'बॉर्डर 2' के बाद फिर गदर मचाएंगे सनी देओल, 'लाहौर 1947' की रिलीज डेट का हुआ ऐलान, जानें कब आएगी फिल्म
Published on: 09 Feb 2026 | Author: Antima Pal
मुंबई: बॉलीवुड के एक्शन किंग सनी देओल एक बार फिर बड़े पर्दे पर धमाल मचाने आ रहे हैं. उनकी अपकमिंग फिल्म 'लाहौर 1947' की रिलीज डेट आधिकारिक तौर पर घोषित कर दी गई है. आमिर खान प्रोडक्शंस ने 9 फरवरी 2026 को इसकी घोषणा की कि फिल्म 13 अगस्त 2026 को सिनेमाघरों में रिलीज होगी. ये तारीख स्वतंत्रता दिवस (15 अगस्त) के हफ्ते में आती है, जो फिल्म की थीम को और भी खास बनाती है.
'बॉर्डर 2' के बाद फिर गदर मचाएंगे सनी देओल
'लाहौर 1947' एक पीरियड ड्रामा है, जो 1947 के भारत-पाकिस्तान विभाजन की पृष्ठभूमि पर आधारित है. फिल्म में सनी देओल मुख्य भूमिका में हैं, जबकि प्रीति जिंटा (7 साल बाद बॉलीवुड में वापसी), शबाना आजमी, करण देओल, मिथुन चक्रवर्ती, अली फजल और अभिमन्यु सिंह जैसे दिग्गज कलाकार नजर आएंगे. निर्देशन राजकुमार संतोषी ने किया है, जो सनी देओल के साथ 'घायल', 'दामिनी', 'गदर' जैसी हिट फिल्में बना चुके हैं.
'लाहौर 1947' की रिलीज डेट का हुआ ऐलान
ये पहली बार है जब सनी देओल, राजकुमार संतोषी और आमिर खान एक साथ काम कर रहे हैं. फिल्म का संगीत ए. आर. रहमान ने कंपोज किया है और गाने जावेद अख्तर के लिखे हैं. शूटिंग फरवरी 2024 में शुरू हुई और अक्टूबर 2025 में पूरी हुई. पहले ये फिल्म 26 जनवरी 2025 को रिलीज होने वाली थी, लेकिन पोस्ट-प्रोडक्शन में देरी के कारण अब अगस्त 2026 में आ रही है.
फैंस सनी देओल को फिर पावरफुल रोल में देखने के लिए बेताब
आमिर खान ने स्टेटमेंट में कहा- 'ये स्क्रिप्ट धर्मेंद्र जी की सबसे पसंदीदा थी. सनी देओल के लिए ये फिल्म 'बॉर्डर 2' के बाद एक और बड़ा प्रोजेक्ट है. 'गदर 2' की सफलता के बाद फैंस उन्हें फिर से पावरफुल रोल में देखने के लिए बेताब हैं. विभाजन की संवेदनशील कहानी को राजकुमार संतोषी के डायरेक्शन में देखना रोमांचक होगा. फिल्म में इमोशन, एक्शन और ऐतिहासिक ड्रामा का मिश्रण होगा, जो ऑडियंस को थिएटर तक खींचेगा. ट्रेलर और पोस्टर का इंतजार अब और बढ़ गया है. बॉलीवुड में ये फिल्म इंडिपेंडेंस डे वीक में धमाल मचाने वाली है.