस्तान को पत्र लिखकर की ये अपील

    Sports

More stories from #News

  • Season-ending injury could have just impacted Arne Slot’s title chances at Liverpool - report

    BCCI के वार्षिक सेंट्रल कॉन्ट्रैक्ट में इस युवा खिलाड़ी को मिली जगह, 5 खिलाड़ियों की हुई छुट्टी

  • Season-ending injury could have just impacted Arne Slot’s title chances at Liverpool - report

    बिहार में 17 हजार पदों पर होगी SAP जवानों की भर्ती, इतनी मिलेगी सैलरी

  • Season-ending injury could have just impacted Arne Slot’s title chances at Liverpool - report

    'अगर सरकार...', टी20 विश्व कप में भारत-पाक मैच को लेकर सलमान का बड़ा बयान

  • Season-ending injury could have just impacted Arne Slot’s title chances at Liverpool - report

    हेड कांस्टेबल होशियार सिंह के सुसाइड नोट से हिल गया पुलिस विभाग, RI पर लगाए वसूली और प्रताड़ना के आरोप

  • Season-ending injury could have just impacted Arne Slot’s title chances at Liverpool - report

    रोहित-विराट की कमाई पर गिरी गाज, BCCI ने किया 'डिमोशन', गिल-बुमराह समेत इस खिलाड़ी की सैलरी होगी सबसे ज्यादा

  • Season-ending injury could have just impacted Arne Slot’s title chances at Liverpool - report

    एमएम नरवणे की अप्रकाशित किताब 'Four Stars of Destiny' लीक होने पर दिल्ली पुलिस का सख्त एक्शन, FIR दर्ज

© 2026 India Daily. All rights reserved.