दिल्ली वालों को फ्री एलपीजी सिलेंडर, PNG वालों को भी मिलेगा फायदा, जानें सरकार कैसे लाखों परिवारों को देगी फायदा, यहां होंगे सारे डाउट दूर
Published on: 04 Feb 2026 | Author: Km Jaya
नई दिल्ली: दिल्ली सरकार ने राजधानी के लोगों के लिए एक खास अनाउंसमेंट किया है, जिसमें अब होली और दिवाली के दौरान दिल्ली में गरीब और मिडिल क्लास परिवारों सिलेंडर मिलेगा. हालांकि सिलेंडर सीधे देने के बजाय सरकार यह रकम सीधे बैंक अकाउंट में ट्रांसफर करेगी लेकिन इस स्कीम का फायदा सिर्फ राजधानी में लगभग 17.5 लाख राशन कार्ड होल्डर परिवारों को मिलेगा भले ही परिवार LPG गैस का इस्तेमाल करता हो या PNG यानी पाइप्ड नेचुरल गैस का.
अगर त्योहार के दौरान सिलेंडर पहले ही बुक हो चुका है या इस्तेमाल हो चुका है, तब भी रकम दी जाएगी. इसके अलावा, प्रधानमंत्री उज्ज्वला योजना यानी PMUY के तहत आने वाले परिवारों को पहले से ही केंद्र सरकार से 300 रुपये की सब्सिडी मिलती है. ऐसे परिवारों को दिल्ली सरकार से प्रति सिलेंडर 553 रुपये मिलेंगे. अन्य एलिजिबल राशन कार्ड होल्डर्स को पूरी 853 रुपये की रकम मिलेगी.
किसके अकाउंट में होगा पैसा ट्रांसफर?
इस स्कीम के तहत 853 रुपये की रकम, जो अभी दिल्ली में एक घरेलू LPG सिलेंडर की कीमत है. परिवार के मुखिया के आधार से जुड़े बैंक अकाउंट में ट्रांसफर की जाएगी. बेनिफिशियरी इस पैसे का इस्तेमाल करके अपनी सुविधा के अनुसार गैस सिलेंडर खरीद सकते हैं. राज्य कैबिनेट ने इस स्कीम को मंजूरी दे दी है और इसे इस साल की होली यानी 4 मार्च से लागू किया जाएगा. सरकार इस स्कीम पर सालाना लगभग 243 करोड़ रुपये खर्च करेगी.
दिल्ली की मुख्यमंत्री ने क्या किया अनाउंस?
दिल्ली की मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने अनाउंस किया कि राजधानी में लगभग 17.5 लाख राशन कार्ड होल्डर परिवारों को होली और दिवाली के दौरान हर साल एक मुफ्त LPG गैस सिलेंडर मिलेगा.
दिल्ली की मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने कहा कि यह स्कीम सिर्फ फाइनेंशियल मदद नहीं है, बल्कि त्योहारों के मौसम में गरीब परिवारों को सम्मान के साथ राहत देने की दिशा में एक कदम है. उन्होंने यह भी कहा कि यह फैसला BJP के चुनावी घोषणापत्र में किए गए वादों को पूरा करने का हिस्सा है. हालांकि, एक बड़ा वादा अभी भी अधूरा है. चुनाव के समय बीजेपी ने दिल्ली की महिलाओं के खातों में हर महीने 2500 रुपये भेजने का ऐलान किया था. इस मुद्दे को लेकर विपक्ष लगातार सरकार पर सवाल उठा रहा है.