घर पर मिलेगा एंटरटेनमेंट का डोज! ₹7735 EMI पर मिलेगा 100 इंच स्क्रीन वाला Smart TV
Published on: 04 Feb 2026 | Author: Shilpa Srivastava
नई दिल्ली: अगर आपका घर बड़ा है, आपका बजट भी ज्यादा है और आप टीवी खरीदने का प्लान कर रहे हैं, तो यह आर्टिकल खास आपके लिए तैयार किया गया है. यहां हम आपको एसरप्योर के एक 100 इंच स्क्रीन वाले टेलिविजन के बारे में बता रहे हैं, जो बड़े कमरों में परफेक्ट तरीके से फिट हो जाता है. साथ ही इसकी पिक्चर क्वालिटी से लेकर साउंड क्वालिटी भी कमाल की मिलती है.
acerpure Nitro Z Series 254 cm (100 inch) QLED Ultra HD (4K) Smart Google TV की कीमत और ऑफर्स: इसकी एमआरपी 3,09,990 रुपये है. इस पर 29% का डिस्काउंट दिया जा रहा है, जिसके बाद इसे 2,20,000 रुपये में खरीदा जा सकेगा. बैंक डिस्काउंट के तहत 1,500 रुपये तक का ऑफर दिया जा रहा है. वैसे तो ये कीमत बहुत ज्यादा है, ऐसे में इसे EMI पर भी खरीदा जा सकेगा, जिसके लिए आपको हर महीने 7,735 रुपये की किश्त देनी होगी.
Acerpure Nitro Z सीरीज 100 इंच QLED TV गूगल TV:
यह टीवी 100 इंच की स्क्रीन के साथ आता है. इसमें गूगल प्ले स्टोर का सपोर्ट दिया गया है. इसमें 144Hz रिफ्रेश रेट की सुविधा है, जिससे वीडियो क्लैरिटी कमाल की मिलेगी. यह टीवी QLED पैनल के साथ आता है. इसमें 400 निट्स की ब्राइटनेस दी गई है. यह डॉल्बी विजन और HDR 10 के सपोर्ट के साथ आता है.
अगर आपको गेमिंग का शौक है तो इस टीवी में एक्सपीरियंस दोगुना करने के लिए ऑटो लो लेटेंसी मोड (ALLM) और वेरिएबल रिफ्रेश रेट (VRR) जैसे फीचर्स भी दिए गए हैं. यह वीडिय से लैग और मोशन ब्लर को कम करने के लिए मोशन एस्टिमेशन मोशन कंपनसेशन (MEMC) टेक्नोलॉजी भी देता है.
साउंड और अन्य फीचर्स:
साउंड की बात करें तो इसमें 5 ट्वीटर और डॉल्बी एटमस सपोर्ट दिया गया है. इसमें 60W साउंड आउटपुट दिया गया है. मल्टीटास्किंग के लिए 3 जीबी रैम और 32 जीबी स्टोरेज दी गई है. इसमें एक नया फिल्म मेकर मोड है, जिसे लेकर दावा किया गया है कि यह कंटेंट को ठीक वैसे ही दिखाता है, जैसा क्रिएटर्स चाहते हैं. इसमें कनेक्टिविटी के लिए ड्यूल वाई-फाई की सुविधा मौजूद है.