India Daily
  • देश
  • मनोरंजन
  • विदेश
  • लाइफस्टाइल
  • खेल
  • कारोबार
  • लाइफस्टाइल
  • कारोबार
  • देश
  • वायरल
  • होम
  • ख़बरें
  • यूटिलिटी

Valentine Day 2026: वेलेंटाइन डे से पहले निपटा लें बैंक के सारे काम, एक गलती बर्बाद कर सकती है खास पल

Valentine Day 2026: वेलेंटाइन डे से पहले निपटा लें बैंक के सारे काम, एक गलती बर्बाद कर सकती है खास पल

Published on: 09 Feb 2026 | Author: Babli Rautela

नई दिल्ली: वैलेंटाइन डे के मौके पर अगर आप बैंक से जुड़े किसी जरूरी काम की योजना बना रहे हैं, तो यह खबर आपके लिए बेहद जरूरी है. फरवरी 2026 में वैलेंटाइन डे से जुड़ा एक लंबा बैंक हॉलिडे पड़ रहा है, जिसकी वजह से ग्राहकों को असुविधा का सामना करना पड़ सकता है. 14 फरवरी को दूसरा शनिवार है और 15 फरवरी को रविवार. इन दोनों दिनों में पूरे भारत में पब्लिक और प्राइवेट सेक्टर के बैंक बंद रहेंगे. ऐसे में ग्राहकों को सलाह दी जा रही है कि वे पहले ही अपने जरूरी बैंकिंग काम निपटा लें.

रिजर्व बैंक ऑफ इंडिया द्वारा जारी बैंक हॉलिडे कैलेंडर के मुताबिक, देशभर में सभी बैंक हर महीने दूसरे और चौथे शनिवार को बंद रहते हैं. इसके अलावा रविवार को साप्ताहिक अवकाश होता है. फरवरी 2026 में दूसरा शनिवार 14 फरवरी को पड़ रहा है, जो वैलेंटाइन डे भी है. इसके ठीक अगले दिन 15 फरवरी को रविवार है. इस वजह से लगातार दो दिन बैंकिंग सेवाएं शाखाओं में उपलब्ध नहीं रहेंगी.

महाशिवरात्रि और बैंक हॉलिडे का संयोग

फरवरी 2026 में महाशिवरात्रि का पर्व भी 15 फरवरी को मनाया जाएगा. लेकिन चूंकि यह दिन पहले से ही रविवार बैंक हॉलिडे है, इसलिए इस त्योहार के कारण अलग से कोई अतिरिक्त बैंक छुट्टी नहीं होगी. इसका मतलब यह है कि 15 फरवरी को बैंक बंद रहेंगे, लेकिन वह नियमित साप्ताहिक अवकाश के कारण होगा, न कि किसी विशेष त्योहार की वजह से.

फरवरी 2026 की पूरी बैंक हॉलिडे लिस्ट

भारतीय रिजर्व बैंक के हॉलिडे कैलेंडर के अनुसार फरवरी 2026 में देश के अलग अलग हिस्सों में बैंक छुट्टियां इस प्रकार रहेंगी.

  • 14 फरवरी शनिवार को पूरे भारत में दूसरा शनिवार बैंक हॉलिडे रहेगा.
  • 15 फरवरी रविवार को साप्ताहिक बैंक हॉलिडे रहेगा.
  • 18 फरवरी बुधवार को सिक्किम के गंगटोक में लोसर पर्व के कारण बैंक बंद रहेंगे.
  • 19 फरवरी गुरुवार को मुंबई नागपुर और बेलापुर में छत्रपति शिवाजी महाराज जयंती के कारण बैंक हॉलिडे रहेगा.
  • 20 फरवरी शुक्रवार को आइजोल और इम्फाल में राज्य स्थापना दिवस के कारण बैंक बंद रहेंगे.
  • 22 फरवरी रविवार को साप्ताहिक अवकाश रहेगा.
  • 28 फरवरी शनिवार को पूरे भारत में चौथा शनिवार बैंक हॉलिडे रहेगा.

चूंकि बैंक छुट्टियां राज्य और शहर के अनुसार अलग अलग होती हैं, इसलिए ग्राहकों को सलाह दी जाती है कि किसी भी जरूरी लेनदेन से पहले अपनी नजदीकी बैंक शाखा से स्थानीय हॉलिडे लिस्ट की पुष्टि जरूर कर लें.

More stories from News

  • हाईवोल्टेज ड्रामे के बाद झुका पाकिस्तान, T20 विश्व कप में भारत के खिलाफ खेलने को हुआ राजी

    हाईवोल्टेज ड्रामे के बाद झुका पाकिस्तान, T20 विश्व कप में भारत के खिलाफ खेलने को हुआ राजी

    Sports
  • विदेशी महिला से स्पा सेंटर में यौन उत्पीड़न, अर्धनग्न हालत में थेरेपिस्ट ने खोला दरवाजा!

    विदेशी महिला से स्पा सेंटर में यौन उत्पीड़न, अर्धनग्न हालत में थेरेपिस्ट ने खोला दरवाजा!

    Karnataka
  • T20 World Cup 2026: भारत-पाक मैच कंफर्म! बांग्लादेश ने पाकिस्तान को पत्र लिखकर की ये अपील

    T20 World Cup 2026: भारत-पाक मैच कंफर्म! बांग्लादेश ने पाकिस्तान को पत्र लिखकर की ये अपील

    Sports

More stories from #News

  • Season-ending injury could have just impacted Arne Slot’s title chances at Liverpool - report

    BCCI के वार्षिक सेंट्रल कॉन्ट्रैक्ट में इस युवा खिलाड़ी को मिली जगह, 5 खिलाड़ियों की हुई छुट्टी

  • Season-ending injury could have just impacted Arne Slot’s title chances at Liverpool - report

    बिहार में 17 हजार पदों पर होगी SAP जवानों की भर्ती, इतनी मिलेगी सैलरी

  • Season-ending injury could have just impacted Arne Slot’s title chances at Liverpool - report

    'अगर सरकार...', टी20 विश्व कप में भारत-पाक मैच को लेकर सलमान का बड़ा बयान

  • Season-ending injury could have just impacted Arne Slot’s title chances at Liverpool - report

    हेड कांस्टेबल होशियार सिंह के सुसाइड नोट से हिल गया पुलिस विभाग, RI पर लगाए वसूली और प्रताड़ना के आरोप

  • Season-ending injury could have just impacted Arne Slot’s title chances at Liverpool - report

    रोहित-विराट की कमाई पर गिरी गाज, BCCI ने किया 'डिमोशन', गिल-बुमराह समेत इस खिलाड़ी की सैलरी होगी सबसे ज्यादा

  • Season-ending injury could have just impacted Arne Slot’s title chances at Liverpool - report

    एमएम नरवणे की अप्रकाशित किताब 'Four Stars of Destiny' लीक होने पर दिल्ली पुलिस का सख्त एक्शन, FIR दर्ज

© 2026 India Daily. All rights reserved.