राहुल गांधी ने रवनीत बिट्टू को बताया 'गद्दार दोस्त', भड़के कांग्रेस सांसद बोले 'देश का दुश्मन', वीडियो में देखें 'जुबानी जंग'
Published on: 04 Feb 2026 | Author: Shanu Sharma
नई दिल्ली: संसद के मकर द्वारा पर आज जबरदस्त हंगामा देखने को मिला. कांग्रेस सांसद हाथों में तख्तियां लेकर प्रदर्शन कर रहे थे इसी दौरान राहुल गांधी का सामना केंद्रीय मंत्री रवनीत सिंह बिट्टू से हुआ. जिसके बाद दोनों नेताओं के बीच जुबानी जंग शुरू हो गई.
कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने रवनीत सिंह की ओर हाथ बढ़ाया लेकिन रिप्लाई नहीं मिलने पर उन्हे गद्दार दोस्त बता दिया. इस पूरी घटना का एक वीडियो सोशल मीडिया परे तेजी से शेयर किया जा रहा है.
कौन हैं रवनीत सिंह बिट्टू?
कांग्रेस नेताओं ने रवनीत सिंह के इस एक्शन पर तुंरत उन्हें गद्दार दोस्त का टाइटल दे दिया. जिसका तुरंत पलटवार करते हुए बिट्टू ने कहा कि उन्हें देश के दुश्मनों से कोई लेना-देना नहीं है. रवनीत सिंह बिट्टू को गद्दार दोस्त इसलिए कहा जा रहा है क्योंकि उन्होंने कांग्रेस पार्टी से ही 2009 में अपनी राजनीतिक यात्रा की शुरुआत आनंदपुर साहिब के लोकसभा से की थी.
इसके बाद उन्होंने 2014 और 2019 से लुधियाना चुनाव जीता था. हालांकि 2024 लोकसभा चुनाव से पहले उन्होंने बीजेपी का दामन थाम लिया. हालांकि इस चुनाव में वह कांग्रेस के नेता अमरिंदर सिंह राजा वारिंग से चुनाव हार गए. इसके बाद भी उन्हें केंद्र सरकार में मंत्री बनाया गया. बिट्टू को कट्टरपंथी आवाजों का मुखर आलोचक कहा जाता है.
#WATCH | Delhi: As Union MoS Ravneet Singh Bittu passes by the protesting Congress MPs at Makar Dwar, Lok Sabha LoP Rahul Gandhi says, "Here is a traitor walking right by. Look at the face..."
— ANI (@ANI) February 4, 2026
LoP Rahul Gandhi offered to shake his hands, saying, "Hello brother, my traitor… pic.twitter.com/5wMgjM8KAW
संसद के बाहर फूल ड्रामा
राहुल गांधी और रवनीत सिंह के बीच पहले भी बयानबाजी देखी गई है. उन्होंने 2024 में कांग्रेस नेता राहुल गांधी पर तीखा हमला किया था. उन्होंने कांग्रेस नेता पर सिख समुदाय को बांटने की कोशिश का आरोप लगाया था. उन्होंने राहुल गांधी पर आरोप लगाए थे कि वह सिख को बांटने की कोशिश कर रहे हैं. इतना ही नहीं उन्होंने इतना तक कह दिया था कि राहुल गांधी देश के नंबर वन टेरेरिस्ट हैं. इसके बाद आज संसद के बाहर एक बार फिर फूल ड्रामा देखने को मिला. हालांकि कांग्रेस सांसदों द्वारा रवनीत पर तीखे हमले किए जा रहे हैं.