India Daily
  • देश
  • मनोरंजन
  • विदेश
  • लाइफस्टाइल
  • खेल
  • कारोबार
  • लाइफस्टाइल
  • कारोबार
  • देश
  • वायरल
  • होम
  • ख़बरें
  • उत्तर प्रदेश

एक लड़की कूद रही थी और दो बचाने के लिए खींच रही थीं, सुसाइड से पहले रात 2 बजे क्या हुआ; चश्मदीद ने सुनाई आपबीती

एक लड़की कूद रही थी और दो बचाने के लिए खींच रही थीं, सुसाइड से पहले रात 2 बजे क्या हुआ; चश्मदीद ने सुनाई आपबीती

Published on: 04 Feb 2026 | Author: Reepu Kumari

गाजियाबाद: गाजियाबाद में तीन नाबालिग बहनों ने आवासीय भवन की नौवीं मंजिल से कूदकर आत्महत्या कर ली. इस मामले में एक नया मोड़ आया है. मौत से पहले क्या-क्या हुआ इसका खुलासा एक चश्मदीद ने क्या है. तीन नाबालिग बहनों की एक साथ मौत ने परिवार से लेकर प्रशासन तक को गहरे सदमे में डाल दिया है. पुलिस जांच के साथ-साथ चश्मदीद के बयान इस घटना को और भयावह बनाते हैं. बताया जा रहा है कि यह कदम किसी ऑनलाइन गेम से जुड़े टास्क का हिस्सा हो सकता है, जिसने मासूमों की जान ले ली.

रात दो बजे का खौफनाक मंजर

सोसाइटी में रहने वाले अरुण सिंह ने खबर एजेंसी ANI के अनुसार, घटना रात करीब दो बजे की है. वह अपने काम से फुर्सत पाकर सोने की तैयारी कर रहे थे, तभी सामने की बालकनी में जलती लाइट ने उनका ध्यान खींचा. उन्होंने देखा कि एक लड़की रेलिंग के ऊपर उल्टी दिशा में बैठी थी. उसके हाव-भाव से साफ लग रहा था कि वह नीचे कूदने का मन बना चुकी है.

बहनों के बीच संघर्ष और बेचैनी

अरुण सिंह ने बताया कि पहले वह लड़की नीचे उतरी, लेकिन कुछ ही पल में दूसरी बहन उसे खींचती नजर आई. शुरुआत में उन्हें लगा कि यह कोई आपसी झगड़ा होगा. लेकिन कुछ सेकंड बाद लड़की दोबारा रेलिंग पर चढ़ गई. तभी एक बहन ने दूसरी को गले लगाया, जिससे अरुण को अनहोनी का अंदेशा हो गया.

एक पल में सब खत्म

चश्मदीद के मुताबिक, उनकी आंखों के सामने ही तीनों बहनें एक साथ नीचे गिर गईं. उन्हें लगा कि दो बहनें तीसरी को बचाने की कोशिश कर रही थीं. एक का इरादा बेहद पक्का दिख रहा था, लेकिन अंत में तीनों सिर के बल नीचे गिरीं. यह दृश्य इतना भयावह था कि वह खुद भी कुछ पल तक सन्न रह गए.

#WATCH गाजियाबाद, उत्तर प्रदेश: एक चश्मदीद, अरुण कुमार ने बताया, "मैंने उन तीनों को कूदते हुए देखा... यह घटना रात करीब 2 बजे हुई... मैंने जो देखा, उसके मुताबिक उनमें से एक ने कूदने का प्लान बनाया था, और बाकी दो उसे बचाने की कोशिश में गिर गए। मैंने पुलिस को फोन किया..." https://t.co/y5zrW2J8XO pic.twitter.com/WMmRjF1Mhu

— ANI_HindiNews (@AHindinews) February 4, 2026

एम्बुलेंस पहुंचने में देरी

अरुण सिंह ने तुरंत पुलिस और इमरजेंसी सेवाओं को कॉल किया. उनके अनुसार, कॉल करने के करीब एक घंटे बाद एम्बुलेंस मौके पर पहुंची. तब तक सब कुछ खत्म हो चुका था. इस देरी को लेकर भी स्थानीय लोगों में नाराजगी देखी गई, हालांकि प्रशासन की ओर से इसकी जांच की बात कही गई है.

