India Daily
  • देश
  • मनोरंजन
  • विदेश
  • लाइफस्टाइल
  • खेल
  • कारोबार
  • लाइफस्टाइल
  • कारोबार
  • देश
  • वायरल
  • होम
  • ख़बरें
  • मनोरंजन

रोहित शेट्टी के बाद अब रणवीर सिंह के पीछे पड़ा लॉरेंस बिश्नोई गैंग? धमकी देकर मांगे करोड़ों रुपये

रोहित शेट्टी के बाद अब रणवीर सिंह के पीछे पड़ा लॉरेंस बिश्नोई गैंग? धमकी देकर मांगे करोड़ों रुपये

Published on: 10 Feb 2026 | Author: Antima Pal

मुंबई: बॉलीवुड में इन दिनों सुरक्षा को लेकर चिंता का माहौल है. हाल ही में फिल्ममेकर रोहित शेट्टी के घर के बाहर फायरिंग की घटना के कुछ दिनों बाद अब सुपरस्टार रणवीर सिंह को भी धमकी भरा मैसेज मिला है. यह धमकी व्हाट्सएप के जरिए एक वॉइस नोट के रूप में आई, जिसमें उनसे करोड़ों रुपये की मांग की गई है. 

रोहित शेट्टी के बाद अब रणवीर सिंह के पीछे पड़ा लॉरेंस बिश्नोई गैंग?

मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक यह घटना मंगलवार को हुई. रणवीर सिंह या उनकी टीम ने तुरंत इसकी सूचना मुंबई पुलिस को दी. पुलिस ने मामले को गंभीरता से लेते हुए क्राइम ब्रांच को जांच सौंपी है. अधिकारी इस वॉइस नोट को भेजने वाले व्यक्ति की तलाश में जुटे हैं और यह भी पता लगाने की कोशिश कर रहे हैं कि धमकी का मकसद क्या है. कुछ रिपोर्ट्स में यह भी कहा गया है कि धमकी देने वाला व्यक्ति किसी गैंग से जुड़ा होने का दावा कर रहा है, लेकिन पुलिस इसकी पुष्टि नहीं कर रही है.

एक्टर को धमकी देकर मांगे करोड़ों रुपये

धमकी मिलने के बाद रणवीर सिंह के घर के बाहर सुरक्षा व्यवस्था को और मजबूत कर दिया गया है. पुलिस ने प्रिकॉशनरी तौर पर उनके आवास के आसपास गश्त बढ़ा दी है ताकि किसी भी तरह की अनहोनी से बचा जा सके. अभी तक रणवीर सिंह या उनके परिवार की तरफ से कोई औपचारिक शिकायत दर्ज नहीं कराई गई है, लेकिन पुलिस स्वतः संज्ञान में लेकर जांच आगे बढ़ा रही है. यह घटना रोहित शेट्टी के घर पर हुई फायरिंग से जुड़ी हो सकती है या नहीं, यह जांच में सामने आएगा.

जांच में जुटी पुलिस

बॉलीवुड में हाल के दिनों में कई सेलिब्रिटीज को ऐसी धमकियां मिली हैं, जिससे इंडस्ट्री में खलबली मची हुई है. रणवीर सिंह, जो अपनी फिल्म 'धुरंधर' से सुपरहिट होकर चर्चा में हैं, इस समय अपनी सुरक्षा को लेकर सतर्क हैं. पुलिस का कहना है कि वे जल्द ही आरोपी तक पहुंच जाएंगे और मामले की पूरी सच्चाई सामने लाएंगे. फिलहाल बॉलीवुड के इस स्टार के लिए यह एक गंभीर मुद्दा बन गया है। फैंस भी उनकी सुरक्षा को लेकर परेशान हैं और सोशल मीडिया पर उन्हें सपोर्ट कर रहे हैं.

More stories from News

  • 'हमें टॉयलेट पेपर की तरह इस्तेमाल किया', पाक के मंत्री ने अमेरिका को लेकर क्यों कहा ऐसा?

    'हमें टॉयलेट पेपर की तरह इस्तेमाल किया', पाक के मंत्री ने अमेरिका को लेकर क्यों कहा ऐसा?

    International
  • 20 फरवरी से AI कंटेंट पर लेबल लगाना जरूरी, सरकार ने दिया डीपफेक वीडियो-फोटो 3 घंटे में हटाने का अल्टीमेटम

    20 फरवरी से AI कंटेंट पर लेबल लगाना जरूरी, सरकार ने दिया डीपफेक वीडियो-फोटो 3 घंटे में हटाने का अल्टीमेटम

    Technology
  • टी20 वर्ल्ड कप में पाकिस्तान ने अमेरिका को 32 रनों से हराया, दर्ज की लगातार दूसरी जीत

    टी20 वर्ल्ड कप में पाकिस्तान ने अमेरिका को 32 रनों से हराया, दर्ज की लगातार दूसरी जीत

    Sports

More stories from #News

  • Season-ending injury could have just impacted Arne Slot’s title chances at Liverpool - report

    T20 World Cup 2026: शानदार फॉर्म में चल रही न्यूजीलैंड को बड़ा झटका, इस कारण टूर्नामेंट से बाहर हुए माइकल ब्रेसवेल

  • Season-ending injury could have just impacted Arne Slot’s title chances at Liverpool - report

    नेपाल में दर्दनाक हादसा, अनियंत्रित होकर नदी में जा गिरी यात्रियों से भरी बस; 12 लोगों की मौत

  • Season-ending injury could have just impacted Arne Slot’s title chances at Liverpool - report

    भारतीयों के डेटा पर 'दुश्मन' की नजर, गृह मंत्री अमित शाह ने दी चेतावनी; 'साइबर कमांडो' प्लान तैयार

  • Season-ending injury could have just impacted Arne Slot’s title chances at Liverpool - report

    दिल्ली में 'मौत के गड्ढे' ने ली एक और जान, रोहिणी में मेनहोल में गिरकर युवक की मौत

  • Season-ending injury could have just impacted Arne Slot’s title chances at Liverpool - report

    18 साल के बेटे से घर में गलती से चली गोली, मां की तड़प-तड़पकर हुई मौत; पल भर में तबाह हुआ हंसता-खेलता परिवार

  • Season-ending injury could have just impacted Arne Slot’s title chances at Liverpool - report

    अब टैक्स फाइलिंग में नहीं होगी झंझट, सरकार ला रही नया ITR सिस्टम, जानें आपके लिए क्या है खास?

© 2026 India Daily. All rights reserved.