International Museum Day 2025: ये हैं भारत के टॉप 5 म्यूजियम्स, एक बार जरूर बनाएं घूमने का प्लान

Published on: 18 May 2025 | Author: Princy Sharma
International Museum Day 2025: म्यूजियम्स सिर्फ कला और संस्कृति के खजाने नहीं होते, बल्कि ये हमारे इतिहास, विरासत और सभ्यताओं का भी सजीव दस्तावेज होते हैं. म्यूजियम्स में हम उस समय की झलक देखते हैं, जब हमारे पूर्वज कला, विज्ञान और संस्कृति में नए आयाम जोड़ रहे थे. भारत में कई ऐसे म्यूजियम्स हैं जो न सिर्फ educational vision से महत्वपूर्ण हैं, बल्कि दर्शकों को इतिहास, संस्कृति और परंपराओं के विभिन्न पहलुओं से भी परिचित कराते हैं. आइए जानते हैं भारत के कुछ टॉप म्यूजियम्स के बारे में जहां आप घूमने जा सकते हैं.
नेशनल म्यूजियम, नई दिल्ली: भारत की राजधानी दिल्ली में स्थित राष्ट्रीय म्यूजियम देश का सबसे बड़ा और जरूरी म्यूजियम में से एक है. यहां पर आपको भारत की समृद्ध संस्कृति और इतिहास की झलक मिलती है, जिसमें सिंधु घाटी सभ्यता से लेकर मुगल कालीन पेंटिंग्स, प्राचीन हैंडरीटन टैक्सट्स
और अन्य ऐतिहासिक धरोहरें शामिल हैं. यह म्यूजियम भारतीय इतिहास की गहरी समझ प्रदान करता है.
इंडियन म्यूजियम, कोलकाता
भारत का सबसे पुराना और एशिया का सबसे बड़ा म्यूजियम, भारतीय म्यूजियम, 1814 में स्थापित हुआ था. इसमें प्राचीन मूर्तियों, फॉसिल्स, मुगल कालीन चित्रकारी और मिस्र के ममी जैसी अनमोल धरोहरें हैं. यहां की विविधतापूर्ण प्रदर्शनी में आर्कीआलजी, आर्ट, ऐन्थ्रपालजी, जीओलॉजी और जूलॉजी जैसे विषयों की जानकारी मिलती है.
छत्रपति शिवाजी महाराज वस्तु संग्रहालय, मुंबई
मुंबई का यह म्यूजियम पहले 'प्रिंस ऑफ वेल्स म्यूजियम' के नाम से जाना जाता था. यह म्यूजियम अपने ऐतिहासिक लाइब्रेरी के लिए प्रसिद्ध है, जिसमें प्राचीन मूर्तियां, सजावटी कला और दुर्लभ सिक्के शामिल हैं. इस म्यूजियम का इंडो-सरैसैनिक वास्तुकला भी एक प्रमुख आकर्षण है, जो इसे और भी खास बनाता है.
जयपुर सिटी पैलेस म्यूजियम, जयपुर
राजस्थान के जयपुर में स्थित सिटी पैलेस के भीतर स्थित यह म्यूजियम राजस्थान के शाही इतिहास का बेजोड़ उदाहरण है. यहां की प्रदर्शनी में शाही वस्त्र, शस्त्रागार, और मुगल व राजस्थानी मिनिएचर पेंटिंग्स देखने को मिलती हैं. यह म्यूजियम जयपुर की शाही जीवनशैली को दर्शाता है और एक अद्वितीय सांस्कृतिक अनुभव प्रदान करता है.
कालिको म्यूजियम ऑफ टेक्सटाइल्स, अहमदाबाद
अहमदाबाद में स्थित कालिको म्यूजियम भारत के वस्त्र कला की धरोहर को समर्पित है. यहां आपको भारतीय टेक्सटाइल्स का समृद्ध संग्रह देखने को मिलता है, जिसमें पारंपरिक कपड़े, कढ़ाई और विभिन्न इलाकों व कालखंडों के intricate पैटर्न्स शामिल हैं. यह म्यूजियम भारतीय फैशन और कला का एक बेहतरीन उदाहरण है.