ऑनलाइन गेम टास्क की आशंका

पुलिस और चश्मदीद के बयानों के आधार पर जांच का सबसे मजबूत पहलू ऑनलाइन गेम टास्क का माना जा रहा है. आशंका है कि बीच वाली बहन इस गेम में लीडर की भूमिका में थी और वही निर्देश देती थी. तीनों बहनें हर गतिविधि साथ करती थीं. परिवार और पड़ोसियों को इस खतरनाक लत की भनक तक नहीं थी. अपडेट यह भी है कि उन्होनें एक सुसाइड नोट भी छोड़ा है. जिसकी जांच की जा रही है. 

More stories from News

  • PM Kisan 22th Installment: लाभार्थी तुरंत बनवाएं फॉर्मर आईडी कार्ड, नहीं तो रुक जाएगी 22वीं किस्त, यहां जानें पूरी प्रोसेस

    PM Kisan 22th Installment: लाभार्थी तुरंत बनवाएं फॉर्मर आईडी कार्ड, नहीं तो रुक जाएगी 22वीं किस्त, यहां जानें पूरी प्रोसेस

    Utility
  • 'मुझे ट्रिपल तलाक की जानकारी नहीं', मुनव्वर राना की बेटी उरूसा राना ने बहन हिबा राना के दहेज और उत्पीड़न के आरोपों पर दी प्रतिक्रिया?

    'मुझे ट्रिपल तलाक की जानकारी नहीं', मुनव्वर राना की बेटी उरूसा राना ने बहन हिबा राना के दहेज और उत्पीड़न के आरोपों पर दी प्रतिक्रिया?

    Uttar Pradesh
  • कातिल ने दुश्मन को 16 बार चाकू मारकर लिया 10 साल पुराना बदला, लाश पर खड़े होकर खुद मिलाया पुलिस को फोन

    कातिल ने दुश्मन को 16 बार चाकू मारकर लिया 10 साल पुराना बदला, लाश पर खड़े होकर खुद मिलाया पुलिस को फोन

    Karnataka

More stories from #News

  • Season-ending injury could have just impacted Arne Slot’s title chances at Liverpool - report

    घर पर मिलेगा एंटरटेनमेंट का डोज! ₹7735 EMI पर मिलेगा 100 इंच स्क्रीन वाला Smart TV

  • Season-ending injury could have just impacted Arne Slot’s title chances at Liverpool - report

    'लड़ ले आजा', कौन है एल्विश यादव का नया फैन पवन चेची? वीडियो में देखें कैसे प्रिंस नरूला को खुलेआम दी धमकी

  • Season-ending injury could have just impacted Arne Slot’s title chances at Liverpool - report

    बलूच विद्रोहियों के पाकिस्तान पर हमले से क्यों डरा चीन? शहबाज सरकार के आगे रख दी ये शर्त

  • Season-ending injury could have just impacted Arne Slot’s title chances at Liverpool - report

    Airtel अपने इन दो प्लान्स में दे रहा अनलिमिटेड 4G डाटा, ये हैं बेनिफिट्स

  • Season-ending injury could have just impacted Arne Slot’s title chances at Liverpool - report

    ट्रेन में तय स्टेशन से सीट नहीं पकड़ने वालों के लिए बुरी खबर, खाली सीट तुरंत होगी अलॉट; TTE को मिलेगी बड़ी पॉवर

  • Season-ending injury could have just impacted Arne Slot’s title chances at Liverpool - report

    'पश्चिम बंगाल को बना रहे निशाना', सुप्रीम कोर्ट में ममता बनर्जी ने SIR पर चुनाव आयोग को घेरा, क्या बोले चीफ जस्टिस?

© 2026 India Daily. All rights reserved.