RRB Group D 2026 भर्ती; 22,000 पदों के लिए रजिस्ट्रेशन शुरु, यहां चेक करें सैलरी से लेकर पूरी डिटेल
Published on: 01 Feb 2026 | Author: Reepu Kumari
नई दिल्ली: अगर आप भी सरकारी नौकरी की तलाश में हैं तो यह आपके लिए अच्छा मौका. रेलवे में भर्ती होने वाले कैंडिडेट तैयार हो जाएं. रेलवे भर्ती बोर्ड (RRB) ने 22,000 खाली पदों पर भर्ती के लिए पंजीकरण प्रक्रिया शुरू कर दी है. इच्छुक उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट rrbapply.gov.in पर आवेदन कर सकते हैं.
उम्मीदवारों को 2 मार्च, 2026 (रात 11:59 बजे) से पहले अपना आवेदन जमा करना होगा. पंजीकरण प्रक्रिया पहले 21 जनवरी से शुरू होनी थी, लेकिन स्थगित कर दी गई थी.
RRB ग्रुप D पंजीकरण 2026: पात्रता
इन पदों के लिए आवेदन करने वाले उम्मीदवारों की आयु 18 से 33 वर्ष के बीच होनी चाहिए. ओबीसी उम्मीदवारों को तीन वर्ष और अनुसूचित जाति/अनुसूचित जनजाति उम्मीदवारों को पांच वर्ष की आयु में छूट दी गई है.
RRB ग्रुप D पंजीकरण 2026: पात्रता
जो कैंडिडेट इस परीक्षा में शामिल होने वाले हैं उनकी पात्रता विभाग के बताए गए पात्रता से मैच होना जरुरी है. विभाग के नोटिस के अनुसार आधार कार्ड का सत्यापन अनिवार्य है. आवेदकों को सलाह दी जाती है कि वे सुनिश्चित करें कि उनके आधार कार्ड की जानकारी - नाम, जन्मतिथि और फोटो - अद्यतन हैं और उनके कक्षा 10 के प्रमाण पत्र में दी गई जानकारी से मेल खाती हैं.
RRB ग्रुप D पंजीकरण 2026: चयन प्रक्रिया
चयन प्रक्रिया में कंप्यूटर आधारित परीक्षा (सीबीटी) और उसके बाद चयनित उम्मीदवारों के लिए शारीरिक दक्षता परीक्षा (पीईटी) शामिल है.
RRB ग्रुप D पंजीकरण 2026: आवेदन शुल्क
सामान्य, ओबीसी और ईडब्ल्यूएस उम्मीदवारों के लिए आवेदन शुल्क 500 रुपये है.
RRB ग्रुप डी भर्ती 2026: आवेदन कैसे करें?
- सबसे पहले आपको विभाग के आधिकारिक वेबसाइट rrbapply.gov.in पर जाना होगा.
- अगले चरण में होमपेज पर, '7वें सीपीसी मैट्रिक्स के लेवल 1 में विभिन्न पदों के लिए भर्ती' पर क्लिक कर लें.
- अपने आधार कार्ड या आरआरबी क्रेडेंशियल से लॉग इन करें.
- आवश्यक विवरण दर्ज करें और पदों के लिए आपका आवेदन सफलतापूर्वक जमा हो जाएगा.
RRB ग्रुप डी भर्ती 2026: सैलरी
जानकारी के अनुसार अगरल आपका चयन हो जाता है तो आपकी प्रारंभिक मूल वेतन 18,000 रुपये प्रति माह होगी. आगे चलकर आपकी सैलरी बढ़ सकती है.
नोट: भर्ती से जुड़ी किसी भी तरह की अधिक जानकारी के लिए इंडया डेली सलाह देता है कि आप विभाग के आधिकारिक वेबसाइट पर जाएं.